Current Affairs PDF

चौथा सुरक्षित शहर सूचकांक 2021: नई दिल्ली और मुंबई का नाम 60 वैश्विक शहरों में; कोपेनहेगन शीर्ष पर

AffairsCloud YouTube Channel - Click Here

AffairsCloud APP Click Here

इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU) द्वारा जारी किए गए 60 वैश्विक शहरों के चौथे संस्करण सुरक्षित शहर सूचकांक 2021 में क्रमश: भारत की राजधानी शहर और वित्तीय राजधानी शहर यानी नई दिल्ली और मुंबई को जगह मिली है। इस इंडेक्स रिपोर्ट का शीर्षक ‘सेफ सिटीज इंडेक्स 2021- न्यू एक्सपेक्टेशंस डिमांड ए न्यू कोहेरेंस’ है।

  • नई दिल्ली जहाँ 56.1 अंकों के साथ 48वें स्थान पर है, वहीं ड्रीम सिटी मुंबई 54.4 के अंकों के साथ 50वें स्थान पर है।
  • इस सूचकांक में डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन 82.4 अंकों के साथ दुनिया का सबसे सुरक्षित शहर बन गया है।
  • यांगून (म्यांमार) सबसे कम सुरक्षित शहर के रूप में 39.5 के स्कोर के साथ सूचकांक में सबसे नीचे है।

विश्व के सुरक्षित शहरों की तालिका:

क्र.सं.शहरदेश
48नई दिल्लीभारत
50मुंबईभारत
1कोपेनहेगनडेनमार्क
2टोरंटोकनाडा
3सिंगापुरसिंगापुर
4सिडनीऑस्ट्रेलिया
5टोक्योजापान
60यांगूनम्यांमार

प्रमुख बिंदु:

i.इन शहरों को सुरक्षा के 5 व्यापक स्तंभों अर्थात डिजिटल सुरक्षा, स्वास्थ्य सुरक्षा, बुनियादी ढांचा सुरक्षा, व्यक्तिगत सुरक्षा और पर्यावरण सुरक्षा के 76 संकेतकों के आधार पर स्थान दिया गया है। इन स्तंभों में नई दिल्ली और मुंबई की रैंक निम्नलिखित है:

  • डिजिटल सुरक्षा– नई दिल्ली 48वें और मुंबई 53वें स्थान पर है। इसमें सिडनी, ऑस्ट्रेलिया सबसे ऊपर हैं।
  • स्वास्थ्य सुरक्षा नई दिल्ली को 40वें और मुंबई को 44वें स्थान पर रखा गया है। इसमें टोक्यो सबसे ऊपर है।
  • बुनियादी ढांचा सुरक्षा– नई दिल्ली 44वें और मुंबई 48वें स्थान पर रहा। इसमें हांगकांग, चीन सबसे ऊपर है।
  • व्यक्तिगत सुरक्षा– नई दिल्ली 41वें और मुंबई 50वें स्थान पर है। इसमें कोपेनहेगन शीर्ष पर है।
  • पर्यावरण सुरक्षानई दिल्ली को 49वें और मुंबई को 46वें स्थान पर रखा गया है। इसमें वेलिंगटन, न्यूजीलैंड शीर्ष पर है।

ii.इन शहरों को 0 से 100 के पैमाने पर स्कोर किया जाता है जहां 0-25 के बीच का स्कोर कम सुरक्षा दर्शाता है; 25.1-50 (मध्यम सुरक्षा); 50.1-75 (उच्च सुरक्षा); और 75.1-100 (बहुत उच्च सुरक्षा)।

सुरक्षित शहरों के सूचकांक 2021 के बारे में:

प्रारंभ में 2015 में जारी किया गया यह EIU की एक द्विवार्षिक रिपोर्ट है, जो NEC (पूर्व में निप्पॉन इलेक्ट्रिक कंपनी) कॉर्पोरेशन ऑफ टोक्यो, जापान द्वारा प्रायोजित है। यह वैश्विक शहरी सुरक्षा को मापने के लिए एक मानक साधन है।

  • पर्यावरण सुरक्षा 2021 के लिए सुरक्षा मानकों की सूची में नया जोड़ा गया है।

पूरी रिपोर्ट के लिए यहां क्लिक करें

हाल के संबंधित समाचार:

कोलियर्स की ‘ग्रोथ इंजन ऑफ इनोवेशन: हाउ एशिया पैसिफिक्स टेक्नोलॉजी हब्स आर रीशेपिंग रीजनल रियल एस्टेट’ नामक रिपोर्ट के अनुसार, बेंगलुरु (कर्नाटक) के आउटर रिंग रोड को APAC (एशिया पैसिफिक) में कंपनियों के लिए संचालन स्थापित करने के लिए शीर्ष 10 स्थापित प्रौद्योगिकी सबमार्केट में 6वां स्थान दिया गया है।

इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU) के बारे में

स्थापना– 1946
प्रबंध निदेशक– रॉबिन बेव
मुख्यालय– लंदन, यूनाइटेड किंगडम (UK)