Current Affairs PDF

अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस 2021 – 23 सितंबर

AffairsCloud YouTube Channel - Click Here

AffairsCloud APP Click Here

बधिर लोगों के मानवाधिकारों की पूर्ण प्राप्ति में सांकेतिक भाषा के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए संयुक्त राष्ट्र (UN) का अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस (IDSL) प्रतिवर्ष 23 सितंबर को दुनिया भर में मनाया जाता है।

  • 23 सितंबर 2021 को वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ द डेफ (WFD) की 70वीं वर्षगांठ भी है।

WFD द्वारा घोषित अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस 2021 का विषय “वी साइन फॉर ह्युमन राइट्स” है।

पृष्ठभूमि:

i.इंटरनेशनल डे ऑफ साइन लैंग्वेज (IDSL) का आयोजन वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ द डेफ (WFD) द्वारा प्रस्तावित किया गया था, जो बधिर लोगों के 135 राष्ट्रीय संघों का एक संघ है।

ii.संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने 19 दिसंबर 2017 को संकल्प A/RES/72/161 को अपनाया और हर साल 23 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के रूप में मनाने को घोषित किया।

iii.यह संकल्प एंटीगुआ और बारबुडा के स्थायी मिशन द्वारा प्रायोजित और 97 संयुक्त राष्ट्र सदस्य राज्यों द्वारा सह-प्रायोजित था।

iv.पहला IDSL 23 सितंबर 2018 को बधिर लोगों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह (IWDP) के एक भाग के रूप में मनाया गया था।

23 सितंबर क्यों?

23 सितंबर 1951 को WFD की स्थापना के उपलक्ष्य में 23 सितंबर को IDSL चुना गया था।

बधिर लोगों का अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह 2021 – 20 सितंबर से 26 सितंबर:

बधिर लोगों का अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह (IWDP) प्रतिवर्ष सितंबर के अंतिम पूर्ण सप्ताह में दुनिया भर में मनाया जाता है ताकि यह पहचाना जा सके कि बधिर लोगों के अपने समुदाय, अपनी संस्कृतियां, अपनी भाषाएं और सांकेतिक भाषाएं हैं जो सभी को एकजुट करती हैं।

IWDP रोम, इटली में 1958 में शुरू किए गए WFD की एक पहल है।

बधिर लोगों का 2021 का अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह 20 से 26 सितंबर 2021 तक मनाया जाता है।

  • 2020 का IWDP 21 सितंबर से 27 सितंबर 2020 तक मनाया गया था।
  • 2022 का IWDP 19 सितंबर से 25 सितंबर 2022 तक मनाया जाएगा।

बधिर लोगों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह (IWDP) 2021 का विषय “सेलेब्रेटिंग थ्राइविंग डेफ कम्युनिटिज” है।

सांकेतिक भाषा:

i.सांकेतिक भाषा कई बधिर और कम सुनने वाले लोगों के लिए संचार उपकरण है।

ii.1950 से सांकेतिक भाषा विकसित हो रही है, दुनिया भर में कोई एकल या सामान्य सांकेतिक भाषा का उपयोग नहीं किया जाता है।

भारतीय सांकेतिक भाषा (ISL):

i.भारत में बधिर समुदाय के बीच भारतीय सांकेतिक भाषा (ISL) का उपयोग किया जाता है।

ii.2011 में, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU), दिल्ली के एक स्वायत्त केंद्र, भारतीय सांकेतिक भाषा अनुसंधान और प्रशिक्षण केंद्र (ISLRTC) की स्थापना को मंजूरी दी।

iii.ISLRTC ने मार्च 2018 में 3000 शब्दों का पहला भारतीय सांकेतिक भाषा शब्दकोश और फरवरी 2019 में 6000 शब्दों के शब्दकोश का दूसरा संस्करण लॉन्च किया था।

वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ द डेफ (WFD) के बारे में:

WFD की स्थापना 23 सितंबर 1951 को रोम, इटली में हुई थी।
राष्ट्रपना– डॉ जोसेफ J. मुरे (संयुक्त राज्य अमेरिका)
मुख्यालय– हेलसिंकी, फिनलैंड