Current Affairs PDF

विराट कोहली 228 मिलियन अमेरिकी डॉलर के साथ क्रॉल की 2023 सेलिब्रिटी ब्रैंड वैल्यूएशन रिपोर्ट में शीर्ष पर

AffairsCloud YouTube Channel - Click Here

AffairsCloud APP Click Here

Virat Kohli leads 2023 Celebrity Brand Valuation Rankings with $228 million

क्रॉल की सेलिब्रिटी ब्रैंड वैल्यूएशन रिपोर्ट 2023: ब्रैंड, बिज़नेस, बॉलीवुड के अनुसार, पूर्व भारतीय क्रिकेटर टीम के कप्तान विराट कोहली ने 227.9 मिलियन अमेरिकी डॉलर, जो 2022 की तुलना में 51 मिलियन अमेरिकी डॉलर अधिक है, के ब्रैंड वैल्यू के साथ भारत के सबसे वैल्यूड सेलिब्रिटी के रूप में शीर्ष स्थान हासिल किया है ।

  • बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह, जो 2022 की सूची में शीर्ष पर थे, 203.1 मिलियन अमेरिकी डॉलर के ब्रैंड वैल्यू के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गए।
  • शाहरुख खान (तीसरे), अक्षय कुमार (चौथे) और आलिया भट्ट (पांचवें) शीर्ष 5 में शामिल हैं।

नोट: विराट कोहली और रणवीर सिंह के ब्रैंड वैल्यू ने पहली बार 200 मिलियन अमेरिकी डॉलर का आंकड़ा पार किया है।

सेलिब्रिटी ब्रैंड वैल्यूएशन रिपोर्ट 2023 के बारे में:

i.यह क्रोल की सेलिब्रिटी ब्रैंड वैल्यूएशन रिपोर्ट का 9वां संस्करण है। अध्ययन में भारत के सबसे शक्तिशाली सेलिब्रिटी ब्रैंडों को उनके ब्रैंड एंडोर्समेंट पोर्टफोलियो और उनकी सापेक्ष सोशल मीडिया उपस्थिति से प्राप्त ब्रैंड वैल्यू के आधार पर रैंक किया गया।

ii.रिपोर्ट ने विभिन्न उद्योगों में सेलिब्रिटी-ओन्ड स्टार्टअप के विस्तार के साथ-साथ प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय ब्रैंडों के वैश्विक राजदूत के रूप में भारतीय हस्तियों के महत्वपूर्ण उदय को मान्यता दी।

iii.2023 में शीर्ष 25 भारतीय सेलिब्रिटी का संचयी ब्रैंड वैल्यू पिछले वर्ष की तुलना में 15.5% बढ़कर 1.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर (bn) हो गया।

iv.रिपोर्ट में पाया गया कि कुल ब्रैंड वैल्यू में महिला सेलिब्रिटी का संयुक्त योगदान बढ़कर24% हो गया है, जो पिछले वर्षों के लगभग समान है, जो लगभग 20% से 22% (2022 में) था।

शीर्ष 10 सेलिब्रिटी ब्रैंड वैल्यूएशन रिपोर्ट 2023:

रैंकसेलिब्रिटी का नाम ब्रैंड वैल्यू (मिलियन अमेरिकी डॉलर)
1विराट कोहली227.9
2रणवीर सिंह203.1
3शाहरुख खान120.7
4अक्षय कुमार111.7
5आलिया भट्ट101.1
6दीपिका पादुकोण96.0
7महेंद्र सिंह धोनी95.8
8सचिन तेंदुलकर91.3
9अमिताभ बच्चन83.6
10सलमान खान81.7

मुख्य बिंदु:

i.प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता, शाहरुख खान 120.7 मिलियन अमेरिकी डॉलर के कुल ब्रैंड वैल्यू के साथ तीसरे रैंक पर हैं। वह 2020 के बाद पहली बार शीर्ष 5 में शामिल हुए हैं।

ii.अक्षय कुमार 2022 में तीसरे स्थान से गिरकर 2023 में 111.7 मिलियन अमेरिकी डॉलर के ब्रैंड वैल्यू के साथ चौथे स्थान पर आ गए,

iii.आलिया भट्ट ने 101.1 मिलियन अमेरिकी डॉलर के ब्रैंड वैल्यू के साथ 5वां स्थान हासिल किया है। वह 2023 की सूची में शीर्ष 5 में शामिल एकमात्र महिला हैं।

  • 2023 में, इटली के लक्जरी फैशन ब्रैंड गुच्ची ने आलिया भट्ट को भारत से अपना पहला वैश्विक राजदूत नियुक्त किया है।

iv.रिपोर्ट में पाया गया कि पिछले कुछ वर्षों में कई भारतीय सेलिब्रिटी उद्यमिता और वैश्विक राजदूत के रूप में आगे बढ़ रही हैं।

  • अक्षय कुमार (फोर्स IX), दीपिका पादुकोण (82 E), और नयनतारा (9SKIN) जैसी मशहूर सेलिब्रिटी ने त्वचा देखभाल उत्पादों, कपड़ों आदि जैसे क्षेत्रों में सफलतापूर्वक अपने ब्रांड पेश किए हैं।

v.रिपोर्ट में भारतीय अभिनेत्री कियारा आडवाणी की ब्रैंड वैल्यू में लगभग 60% से 70% की वृद्धि देखी गई। इस प्रकार, उनकी रैंक 16वें (2022 में) से बढ़कर 12वें (2023 में) हो गई।

vi.जबकि, भारतीय अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने 5 साल बाद भारत के सबसे मूल्यवान सेलिब्रिटी ब्रैंड की सूची में वापसी की और 27.1 मिलियन अमेरिकी डॉलर के ब्रैंड वैल्यू के साथ 25वें स्थान पर रहीं।

vii.रश्मिका मंदाना 38.3 मिलियन अमेरिकी डॉलर के कुल ब्रैंड वैल्यू के साथ सूची में 25वें स्थान से 20वें स्थान पर पहुंच गई हैं, जो ब्रैंड वैल्यू में लगभग 50% की वृद्धि है।

ध्यान देने योग्य बिंदु:

i.रिपोर्ट में बताया गया है कि विज्ञापन उद्योग में, टेलीविजन सेगमेंट का बाजार आकार 2025 तक 9.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है, जिसमें 2022 से 2025 तक 3.9% की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) की वृद्धि होगी।

  • जबकि, डिजिटल मीडिया सेगमेंट 2022 में 6.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर से 2025 में 10.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है, जिसमें 2022-2025 तक 14.7% की CAGR की वृद्धि होगी।

ii.सेलिब्रिटी एंडोर्सर्स का उपयोग करने वाले शीर्ष सेगमेंट: पर्सनल केयर & टॉयलेटरीज़, खाद्य और पेय पदार्थ, रियल एस्टेट और निर्माण, अन्य हैं।

iii.शीर्ष 20 हस्तियों द्वारा उत्पाद ब्रैंड एंडोर्समेंट की संयुक्त संख्या 424 उत्पाद ब्रैंडों (2022) से 484 (2023) तक 14.2% बढ़ी।

क्रॉल के बारे में: 

क्रॉल जोखिम और वित्तीय सलाहकार समाधानों का अग्रणी स्वतंत्र प्रदाता है, जिसे 1932 में डफ एंड फेल्प्स के रूप में स्थापित किया गया था। बाद में, 2021-2022 में इसका नाम बदलकर क्रॉल कर दिया गया।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी- जैकब सिल्वरमैनमुख्यालय- न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका (USA)