Current Affairs PDF

पहली बार, भारत ने नई दिल्ली में ग्लोबल फ़ूड रेगुलेटर समिट 2023 की मेजबानी की

AffairsCloud YouTube Channel - Click Here

AffairsCloud APP Click Here

Union Health Minister inaugurates first-ever Global Food Regulators Summit 2023

पहली बार, भारत ने 20 से 21 जुलाई 2023 तक मानेकशॉ सेंटर, नई दिल्ली में समूह 20 (G20) कार्यक्रम के हिस्से के रूप में आयोजित ग्लोबल फ़ूड रेगुलेटर समिट 2023 की मेजबानी की। समिट का आयोजन फ़ूड सेफ़्टी एंड स्टैंडर्ड्स एथोरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) द्वारा किया गया था।

  • केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने फ़ूड वैल्यु चेयिन में फ़ूड सेफ़्टी सिस्टम और नियामक ढांचे को मजबूत करने पर दृष्टिकोण का आदान-प्रदान करने के लिए खाद्य नियामकों का एक ग्लोबल प्लैटफ़ॉर्म बनाने के लिए ग्लोबल फ़ूड रेगुलेटर समिट 2023 का उद्घाटन किया।

नोट:

यह पहली बार है कि समिट रोम, इटली के बाहर आयोजित किया गया।

प्रमुख लोग:

i.विशिष्ट अतिथि कृषि एवं पशुधन विकास मंत्री, भारत सरकार कार्यक्रम में नेपाल के डॉ. बेदु राम भुसाल और विशिष्ट अतिथि केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मौजूद हैं।

ii.समिट में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रोफेसर SP सिंह बघेल और डॉ भारती प्रवीण पवार भी मौजूद हैं।

समिट में नए लॉन्च:

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने समिट में निम्नलिखित नई पहलों की शुरुआत की।

फ़ूड-ओ-कोपोइया:

i.फ़ूड-ओ-कोपोइया, फ़ूड श्रेणी-वार मोनोग्राफ का एक संग्रह समिट में जारी किया गया था।

ii.यह एक विशिष्ट उत्पाद श्रेणी के लिए सभी लागू मानकों के लिए एकल बिंदु संदर्भ के रूप में कार्य करता है, जिसमें गुणवत्ता और फ़ूड सेफ़्टी स्टैंडर्ड्स, लेबलिंग और दावा आवश्यकताओं, पैकेजिंग आवश्यकताओं, परीक्षण विधियों और फ़ूड सेफ़्टी एंड स्टैंडर्ड् रेगुलेशंस (FSSR) द्वारा आवश्यक किसी भी अन्य नियामक प्रावधानों का विवरण दिया गया है।

SaNGRAH:

i.समिट में कोमन रेगुलेटेर्स प्लैटफ़ॉर्म SaNGRAH‘ – सेफ़ूड फोर नेशांस: ग्लोबल फ़ूड गुलेटरी थोरिटीस  हैंडबुक भी लॉन्च किया गया।

ii.यह दुनिया भर के 76 देशों के फ़ूड रेगुलेटेरी एथोरिटीस,उनके अधिदेश, फ़ूड सेफ़्टी एकोसिस्टेम , फ़ूड टेस्टिंग फ़ेसिलिटीस, फ़ूड एथोरिटीस के संपर्क विवरण का एक डेटाबेस है।

iii.यह हैंडबुक हिंदी, अंग्रेजी, गुजराती, मराठी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में उपलब्ध है।

कोमन डिजिटल डैशबोर्ड:

डैशबोर्ड एक कोमन सूचना प्रौद्योगिकी (IT)-पोर्टल है जो नियमों, सूचनाओं, सावधानियों, दिशानिर्देशों, संदूषण सीमाओं और भारत के खाद्य नियामकों द्वारा नवीनतम प्रगति पर व्यापक जानकारी प्रदान करता है।

प्रदर्शनी:

i.डॉ मंडाविया ने ग्लोबल फ़ूड रेगुलेटर समिट 2023 के दौरान दो दिवसीय प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया।

ii.प्रदर्शनी फ़ूड सेफ़्टी,फ़ूड स्टैंडर्ड्स,फ़ूड टेस्टिंग केपाबिलीटीस,प्रोडेकट रीफार्मूलेशान, और फ़ूड टैकनोलजी इनोवेशान बारे में विचारों और सूचनाओं के आदान-प्रदान को सक्षम बनाती है।

iii.इसमें फ़ूड बिसिनेस ऑपरेटर(FBO),रैपिड एनालिटिकल फ़ूड टेस्टिंग (RAFT) मेनूफ़ैक्टरर, एग्रीकल्चर& प्रॉसेस्ड फ़ूड प्रॉडैक्ट्स एकस्पोर्ट डेवैलैपमैनट ओथोरीटी (APEDA), समुद्री उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (MPEDA), एक्सपोर्ट इनस्पेक्शेन कौंसिल(EIC), स्पाइस बोर्ड, चाय बोर्ड और कॉफी बोर्ड सहित 35 प्रदर्शकों ने क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता और योगदान का प्रदर्शन किया।

प्रमुख बिंदु:

i.समिट में महत्वपूर्ण खाद्य सुरक्षा प्रणाली संबंधी चिंताओं पर दृष्टिकोण और ज्ञान साझा करने के लिए 30 अंतर्राष्ट्रीय संगठनों और 25 अंतर्राष्ट्रीय अनुसंधान संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ 40 से अधिक देशों के खाद्य नियामकों ने भाग लिया।

ii.ग्लोबल फ़ूड रेगुलेटर की भूमिका और जिम्मेदारियां, वैश्विक खाद्य सुरक्षा के लिए चुनौतियां और समाधान, मजबूत मानक सेटिंग, खाद्य आपातकालीन प्रतिक्रिया में नवाचार जैसे विषयों पर केंद्रित विभिन्न तकनीकी सत्र प्रस्तुत किए गए।