Current Affairs PDF

टेनिस – 2021 इतालवी ओपन का अवलोकन

AffairsCloud YouTube Channel - Click Here

AffairsCloud APP Click Here

Italian Open 2021स्पेन के राफेल नडाल ने सर्बिया के नोवाक जोकोविच को हराकर 2021 इटालियन ओपन (78वां संस्करण) का पुरुष एकल खिताब जीता, जिसे रोम मास्टर्स भी कहा जाता है। यह नडाल का 10वां इटैलियन ओपन खिताब है।

  • महिला वर्ग में, इगा स्विएटेक (पोलैंड) ने कैरोलिना प्लिस्कोवा (चेक गणराज्य) को हराकर इटालियन ओपन 2021 का महिला एकल खिताब जीता।
  • इटालियन ओपन 2021 (जिसे रोम मास्टर्स या इंटरनेशनल BNL डी इटालिया के नाम से भी जाना जाता है) 8 से 16 मई, 2021 तक रोम, इटली में फोरो इटालिको स्थल पर हुआ।
  • क्ले कोर्ट टूर्नामेंट एक ATP टूर मास्टर्स 1000 इवेंट और WTA 1000 इवेंट है।
  • नडाल का पहला इतालवी ओपन खिताब 2005 में आया था।

डबल्स श्रेणी

पुरुषों – निकोला मेक्टिक और मेट पाविक की क्रोएशियाई जोड़ी ने राजीव राम (अमेरिका) और जो सैलिसबरी (UK) को हराकर 2021 इतालवी ओपन का पुरुष युगल खिताब जीता।

महिलाएंशेरोन फिचमैन (कनाडा) और गिउलिआना ओल्मोस (मेक्सिको) ने 2021 इतालवी ओपन का महिला युगल खिताब जीतने के लिए क्रिस्टीना म्लादेनोविक (फ्रांस) और मार्केटा वोंद्रोसोवा (चेक गणराज्य) को हराया।

वर्गविजेतारनरअप
पुरुष एकलराफेल नडाल (स्पेन)नोवाक जोकोविच (सर्बिया)
महिला एकलइगा स्विएटेक (पोलैंड)करोलिना प्लिस्कोवा (चेकोस्लोवाकिया)
पुरुष युगलनिकोला मेक्टिक और मेट पाविक (क्रोएशियाई जोड़ी)राजीव राम (अमेरिका) और जो सैलिसबरी (UK)
महिला युगलशेरोन फिचमैन (कनाडा) और गिउलिआना ओल्मोस (मेक्सिको)क्रिस्टीना म्लादेनोविक (फ्रांस) और मार्केटा वोंद्रोसोवा (चेकोस्लोवाकिया)

एसोसिएशन ऑफ टेनिस प्रोफेशनल्स (ATP) पुरुषों की रैंकिंग (17 मई, 2021 तक) – नोवाक जोकोविच (सर्बिया) – #1, डेनियल मेदवेदेव (रूस) – #2, राफेल नडाल (स्पेन) – #3

विमेंस टेनिस एसोसिएशन (WTA) महिला रैंकिंग (17 मई, 2021 तक) – एशले बार्टी (ऑस्ट्रेलिया) – #1, नाओमी ओसाका (जापान) – #2, सिमोना हालेप (रोमानिया) – #3।

हाल के संबंधित समाचार:

ऑस्ट्रेलियन ओपन का 109 वां संस्करण (ओपन एरा में 53 वां) 8 से 21 फरवरी, 2021 तक मेलबर्न पार्क, मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया में हुआ।

विमेंस टेनिस एसोसिएशन (WTA) के बारे में:

अध्यक्ष और CEO स्टीव साइमन
मुख्यालय – फ्लोरिडा, USA

एसोसिएशन ऑफ टेनिस प्रोफेशनल्स (ATP) के बारे में:

CEO – मासिमो कैलवेली
मुख्यालय लंदन, यूनाइटेड किंगडम