Current Affairs PDF

ब्रैंड फाइनेंस फूड & ड्रिंक 2024: AMUL दुनिया का सबसे मजबूत खाद्य और डेयरी ब्रैंड बनकर उभरा

Amul Crowned World’s Strongest Food and Dairy Brand in 2024 Brand Finance Report

Amul Crowned World’s Strongest Food and Dairy Brand in 2024 Brand Finance Report

ब्रैंड फाइनेंस फूड & ड्रिंक 2024 रिपोर्ट के अनुसार, आनंद मिल्क यूनियन लिमिटेड (AMUL) लगातार चौथे साल AAA+ रेटिंग के साथ दुनिया का सबसे मजबूत खाद्य और डेयरी ब्रैंड बनकर उभरा है। AMUL का ब्रैंड वैल्यू 11% बढ़कर 3.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया है, जिसका ब्रैंड स्ट्रेंथ इंडेक्स (BSI) स्कोर 100 में से 91 है।

  • दुनिया के सबसे मूल्यवान और सबसे मजबूत खाद्य ब्रैंड की सूची में AMUL ने अपनी रैंकिंग 29वें स्थान (2023) से सुधार कर 22वें (2024) स्थान पर पहुंचा दी है।
  • स्विट्जरलैंड का नेस्ले दुनिया का सबसे मूल्यवान खाद्य ब्रैंड बनकर उभरा है, जिसकी कीमत 2023 की तुलना में 7% की गिरावट के बावजूद 20.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर है, इसके बाद संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) स्थित लेज़ और चीन का यिली क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।
  • शीर्ष 10 डेयरी ब्रैंड्स का कुल ब्रैंड वैल्यू इस साल रिकॉर्ड 6% गिरकर 43.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया।

ब्रैंड फाइनेंस फूड एंड ड्रिंक 2024 रिपोर्ट के बारे में:

i.यह लंदन, यूनाइटेड किंगडम (UK) में स्थित ब्रैंड फाइनेंस कंपनी द्वारा प्रकाशित एक वार्षिक रिपोर्ट है।

ii.रिपोर्ट दुनिया के सबसे मूल्यवान और सबसे मजबूत खाद्य, डेयरी और गैर-मादक पेय ब्रैंड को रैंक करती है।

iii.रिपोर्ट 35 से अधिक मापदंडों का उपयोग करके ब्रैंड की ताकत का मूल्यांकन करती है जिसमें ब्रैंड विकास जैसे: विज्ञापन का प्रभाव, उत्पाद विविधता, उपभोक्ता गुणवत्ता धारणाएं, अन्य के विभिन्न आयाम शामिल हैं।

रिपोर्ट की मुख्य बातें:

i.रिपोर्ट के अनुसार, खाद्य और पेय क्षेत्र के कुल ब्रैंड वैल्यू में 4% की कमी आई है, जो कुल मिलाकर लगभग 268 बिलियन अमेरिकी डॉलर है। रिपोर्ट में कहा गया है कि गिरावट का मुख्य कारण यह है कि उपभोक्ता छोटे, प्राइवेट-लेबल ब्रैंड्स को अधिक पसंद कर रहे हैं।

ii.रिपोर्ट में कहा गया है कि व्यस्त उपभोक्ताओं की बढ़ती मांग के कारण सुविधाजनक खाद्य पदार्थ इस प्रवृत्ति को तोड़ रहे हैं, और ब्रैंड वैल्यू में वृद्धि हो रही है।

  • हेल्दी चॉइस और DiGiorno जैसे ब्रैंड्स ने अपने ब्रैंड वैल्यू में 17% की वृद्धि देखी, जो अभिनव उत्पाद रिलीज़ और रणनीतिक विपणन द्वारा प्रेरित है।

iii.लेज़ ब्रैंड ने अपने ब्रैंड वैल्यू में 9% की वृद्धि देखी; इसका मूल्य 12 बिलियन अमेरिकी डॉलर है। इसने 2024 में दुनिया के सबसे मूल्यवान खाद्य ब्रैंड की सूची में अपनी वैश्विक रैंकिंग में तीसरे से दूसरे स्थान पर सुधार किया है।

  • लेज़ के ब्रैंड वैल्यू में सकारात्मक वृद्धि इसके मजबूत वित्तीय प्रदर्शन और अभिनव उत्पाद पेशकशों जैसे कि इसके फ्लेवर स्वैप और MAX लाइनअप के कारण है।

iv.चीन स्थित यिली ब्रैंड अपने ब्रैंड वैल्यू में 6% की कमी के साथ 11.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर होने के कारण वैश्विक स्तर पर दूसरे स्थान (2023) से तीसरे स्थान (2024) पर आ गया है।

v.कनाडा स्थित, कृषि-व्यवसाय कंपनी, विटेरा 37% की ब्रैंड वृद्धि के साथ 1.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक सबसे तेजी से बढ़ने वाले खाद्य ब्रैंड के रूप में उभरी है।

  • यह वृद्धि मुख्य रूप से बढ़ी हुई मात्रा, रणनीतिक अधिग्रहण और 100 में से 60.6 के उच्च BSI स्कोर द्वारा संचालित है।

शीर्ष 5 सबसे मूल्यवान खाद्य ब्रैंड:

