Current Affairs PDF

अंतर्राष्ट्रीय ICT में लड़कियां दिवस 2023  – 27 अप्रैल

AffairsCloud YouTube Channel - Click Here

AffairsCloud APP Click Here

The International Girls in ICT Day - April 27 2023

अंतर्राष्ट्रीय ICT (सूचना और संचार प्रौद्योगिकी) में लड़कियां  दिवस ICT के क्षेत्र में करियर का पता लगाने और आगे बढ़ने के लिए लड़कियों और युवा महिलाओं को प्रोत्साहित करने और सशक्त बनाने के लिए प्रतिवर्ष अप्रैल में चौथे गुरुवार को दुनिया भर में मनाया जाता है।

अंतर्राष्ट्रीय ICT में लड़कियां दिवस 2023 27 अप्रैल 2023 को मनाया गया।

  • अंतर्राष्ट्रीय ICT में लड़कियां दिवस 2022 28 अप्रैल 2022 को मनाया गया
  • अंतर्राष्ट्रीय ICT में लड़कियां दिवस 2024 25 अप्रैल 2024 को मनाया जाएंगा।

अंतर्राष्ट्रीय ICT में लड़कियां दिवस 2023 का विषय “डिजिटल  स्किल्स फॉर लाइफ” है।

नोट: अंतर्राष्ट्रीय ICT में लड़कियां दिवस प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (ITU), ICT के लिए एक संयुक्त राष्ट्र (UN) की विशेष एजेंसी द्वारा  मनाया जाता है।

यह दिन UN, संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (UNESCO), ब्रॉडबैंड आयोग, UN  महिला, संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक प्रभाव (UAN), UN विश्वविद्यालय (UNU), कैरेबियन समुदाय और आम बाजार(CARICOM) सचिवालय, और CISCO नेटवर्किंग अकादमी है। 

लक्ष्य:

इस दिन का उद्देश्य प्रौद्योगिकी में लड़कियों और महिलाओं के प्रतिनिधित्व को बढ़ाने के लिए एक वैश्विक आंदोलन को प्रेरित करना है।

पृष्ठभूमि:

i.8 अप्रैल 2011 को, अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (ITU) ने घोषणा की कि हर साल अप्रैल में चौथा गुरुवार अंतर्राष्ट्रीय ICT में लड़कियां दिवस  के रूप में मनाया जाएगा।

  • “ICT में लड़कियां दिवस” अक्टूबर 2010 में मेक्सिको के ग्वाडलाजारा में ITU के पूर्णाधिकारी सम्मेलन द्वारा संकल्प 70 को अपनाने का प्रत्यक्ष परिणाम है।
  • संकल्प ने अंतर्राष्ट्रीय संचार प्रौद्योगिकी के माध्यम से लैंगिक समानता और महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की मांग की।

ii.28 अप्रैल 2011 को पहली बार अंतर्राष्ट्रीय ICT में लड़कियां का अवलोकन किया गया।

2023 ग्लोबल इवेंट: ICT में लड़कियां- डिजिटल स्किल्स फॉर लाइफ

i.27 अप्रैल 2023 को, ट्रांसफॉर्म अफ्रीका समिट 2023 के हिस्से के रूप में, जिम्बाब्वे में स्मार्ट अफ्रीका और पोस्टल एंड टेलीकम्युनिकेशन रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ जिम्बाब्वे (POTRAZ) के समन्वय और सहयोग से ग्लोबल ICT में लड़कियां इवेंट मनाया गया।

ii.समिट के दिन भर के इवेंट में रोल मॉडल, सलाह, शिक्षा और युवाओं की भागीदारी सहित डिजिटल कौशल से संबंधित विभिन्न विषयों को शामिल किया गया।

iii. ये इवेंट ITU  की विभिन्न पहलों पर निर्मित होते हैं, जिनका उद्देश्य न केवल डिजिटल लैंगिक समानता प्राप्त करना है बल्कि कनेक्टिविटी और शिक्षा के मूल्य पर भी जोर देना है।

नोट:

ICT में लड़कियो का मुख्य लक्ष्य STEM (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, एंड मैथमेटिक्स), विशेष रूप से ICT के करियर क्षेत्र में युवा महिलाओं और लड़कियों (12-24 वर्ष की आयु) की उपस्थिति और डिजिटल कौशल विकसित करना है।

अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (ITU) के बारे में:

ITU की स्थापना 1865 में हुई थी, जो औपचारिक रूप से 1 जनवरी 1949 को लागू हुआ और ITU को संयुक्त राष्ट्र की विशिष्ट एजेंसी के रूप में मान्यता दी।
महासचिव– डोरेन बोगडान-मार्टिन
मुख्यालय– जिनेवा, स्विट्जरलैंड