Current Affairs PDF

ग्रामीण महिलाओं का अंतर्राष्ट्रीय दिवस 2021 – 15 अक्टूबर

AffairsCloud YouTube Channel - Click Here

AffairsCloud APP Click Here

International Day for Rural Women 2021ग्रामीण परिवारों और समुदायों की स्थिरता सुनिश्चित करने, ग्रामीण आजीविका में सुधार लाने और समग्र कल्याण में जनजाति महिलाओं सहित ग्रामीण महिलाओं और लड़कियों की भूमिका को उजागर करने के लिए, संयुक्त राष्ट्र (UN) का ग्रामीण महिलाओं का अंतर्राष्ट्रीय दिवस प्रतिवर्ष 15 अक्टूबर को दुनिया भर में मनाया जाता है।

  • इस दिन का उद्देश्य महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ लैंगिक रूढ़ियों और भेदभाव को खत्म करना भी है।

ग्रामीण महिला अंतर्राष्ट्रीय दिवस 2021 का विषय “रुरल वुमेन कल्टिवेटिंग गुड फॉर ऑल” है, जो दुनिया की खाद्य प्रणाली में ग्रामीण महिलाओं और लड़कियों की भूमिका पर प्रकाश डालती है।

पृष्ठभूमि:

i.संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने 18 दिसंबर 2007 को संकल्प A/RES/62/136 को अपनाया, और हर साल 15 अक्टूबर को ग्रामीण महिलाओं के अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाने को घोषित किया।

ii.ग्रामीण महिलाओं का पहला अंतर्राष्ट्रीय दिवस 15 अक्टूबर 2008 को मनाया गया।

कृषि में महिलाएं:

i.महिलाएं वैश्विक कृषि श्रम शक्ति का लगभग 43% हिस्सा हैं और औसतन महिलाएं विकासशील देशों में 40% कृषि श्रम शक्ति सृजन करती हैं, जिसमें लैटिन अमेरिका में 20% से लेकर अफ्रीका और एशिया के कुछ हिस्सों में 50% या उससे अधिक है।

ii.इन महिलाओं को भूमि और पशुधन के स्वामित्व, समान वेतन, निर्णय लेने वाली संस्थाओं और वित्तीय सेवाओं तक पहुंच में महत्वपूर्ण भेदभाव का सामना करना पड़ता है।

iii.इस भेदभाव को दूर करने के लिए, खाद्य और कृषि संगठन (FAO), दो स्तरों पर काम करता है,

  • सरकारी स्तर पर: यह सुनिश्चित करना कि नीतियां लैंगिक समानता को बढ़ावा देती हैं।
  • व्यक्तिगत स्तर पर: महिलाओं को उद्यमशीलता और व्यवसाय नियोजन कौशल के साथ सशक्त बनाना, उन्हें स्थानीय अर्थव्यवस्था में भाग लेने के लिए स्वतंत्र बनाना।

ग्रामीण महिला और खाद्य प्रणाली:

ग्रामीण महिलाएं और लड़कियां खाद्य प्रणाली में उत्पादन से लेकर प्रसंस्करण, तैयारी, खपत और भोजन के वितरण तक प्रमुख भूमिका निभाती हैं और घरेलू और सामुदायिक पोषण हासिल करने में भी योगदान देती हैं।

संयुक्त राष्ट्र महिला रिपोर्ट:

सितंबर 2021 में, संयुक्त राष्ट्र महिला ने “बियॉन्ड COVID-19: ए फेमिनिस्ट प्लान फॉर सस्टेनेबिलिटी एंड सोशल जस्टिस” शीर्षक से रिपोर्ट लॉन्च की, जो COVID-19 के प्रभावों से लिंग-उत्तरदायी पुनर्प्राप्ति के लिए एक व्यावहारिक रोडमैप है।

संयुक्त राष्ट्र महिला के बारे में:

कार्यकारी निदेशक– सीमा बहूस
मुख्यालय– न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका (USA)
स्थापना- जुलाई 2010 में