रैंकब्रैंड का नाममूल देशकुल मूल्यांकन (अमेरिकी डॉलर)रेटिंग
1नेस्लेस्विट्जरलैंड20.8 बिलियनAAA
2लेज़USA12 बिलियनAAA-
3यिलीचीन11.6 बिलियनAAA
4टायसनUSA8.2 बिलियनAA+
5डैनोवफ्रांस8 बिलियनAA
22AMULभारत3.3 बिलियनAAA+

2024 सस्टेनेबिलिटी पर्सेप्शन्स इंडेक्स:

i.2024 सस्टेनेबिलिटी पर्सेप्शन्स इंडेक्स (SPI) ने पाया कि खाद्य क्षेत्र में, नेस्ले का सस्टेनेबिलिटी पर्सेप्शन्स वैल्यू (SPV) 1.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर के साथ सबसे अधिक है और लेज़ का सकारात्मक अंतर मूल्य 67 मिलियन अमेरिकी डॉलर के साथ सबसे अधिक है।

ii.गैर-मादक पेय क्षेत्र में, 2024 SPI ने पाया कि कोका-कोला का SPV 5.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर के साथ सबसे अधिक है और पेप्सी का सकारात्मक अंतर मूल्य 212 मिलियन अमेरिकी डॉलर के साथ सबसे अधिक है।

2024 में गैर-मादक पेय:

i. ब्रैंड फाइनेंस फूड & ड्रिंक 2024 रिपोर्ट के अनुसार, कोका-कोलाने दुनिया के सबसे मूल्यवान और सबसे मजबूत गैर-मादक पेय ब्रैंड के रूप में अपना खिताब बरकरार रखा है, जिसका ब्रैंड वैल्यू 5% बढ़कर 35 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया है।

  • इसे 100 में से 90.4 (0.8 अंक की वृद्धि) के BSI स्कोर के साथ AAA+ की रेटिंग मिली है।

ii.पेप्सी ने अपने ब्रैंड वैल्यू में 10% की वृद्धि देखी, जो 20.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गई, इसे 2024 में शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान गैर-मादक पेय ब्रैंड की सूची में दूसरे रैंक पर रखा गया है।

iii.शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान गैर-मादक पेय ब्रैंड में से 4 कार्बोनेटेड शीतल पेय हैं, जिसमें पेप्सी, डॉ. पेपर (ब्रैंड वैल्यू 8% बढ़कर 4.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया), और स्प्राइट (ब्रैंड वैल्यू 9% बढ़कर 4.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया) सूची में हावी हैं।

iv.चीनी बोतलबंद पानी और शीतल पेय, नोगफू स्प्रिंग ने गैर-मादक पेय ब्रैंड के प्रतिशत के हिसाब से सबसे अधिक ब्रैंड वैल्यू वृद्धि दर्ज की, क्योंकि इसका ब्रैंड वैल्यू 102% बढ़कर 8.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया।

2024 में डेयरी ब्रैंड:

i.यिली ने लगातार 5वें साल दुनिया के सबसे मूल्यवान डेयरी ब्रैंड का खिताब बरकरार रखा है। रिपोर्ट से पता चला है कि यिली के नवाचार और डिजिटलीकरण की “दोहरी इंजन” रणनीति इसकी शीर्ष रैंकिंग को आगे बढ़ाती है।

ii.रिपोर्ट के अनुसार, शीर्ष 10 डेयरी ब्रैंड्स का संयुक्त मूल्य 46.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर (2023) से घटकर 43.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर (2024) हो गया है।

  • रिपोर्ट में कहा गया है कि डेयरी क्षेत्र में समग्र गिरावट स्थिर उत्पाद मात्रा के बावजूद कीमतों में तेज गिरावट के कारण है। इस मूल्य गिरावट ने कई प्रमुख डेयरी कंपनियों के राजस्व को प्रभावित किया है, जिसके परिणामस्वरूप कुल मिलाकर राजस्व कम हुआ है।

iii.पहली बार, फिनलैंड स्थित वैलियो वैश्विक स्तर पर शीर्ष 10 डेयरी ब्रैंड्स की सूची में शामिल हुआ। इसने 2024 में 10वें स्थान को सुरक्षित करने के लिए अपनी रैंकिंग में 4 स्थानों का सुधार किया है।

  • यह 31% (2 बिलियन अमेरिकी डॉलर) की ब्रैंड वृद्धि के साथ सबसे तेजी से बढ़ने वाले डेयरी ब्रैंड के रूप में उभरा है।
  • इस वृद्धि का मुख्य कारण प्लांटी के अधिग्रहण को माना जाता है, जो प्लांट-बेस्ड डेयरी वैकल्पिक उत्पादों का एक फिनिश उत्पादक है।
  • इस अधिग्रहण के बाद, वैलियो की सहायक कंपनी ओडलीगुड स्वीडन में प्लांट-बेस्ड डेयरी वैकल्पिक उत्पादों और फिनलैंड में डेयरी वैकल्पिक खाना पकाने के उत्पादों में बाजार की अग्रणी कंपनी बन गई है।

ब्रैंड फाइनेंस के बारे में:

अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO)- डेविड हैघ
मुख्यालय- लंदन, यूनाइटेड किंगडम (UK)
स्थापना- 1996