Current Affairs PDF

विश्व नारियल दिवस 2021 – 2 सितंबर

AffairsCloud YouTube Channel - Click Here

AffairsCloud APP Click Here

World Coconutविश्व नारियल दिवस प्रतिवर्ष 2 सितंबर को नारियल उगाने वाले देशों द्वारा दुनिया भर में मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य नारियल के विभिन्न उपयोगों और इसके स्वास्थ्य और व्यावसायिक लाभों के बारे में जागरूकता पैदा करना है।

यह दिन अंतर्राष्ट्रीय नारियल समुदाय (ICC) (पूर्व एशियाई और प्रशांत नारियल समुदाय (APCC)) के स्थापना दिवस को भी चिह्नित करता है। ICC नारियल उगाने वाले देशों का एक अंतर सरकारी संगठन है जिसकी स्थापना 1969 में एशिया और प्रशांत के लिए संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक आयोग (UNESCAP) के तत्वावधान में हुई थी।

  • 2 सितंबर 2021 को 13वां विश्व नारियल दिवस मनाया जाता है।

विश्व नारियल दिवस 2021 का विषय “बिल्डिंग ए सेफ इंक्लूसिव रेसिलिएंट एंड सस्टेनेबल कोकोनट कम्युनिटी अमीद COVID-19 पान्डेमिक & बियॉन्ड” है।

पृष्ठभूमि:

i.एशिया प्रशांत नारियल समुदाय (APCC) ने 2 सितंबर 2009 को पहला विश्व नारियल दिवस मनाया।

ii.ICC के तहत UNESCAP द्वारा प्रतिवर्ष इस दिन का आयोजन किया जाता है।

भारत में विश्व नारियल दिवस:

भारत में विश्व नारियल दिवस का उत्सव नारियल विकास बोर्ड (CDB) द्वारा नारियल उत्पादक राज्यों जैसे केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, गोवा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, आदि में समर्थित है।

विश्व नारियल दिवस 2021:

i.विश्व नारियल दिवस 2021 को भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ में शामिल किया गया है।

ii.CDB द्वारा कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय (MoA&FW) के एकीकृत बागवानी विकास मिशन (MIDH) डिवीजन के सहयोग से यह दिन मनाया जाता है।

अतिरिक्त जानकारी:

i.14.68 मिलियन मीट्रिक टन के साथ भारत दुनिया में नारियल का तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक है।

ii.इंडोनेशिया नारियल का दुनिया का सबसे बड़ा उत्पादक है जो लगभग 17.13 मिलियन मीट्रिक टन का उत्पादन करता है और उसके बाद फिलीपींस 14.77 मिलियन मीट्रिक टन का उत्पादन करता है।

अंतर्राष्ट्रीय नारियल समुदाय (ICC) के बारे में:

कार्यकारी निदेशक– जेलफिना C. अलौव
मुख्यालय– जकार्ता, इंडोनेशिया
स्थापित –1969 

नारियल विकास बोर्ड (CDB) के बारे में:

CDB भारत सरकार के कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के अधीन है।
अध्यक्ष– राजबीर सिंह पंवार
मुख्यालय – कोच्चि, एर्नाकुलम, केरल
स्थापित – 12 जनवरी 1981