Current Affairs PDF

नैरोबी, केन्या में विश्व एथलेटिक्स U20 चैंपियनशिप, 2021 का अवलोकन

AffairsCloud YouTube Channel - Click Here

AffairsCloud APP Click Here

विश्व एथलेटिक्स अंडर20 चैंपियनशिप, 2021 का आयोजन केन्या के नैरोबी शहर में हुआ। यह टूर्नामेंट 18-22 अगस्त, 2021 को आयोजित किया गया था।

  • भारत 3 पदक (2-रजत और 1-कांस्य) जीतकर 21वें स्थान पर रहा। केन्या 16 पदक (8-स्वर्ण, 1-रजत और 7-कांस्य) जीतकर प्रथम स्थान पर रहा।

रैंकदेशस्वर्णरजतकांस्यकुल
21भारत0213
1केन्या81716
2फिनलैंड4105
3नाइजीरिया4037

लौंग जंप में शैली सिंह ने रजत जीता 

i.शैली सिंह (उत्तर प्रदेश) ने 6.59 मीटर के साथ महिलाओं की लंबी कूद स्पर्धा में रजत पदक जीता। वह स्वीडन की माजा अस्काग से सिर्फ 1 सेंटीमीटर (cm) से स्वर्ण पदक के लिए चूक गईं।

ii.यह U20 वर्ल्ड इवेंट में भारत के लिए पहला लॉन्ग जंप मेडल है, जबकि 2003 के सीनियर वर्ल्ड एथलेटिक्स इवेंट में अंजू जॉर्ज का ब्रॉन्ज मेडल एकमात्र लॉन्ग जंप में मेडल था।

अमित कुमार ने पुरुषों की 10,000 मीटर रेस में सिल्वर जीता 

i.अमित कुमार (हरियाणा) ने पुरुषों की 10,000 मीटर रेस में 42 मिनट 17.94 सेकंड के समय के साथ समाप्त करके अपनी पहली अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीता।

ii.केन्या के हैरिस्टोन वान्योनी ने 42:10.84s के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता और स्पेन के पॉल मैकग्राथ ने 42:31.11s के समय के साथ कांस्य पदक जीता।

iii.अमित ने जूनियर फेडरेशन कप, 2021 में 40:10.84s के समय के साथ एक नया राष्ट्रीय किर्तिमान स्थापित किया।

भारत की 4×400 मिक्स्ड रिले टीम ने कांस्य पदक जीता

i.भरत श्रीधर, प्रिया H मोहन, सुमी और कपिल की भारतीय मिश्रित रिले टीम ने 3:20:60s के समय के साथ 4×400 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।

  • यह वैश्विक स्तर पर रिले इवेंट में भारत का पहला पदक था।

ii.नाइजीरिया ने 03:19:70s के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता और पोलैंड ने 03:19:80s के समय के साथ रजत पदक जीता।

विश्व एथलेटिक्स के बारे में:

अध्यक्ष – सेबेस्टियन कोए
मुख्यालय – मोनाको