Current Affairs PDF

आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवी दिवस 2021- 5 दिसंबर

AffairsCloud YouTube Channel - Click Here

AffairsCloud APP Click Here

International-Volunteer-Day-for-Economic-and-Social-Development-2021आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए संयुक्त राष्ट्र (UN) का अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवी दिवस, जिसे आमतौर पर अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवी दिवस (IVD) के रूप में जाना जाता है, प्रतिवर्ष 5 दिसंबर को दुनिया भर में स्वयंसेवी सेवा के महत्वपूर्ण योगदान के बारे में जागरूकता पैदा करने और स्वयंसेवकों के रूप में अपनी सेवा देने के लिए अधिक से अधिक लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है। 

यह दिन संयुक्त राष्ट्र स्वयंसेवक (UNV) कार्यक्रम द्वारा चिह्नित और समर्थित है।

अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवी दिवस 2021 का विषय “वालंटियर नाउ फॉर आवर कॉमन फ्यूचर” है।

पृष्ठभूमि:

i.संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने 17 दिसंबर 1985 को संकल्प A/RES/40/212 को अपनाया और हर साल 5 दिसंबर को आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस के रूप में मनाए जाने को घोषित किया।

ii.आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए पहला अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवी दिवस 5 दिसंबर 1986 को मनाया गया था।

अभियान 2021:

2021 के अभियान का विषय “वालंटियर नाउ फॉर आवर कॉमन फ्यूचर” है।

स्टेट ऑफ़ द वर्ल्ड्स वॉलंटियरिज्म रिपोर्ट (SWVR) 2022 

स्टेट ऑफ़ द वर्ल्ड्स वॉलंटियरिज्म रिपोर्ट (SWVR) 2022 जिसका शीर्षक “बिल्डिंग इक्वल एंड इनक्लूसिव सोसाइटीज़” है, यह SWVR का चौथा संस्करण है, जो हर तीन साल में संयुक्त राष्ट्र का एक प्रमुख प्रकाशन है।

रिपोर्ट के मुख्य निष्कर्ष:

  • स्वयंसेवीवाद सहयोगात्मक निर्णय लेने की संस्कृति को बढ़ावा दे सकता है।
  • स्वयंसेवीवाद असमान शक्ति संबंधों को बदल सकता है।
  • स्वयंसेवीवाद नागरिक भागीदारी के लिए विविध मार्ग प्रदान करता है लेकिन असमान रहता है।
  • स्वयंसेवक लोगो से लोगों और सेवाओं के बीच पूल का निर्माण करते हैं।

i.SWVR का उद्देश्य स्वयंसेवा की समझ को बढ़ाना है और 21वीं सदी में इसकी सार्वभौमिकता, दायरे और पहुंच को प्रदर्शित करना है। UNV ने 2011 में पहली रिपोर्ट जारी की थी।

ii.SWVR एक विशिष्ट विषय के आधार पर शांति और विकास के लिए स्वयंसेवा के योगदान की जांच करता है।

संयुक्त राष्ट्र स्वयंसेवकों (UNV) कार्यक्रम के बारे में:

कार्यकारी समन्वयक– टॉली कुर्बानोव (रूसी संघ)
मुख्यालय– बॉन, जर्मनी