Current Affairs PDF

जम्मू और कश्मीर प्रशासन ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत ANMOL ऐप लॉन्च किया

AffairsCloud YouTube Channel - Click Here

AffairsCloud APP Click Here

ANMOL app under national health missionजम्मू और कश्मीर में स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा के वित्तीय आयुक्त अटल दुलुओ ने ऑग्जिलरी नर्सिंग मिडवाइव्स (ANM) के बीच टैबलेट का वितरण किया और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत ‘ANMOL’ ऐप का शुभारंभ किया

लक्ष्य

यह ऐप NHM की सभी योजनाओं और लाभों के बारे में जानने के लिए लाभार्थियों (लोगों) को मदद करेगा।

ANMOL ऐप का महत्व:

  • यह ऐप लाभार्थियों की पहचान और ट्रैकिंग के माध्यम से ANM और फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कर्मचारियों को कुशलतापूर्वक और प्रभावी ढंग से अपने दैनिक कार्य करने के लिए सशक्त करेगा। यह लाभार्थियों की पहचान और ट्रैकिंग करके स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की मदद करेगा।
  • यह ऐप ANM को वास्तविक समय के आधार पर लाभार्थियों के रिकॉर्ड दर्ज करने और अपडेट करने की अनुमति देता है, इसलिए यह सही डेटा प्रविष्टि और बेहतर गुणवत्ता और जवाबदेही के साथ इसे अपडेट करना सुनिश्चित करेगा और यह ऑफ़लाइन मोड में काम करेगा।

टैबलेट वितरण:

  • इस मिशन के तहत ANMOL ऐप के साथ जम्मू और कश्मीर में ANM के बीच लगभग 4,445 टैबलेट वितरित किए जाएंगे।
  • चूंकि ऐप ऑफलाइन मोड में काम करेगा, यह राज्य के उन सुदूर इलाकों के लिए उपयुक्त होगा, जहाँ कम इंटरनेट कनेक्टिविटी है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के बारे में:

  • इसे भारत सरकार द्वारा दो उप मिशन के तहत समान, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं के लिए सार्वभौमिक पहुंच प्राप्त करने के उद्देश्य से 2013 में शुरू किया गया था।
  • NUHM – राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन और
  • NRHM – राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन – इस मिशन के तहत विशेष कार्रवाई समूह (EAG) राज्य, उत्तर पूर्वी राज्य, जम्मू और कश्मीर और हिमाचल प्रदेश को दिया गया है।

नोट: सशक्त कार्रवाई समूह (EAG) राज्य – बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश आठ सामाजिक आर्थिक रूप से पिछड़े राज्यों को EAG राज्यों के रूप में जाना जाता है।

सहायक नर्स दाई (ANM) के बारे में:

सहायक नर्स दाई, जिसे आमतौर पर ANM के रूप में जाना जाता है, भारत में एक ग्रामीण स्तर की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता है, जिसे समुदाय और स्वास्थ्य सेवाओं के बीच पहले संपर्क व्यक्ति के रूप में जाना जाता है।

पृष्ठभूमि:

  • मुखर्जी समिति ने 1966 में स्वास्थ्य कार्यक्रमों को लोकप्रिय बनाने के लिए ANM और अन्य ग्राम-स्तरीय कार्यकर्ताओं को एजेंट के रूप में पहचाना।
  • 1973 में, करतार सिंह समिति ने सिफारिश की कि प्रति 10,000-12,000 लोगों पर 1 ANM उपलब्ध होनी चाहिए।
  • 1986 में, राष्ट्रीय शिक्षा नीति ने ANM कार्यक्रम को व्यावसायिक शिक्षा का दर्जा दिया। इंडियन नर्सिंग काउंसिल (INC) के नवीनतम दिशानिर्देशों के अनुसार, ANM पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 17 वर्ष होनी चाहिए जबकि अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है।

हाल की संबंधित खबरें:

02 मार्च, 2021 को जम्मू और कश्मीर ने गुलमर्ग में 26 फरवरी से 02 मार्च के बीच आयोजित खेलो इंडिया विंटर गेम्स के दूसरे संस्करण में 11 स्वर्ण, 18 रजत और 5 कांस्य पदक के साथ पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया, जिसका ई-उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था।

जम्मू और कश्मीर के बारे में:
राजधानी – श्रीनगर (ग्रीष्म ऋतु), जम्मू (शर्द ऋतु)
राज्यपाल- उपराज्यपाल मनोज सिन्हा