Current Affairs PDF

भारतीय ई-कॉमर्स बाजार का मूल्य 2024 तक USD 99 बिलियन होगा : EY-IVCA 2021 की रिपोर्ट

AffairsCloud YouTube Channel - Click Here

AffairsCloud APP Click Here

India's e-commerce industry to be $99 billion in size by 2024एर्न्स्ट यंग-इंडियन प्राइवेट इक्विटी & वेंचर कैपिटल एसोसिएशन(EY-IVCA) द्वारा जारी ‘इंडिया ट्रेंड बुक 2021’ रिपोर्ट के अनुसार, भारत का ई-कॉमर्स बाजार 2024 तक $ 99 बिलियन के लायक होने की उम्मीद है। यह 2019-24 की अवधि में 27% CAGR (कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट) के बढ़ने का अनुमान है।

  • किराना और फैशन / परिधान इस वृद्धि के प्रमुख चालक होंगे।
  • 2025 तक भारत में 220 मिलियन ऑनलाइन शॉपर्स होंगे।
  • रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 2023 तक, 1.2% या USD 10.5 बिलियन के इंडिया की किराना बिक्री ऑनलाइन होगी।
  • भारत सरकार का लक्ष्य डिजिटल इंडिया प्रोग्राम के माध्यम से 2025 तक 1 ट्रिलियन डिजिटल अर्थव्यवस्था का निर्माण करना है।

बूम के कारण

  • टियर 2 और 3 शहरों से आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में ऑनलाइन उपयोगकर्ताओं में वृद्धि।
  • छोटे और मध्यम व्यवसायों के बीच प्रौद्योगिकी को अपनाना।

तथ्य

  • 2019 में ग्लोबल रिटेल डेवलपमेंट इंडेक्स (GRDI) में भारत को नंबर 2 पर रखा गया।
  • खुदरा भारत का सबसे बड़ा उद्योग है, यह भारत के सकल घरेलू उत्पाद का 10% और कुल रोजगार का 8% है।

रिपोर्ट में अन्य अनुमान

ऑनलाइन रिटेल

  • भारत में ऑनलाइन खुदरा बाजार कुल संगठित खुदरा बाजार का 25% होने का अनुमान है और 2027-30 तक 37% तक पहुंचने की उम्मीद है।

एडटेक सेक्टर

  • भारत का एडटेक सेक्टर 2020 में USD 2.8 बिलियन से बढ़कर 10.4 बिलियन और 37 मिलियन + पेड एडटेक यूजर्स 2025 तक बढ़ने का अनुमान है।

फिनटेक

  • 2020-25 के दौरान फिनटेक की वृद्धि 22.7% CAGR पर अनुमानित है।

ऑनलाइन गेमिंग

  • भारत दुनिया के शीर्ष पांच मोबाइल गेमिंग बाजारों में शामिल है।
  • 2021 तक ऑनलाइन गेमर्स की संख्या 628 मिलियन तक पहुंचने की संभावना है।

इंडियन प्राइवेट इक्विटी & वेंचर कैपिटल एसोसिएशन(IVCA) के बारे में:

अध्यक्ष – रेणुका रामनाथ
मुख्यालय – नई दिल्ली

अर्न्स्ट एंड यंग (EY) के बारे में:

ग्लोबल चेयरमैन और CEO– कारमाइन डि सिबियो
मुख्यालय – लंदन, यूनाइटेड किंगडम (UK)