Current Affairs PDF

भारत ने क्रोएशिया के ओसिजेक में आयोजित ISSF शूटिंग विश्व कप 2021 में 4 पदक जीते

AffairsCloud YouTube Channel - Click Here

AffairsCloud APP Click Here

ISSF Shooting World Cup held in Osijek22 जून से 3 जुलाई, 2021 तक क्रोएशिया के ओसिजेक में आयोजित ISSF विश्व कप 2021 राइफल / पिस्टल / शॉटगन में भारत 4 पदक (1 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य) हासिल कर 10वें स्थान पर रहा। पदक तालिका में 18 पदकों के साथ रूस ने शीर्ष स्थान हासिल किया जिसके बाद इटली और जर्मनी ने 10-10 पदक जीते।

  • यह 23 जुलाई से 8 अगस्त, 2021 तक आयोजित होने वाले टोक्यो ओलंपिक 2020 से पहले आयोजित होने वाला अंतिम ISSF (इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन) विश्व कप है।
  • 2021 ISSF विश्व कप ISSF द्वारा शासित ओलंपिक शूटिंग स्पर्धाओं में ISSF विश्व कप का वार्षिक संस्करण है।
  • 61 देशों के 600 से अधिक एथलीटों ने व्यक्तिगत, मिश्रित टीम और टीम प्रारूपों में पदक के लिए प्रतिस्पर्धा की।

Rahi Sarnobatcwins India’s first goldपदक तालिका

रैंकदेशMedal
10भारत4 (1 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य)
1रूस18
2इटली10
3जर्मनी10


भारतीय पदक विजेता

क्र.सं.विजेतापदकवर्ग
1राही सरनोबतस्वर्णमहिलाओं की 25m पिस्टल
2सौरभ चौधरीकांस्यपुरुषों की 10m एयर पिस्टल
3मनु भाकर और सौरभ चौधरीरजतमिश्रित टीम – 10m एयर पिस्टल
4मनु भाकर, राही सरनोबत और यशस्वी देसवालकांस्यमहिला टीम इवेंट 10m एयर पिस्टल


प्रमुख बिंदु

i.ISSF विश्व कप 2021 पहले ही 3 चरणों में हो चुका है – फरवरी, 2021 में काहिरा, मिस्र में ISSF विश्व कप (शॉटगन); मार्च, 2021 में नई दिल्ली, भारत में पहला संयुक्त विश्व कप (राइफल/पिस्टल/शॉटगन) और मई, 2021 में लोनाटो, इटली में ISSF विश्व कप (शॉटगन)।

  • COVID-19 के कारण ISSF विश्व कप के बाकू चरण (अज़रबैजान) को रद्द कर दिया गया था।

ii.नई दिल्ली में आयोजित 2021 ISSF विश्व कप में भारत 30 पदक के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर रहा।

हाल के संबंधित समाचार:

31 मार्च, 2021 को 2021 ISSF विश्व कप 18 से 29 मार्च, 2021 तक डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज, नई दिल्ली में हुआ। भारत 30 पदकों के साथ इस पदक तालिका में शीर्ष पर रहा।

इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (ISSF) के बारे में:

अध्यक्ष – व्लादिमीर लिसिन
मुख्यालय – म्यूनिख, जर्मनी