Current Affairs PDF

जापान ओपन 2023: विक्टर एक्सेलसन और एन से यंग ने पुरुष और महिला एकल खिताब जीता

AffairsCloud YouTube Channel - Click Here

AffairsCloud APP Click Here

Axelsen and An emerge Japan Open badminton winners

डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन और दक्षिण कोरिया की एन से यंग ने दाइहात्सु जापान ओपन 2023 बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्रमशः पुरुष एकल और महिला एकल खिताब जीते।

  • दाइहात्सु जापान ओपन 2023 बैडमिंटन चैंपियनशिप का 40वां संस्करण 25 से 30 जुलाई 2023 तक योयोगी नेशनल स्टेडियम फर्स्ट जिम्नेजियम, शिबुया, टोक्यो, जापान में आयोजित किया गया।
  • पुरुष एकल के सेमीफाइनल में भारत के लक्ष्य सेन को इंडोनेशिया के जोनाटन क्रिस्टी ने हराया।

मुख्य बिंदु:

i.पुरुष एकल: डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन (वर्ल्ड रैंक 1) ने फाइनल में इंडोनेशिया के जोनाटन क्रिस्टी को हराकर पुरुष एकल का खिताब जीता।

  • यह 2023 में मलेशिया ओपन, इंडोनेशिया ओपन सहित उनका तीसरा बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) खिताब है। उन्होंने यूरोपियन गेम्स 2023 में भी गोल्ड मेडल जीता था.
  • यह जापान ओपन में उनका दूसरा खिताब भी है, इससे पहले उन्होंने जापान ओपन 2017 जीता था।

ii.महिला एकल: फाइनल में चीन की हे बिंग जिओ के खिलाफ महिला एकल का खिताब जीतकर दक्षिण कोरिया की एन से यंग वर्ल्ड में प्रथम स्थान पर रहीं।

  • यह कोरिया ओपन, सिंगापुर ओपन, थाईलैंड ओपन, ऑल इंग्लैंड ओपन, इंडोनेशिया मास्टर्स, इंडिया ओपन सहित 2023 का उनका सातवां खिताब है।
  • यह 2023 में 12 टूर्नामेंटों में से उनका 11वां महिला एकल फाइनल भी है।

iii.पुरुष युगल: चीनी ताइपे (ताइवान) के ली यांग और वांग ची लिन ने जापान के ताकुरो होकी और यूगो कोबायाशी को हराकर पुरुष युगल का खिताब जीता।

  • यह 2020 टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक के बाद जीता गया उनका पहला खिताब है और जापान ओपन में पुरुष युगल जीतने वाली पहली चीनी ताइपे जोड़ी भी है।

iv.महिला युगल: दक्षिण कोरिया की किम सो येओंग और कोंग ही योंग ने चीन की चेन किंग चेन और जिया यी फैन को हराकर महिला युगल खिताब जीता।

  • यह जापान ओपन 2019 सहित उनका दूसरा जापान ओपन है।

v.मिश्रित युगल: जापान के युता वतनबे और अरिसा हिगाशिनो ने मिश्रित युगल फाइनल में थाईलैंड के डेचापोल पुवारानुक्रोह और सपसिरी टेराटनाचाई के खिलाफ जीत हासिल की।

  • यह जापान ओपन जीतने वाली पहली जापानी मिश्रित युगल जोड़ी है।

जापान ओपन 2023 के विजेता:

चैंपियनशिपविजेताउपविजेता
पुरुष एकलविक्टर एक्सेलसन

(डेनमार्क)

जोनाथन क्रिस्टी

(इंडोनेशिया)

महिला एकलएन से यंग

(दक्षिण कोरिया)

हे  बिंग जिआओ

(चीन)

पुरुष युगलली यांग और

वांग ची लिन

(चीनी ताइपे)

ताकुरो होकी और

यूगो कोबायाशी

(जापान)

महिला युगलकिम सो येओंग और

कोंग ही योंग

(दक्षिण कोरिया)

चेन किंग चेन और

जिया यी फैन

(चीन)

मिश्रित युगलयुता वतनबे और

अरिसा हिगाशिनो

(जापान)

डेचापोल पुवारानुक्रोह और

सपसिरी तारेत्तानाचाई

(थाईलैंड)

जापान ओपन 2023 के बारे में:

i.BWF सुपर 750 इवेंट जापान ओपन 2023, 2023 BWF वर्ल्ड टूर का अठारहवां टूर्नामेंट था।

  • पुरस्कार राशि – 850,000 अमेरिकी डॉलर 

ii.खिलाड़ियों द्वारा अर्जित अंक पेरिस ओलंपिक 2024 योग्यता के लिए गिने जाएंगे।

iii.यह जापान के आधिकारिक निप्पॉन बैडमिंटन एसोसिएशन (NBA) द्वारा बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) के सहयोग से आयोजित किया गया था।

बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) के बारे में:

अध्यक्ष – पॉल-एरिक होयर लार्सन
मुख्यालय – कुआलालंपुर, मलेशिया
स्थापना – 1934