Current Affairs PDF

विश्व कृषि-पर्यटन दिवस 2021 – 16 मई

World Agri-Tourism Day 2021

World Agri-Tourism Day 2021विश्व कृषिपर्यटन दिवस प्रतिवर्ष 16 मई को दुनिया भर में कृषि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य पर्यटकों को खेतों में कृषि गतिविधियों के बारे में शिक्षित करना है।

16 मई 2021 को 14वें विश्व कृषि पर्यटन दिवस को चिन्हित करता है।

कृषि पर्यटन पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन:

i.14वें विश्व कृषि पर्यटन दिवस के एक भाग के रूप में, पर्यटन विभाग, महाराष्ट्र सरकार और कृषि पर्यटन विकास निगम (ATDC) ने 15 और 16 मई 2021 को कृषि पर्यटन पर एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया है।

  • सम्मेलन का विषय है – कृषि के माध्यम से ग्रामीण महिला सतत उद्यमिता अवसर

ii.यह सम्मेलन राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं और किसानों को विभिन्न देशों के सफल कृषि पर्यटन प्रथाओं पर अनुभव साझा करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा।

iii.यह विषय महिला किसानों और कृषि पर्यटन व्यवसायियों की उत्कृष्टता और सफलता का जश्न मनाती है।

iv.2 दिवसीय सम्मेलन के दौरानविश्व कृषि पर्यटन पुरस्कार 2021 वितरित किए गए।

भारत में कृषिपर्यटन:

i.महाराष्ट्र सरकार कृषि-पर्यटन, ग्रामीण पर्यटन और स्थायी पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रही है।

ii.राज्य ने सतत ग्रामीण आर्थिक विकास के लिए विभिन्न कृषि पर्यटन नीतियों की भी घोषणा की है।