Current Affairs PDF

बेस्ट FIFA फुटबॉल अवार्ड्स 2023: लियोनेल मेस्सी और ऐटाना बोनमती ने बेस्ट मेंस और विमेंस प्लेयर अवार्ड जीता

AffairsCloud YouTube Channel - Click Here

AffairsCloud APP Click Here

Argentine superstar Lionel Messi once again bags The Best FIFA Men’s Player Award

बेस्ट FIFA (इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ एसोसिएशन फुटबॉल) फुटबॉल अवार्ड समारोह 2023 15 जनवरी 2023 को लंदन (यूनाइटेड किंगडम) में आयोजित किया गया था।

  • लियोनेल मेसी (अर्जेंटीना) ने बेस्ट FIFA मेंस प्लेयर 2023 अवार्ड जीता, जबकि ऐटाना बोनमती (स्पेन) ने बेस्ट FIFA विमेंस प्लेयर 2023 अवार्ड जीता।

बेस्ट FIFA फुटबॉल अवार्ड्स 2023 के विजेता:

क्र.सं.श्रेणीविजेता
1बेस्ट FIFA मेंस प्लेयरलियोनेल मेस्सी (अर्जेंटीना)

क्लब – इंटर मियामी CF

2बेस्ट FIFA विमेंस प्लेयरऐताना बोनमती (स्पेन)

क्लब- FC बार्सिलोना

3बेस्ट FIFA मेंस गोलकीपरएडरसन मोरेस (ब्राजील)

क्लब-मैनचेस्टर सिटी

4बेस्ट FIFA विमेंस गोलकीपर मैरी इयरप्स (इंग्लैंड)

क्लब-मैनचेस्टर यूनाइटेड

5बेस्ट FIFA मेंस कोचपेप गार्डियोला

(क्लब-मैनचेस्टर सिटी)

6बेस्ट FIFA विमेंस कोचसरीना विगमैन (इंग्लैंड)
7पुस्कस अवार्डगुइलहर्मे मद्रुगा (ब्राजील)
8FIFA फेयर प्ले अवार्डब्राजील नेशनल टीम फॉर स्टैंड अगेंस्ट रेसिस्म
9FIFA बेस्ट स्पेशल अवार्डमार्ता (ब्राजील)
10FIFA फैन अवार्डह्यूगो डैनियल “टोटो” इनिग्वेज़ (अर्जेंटीना)

मुख्य विशेषताएं:

i.यह मेस्सी का आठवां व्यक्तिगत FIFA अवार्ड है, जिसमें 2009, 2010, 2011, 2012, 2015, 2019, 2022 और 2023 शामिल हैं।

ii.ऐटाना बोनमाटी (स्पेन) को 2023 में बैलन डी’ओर अवार्ड और यूनियन ऑफ यूरोपियन फुटबॉल एसोसिएशन (UEFA) अवार्ड भी मिला।

  • वह स्पेन की FIFA वर्ल्ड कप 2023 विजेता टीम का हिस्सा थीं, जो ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में आयोजित किया गया था।

iii.मार्टा (ब्राजील) को उनके उत्कृष्ट करियर उपलब्धियों के लिए FIFA स्पेशल अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

  • वह 23 मैचों में 17 गोल के साथ, मेंस और विमेंस फुटबॉल दोनों में वर्ल्ड कप इतिहास (समावेशी) में सबसे अधिक गोल करने वाली प्लेयर थीं।

iv.मैरी इयरप्स (इंग्लैंड) दो बार (2022 और 2023) बेस्ट  FIFA विमेंस गोलकीपर का अवार्ड जीतने वाली पहली प्लेयर बनीं।

v.एडरसन मोरेस (ब्राजील) को 2023 में निम्नलिखित खिताब: चैंपियंस लीग, प्रीमियर लीग, FIFA क्लब वर्ल्ड कप, UEFA सुपर कप और FA कप जीत में मैनचेस्टर सिटी का हिस्सा होने के लिए बेस्ट FIFA मेंस गोलकीपर के रूप में मान्यता दी गई थी।

vi.सरीना विगमैन (इंग्लैंड) ने चार बार 2017, 2020, 2022 और 2023 में बेस्ट  FIFA विमेंस कोच का अवार्ड जीता।

  • वह इंग्लैंड की विमेंस टीम को UEFA विमेंस EURO में जीत और FIFA विमेंस वर्ल्ड कप फाइनल में फाइनल तक ले गईं।

vii.पेप गार्डियोला (स्पेन) ने 2023 में दो ट्रॉफियों के लिए बेस्ट मेंस कोच अवार्ड जीता, जिसमें मैनचेस्टर सिटी फुटबॉल क्लब के लिए UEFA सुपर कप और FIFA क्लब वर्ल्ड कप शामिल है।

viii.गुइलहर्मे मद्रुगा (ब्राजील) ने अपनी आश्चर्यजनक ओवरहेड किक के लिए FIFA पुस्कस अवार्ड 2023 जीता है।

  • इस अवार्ड का नाम हंगेरियन फॉरवर्ड फ़ेरेन्क पुस्कस के सम्मान में रखा गया है, जो व्यक्तिगत स्ट्राइक के अपने शानदार संग्रह के लिए प्रसिद्ध थे।

ix.वर्ल्ड ‘ड्रीम टीम’ जिसे FIFA FIFPRO मेंस वर्ल्ड 11 और FIFA FIFPRO विमेंस वर्ल्ड 11 के नाम से जाना जाता है, की भी घोषणा की गई।

  • प्लेयर्स को दुनिया भर के हजारों पेशेवर फुटबॉलरों द्वारा चुना गया था, और प्रत्येक स्थान पर सबसे उत्कृष्ट प्लेयर के लिए मतदान किया गया था।

Fédération Internationale de Football Association (FIFA) के बारे में:

अध्यक्ष – गियानी विन्सेन्ज़ो इन्फैनटिनो
मुख्यालय– ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड
स्थापना – 1904