Current Affairs PDF

रोहित शर्मा ने ग्लेनमार्क्स कैंडिड पाउडर के ब्रांड एंबेसडर के रूप में हस्ताक्षर किया

Glenmark Pharma signs Rohit Sharma as brand ambassador

Glenmark Pharma signs Rohit Sharma as brand ambassador5 मार्च 2021 को, ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड ने भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। वह ग्लेनमार्क के “कैंडिड पाउडर”, जो ग्लेनमार्क के उपभोक्ता देखभाल प्रभाग का प्रसिद्ध ब्रांड है उसका प्रतिनिधित्व करेंगे।

ग्लेनमार्क के ब्रांड एंबेसडर के रूप में, रोहित शर्मा अपने 360-डिग्री संचार के हिस्से के रूप में ब्रांड का आधिकारिक चेहरा होंगे।

ग्लेनमार्क्स कैंडिड पाउडर:

i.कैंडिड डस्टिंग पाउडर का उपयोग त्वचा की समस्याओं जैसे लालिमा, जलन, पसीने की लाली और फंगल संक्रमण के इलाज के लिए किया जाता है।

ii.मेडिकेटेड पाउडर श्रेणी में 64% की बाजार हिस्सेदारी के साथ, ग्लेनमार्क का कैंडिड पाउडर इस श्रेणी में एक प्रमुख उत्पाद है।

रोहित शर्मा के बारे में:

i.रोहित शर्मा को विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम का उप कप्तान नामित किया गया था।

ii.वह दिसंबर 2017 में कप्तान के रूप में नामित किया गया था जब कोहली को श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला के लिए पुनः कप्तान बनाया गया था।

iii.उन्हें 2013 में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान के रूप में नामित किया गया था और उन्होंने 2013, 2015, 2017 और 2019 में जीतकर 4 IPL खिताब हासिल किए हैं।

पुरस्कार:

i.रोहित शर्मा को 2015 में अर्जुन पुरस्कार मिला और उन्हें 2020 में भारत के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

ii.उन्होंने ICC क्रिकेट विश्व कप 2019 में सबसे अधिक रन बनाने के लिए गोल्डन बैट पुरस्कार प्राप्त किया।

हाल के संबंधित समाचार:

28 मई 2020 को, सीमित ओवरों में भारतीय क्रिकेट टीम के उप-कप्तान, रोहित शर्मा IIFL फाइनेंस के पहले ब्रांड एंबेसडर बने।

IIFL फाइनेंस भारत की अग्रणी गैर-बैंकिंग वित्त कंपनियों में से एक है, जो 36,000 करोड़ रु की संपत्ति से अधिक का प्रबंधन करती है। 

ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड के बारे में:

अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक – ग्लेन सल्दान्हा

प्रधान कार्यालय- मुंबई, महाराष्ट्र