हैलो दोस्तों, affairscloud.com में आपका स्वागत है। हम यहां आपके लिए 26 अक्टूबर 2021 के महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स को विभिन्न अख़बारों जैसे द हिंदू, द इकोनॉमिक टाइम्स, पीआईबी, टाइम्स ऑफ इंडिया, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, बिजनेस स्टैंडर्ड,जागरण से चुन करके एक अनूठे रूप में पेश करते हैं। हमारे Current Affairs से आपको बैंकिंग, बीमा, यूपीएससी, एसएससी, सीएलएटी, रेलवे और अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलेगी
Read Current Affairs in CareersCloud APP, Course Name – Learn Current Affairs – Free Course – Click Here to Download the APP
Click here for Current Affairs 26 October 2021
- हाल ही में (अक्टूबर 2021 में) किस मंत्रालय ने ‘भारतीय तार मार्ग के अधिकार (संशोधन) नियम, 2021’ को अधिसूचित किया?
1) वित्त मंत्रालय
2) सूचना और प्रसारण मंत्रालय
3) इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
4) सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय
5) संचार मंत्रालय
उत्तर & स्पष्टीकरण
उत्तर – 5) संचार मंत्रालय
स्पष्टीकरण:
दूरसंचार विभाग, संचार मंत्रालय ने 1,000 रुपये प्रति किलोमीटर पर नाममात्र के एकमुश्त शुल्क तय करके संचार नेटवर्क के शुरुआत को आसान बनाने के लिए ‘भारतीय तार मार्ग के अधिकार (संशोधन) नियम, 2021’ को अधिसूचित किया।
i. इसमें ओवरग्राउंड टेलीग्राफ लाइन की स्थापना के लिए एक समान प्रक्रिया होगी।
- 2021 के ‘पीस प्राइज ऑफ द जर्मन बुक ट्रेड’ से सम्मानित होने वाली पहली अश्वेत महिला कौन बनी?
1) ऑक्टेविया बटलर
2) साफिया एलहिलो
3) निक्की जियोवानी
4) Yaa ग्यासी
5) सित्सि डांगरेम्बगा
उत्तर & स्पष्टीकरण
उत्तर – 5) सित्सि डांगरेम्बगा
स्पष्टीकरण:
एसोसिएशन ऑफ जर्मन बुक पब्लिशर्स एंड बुकसेलर्स ने जिम्बाब्वे के लेखक और एक फिल्म निर्माता सित्सि डांगरेम्बगा (Tsitsi Dangarembga) को “नए ज्ञानोदय” के लिए जर्मन बुक ट्रेड के 2021 के शांति पुरस्कार से सम्मानित किया। डांगरेम्बगा जर्मन शांति पुरस्कार जीतने वाली पहली अश्वेत महिला हैं।
- उस देश की पहचान करें जिसने हाल ही में (अक्टूबर 2021 में) हाइपरसोनिक मिसाइल तकनीक का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है जो ध्वनि की गति से 5 गुना से अधिक गति से उड़ान भर सकती है।
1) भारत
2) जापान
3) UK
4) USA
5) फ्रांस
उत्तर & स्पष्टीकरण
उत्तर – 4) USA
स्पष्टीकरण:
संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) ने वॉलॉप्स, वर्जीनिया में NASA (नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन) सुविधा में हाइपरसोनिक हथियार घटक प्रोटोटाइप का परीक्षण किया।
i. हाइपरसोनिक मिसाइलें ध्वनि की गति से 5 गुना अधिक या लगभग 3,853 मील प्रति घंटे (6,200 किलोमीटर प्रति घंटे) से अधिक की गति से उड़ान भर सकती हैं।
- उस रेसिंग ड्राइवर का नाम बताइए जिसने ‘फॉर्मूला 1 U.S. ग्रांड प्रिक्स 2021’ जीता है।
1) वाल्टेरी बोटास
2) सर्जियो पेरेज़
3) मैक्स वेरस्टैपेन
4) सेबेस्टियन वेट्टेल
5) लुईस हैमिल्टन
उत्तर & स्पष्टीकरण
उत्तर – 3) मैक्स वेरस्टैपेन
स्पष्टीकरण:
बेल्जियम-डच रेसिंग ड्राइवर, मैक्स वेरस्टैपेन (रेड बुल रेसिंग-होंडा) ने यूनाइटेड किंगडम के लुईस हैमिल्टन (मर्सिडीज) को हराकर 2021 यूनाइटेड स्टेट्स ग्रैंड प्रिक्स (आधिकारिक तौर पर फॉर्मूला 1 अरामको यूनाइटेड स्टेट्स ग्रांड प्रिक्स 2021 के रूप में जाना जाता है) जीता।
- ‘MotoGP वर्ल्ड चैंपियनशिप’ जीतने वाले पहले फ्रांसीसी कौन बने?
1) क्रिश्चियन सर्रोन
2) ओलिवियर जैक
3) जॉर्ज लोरेंजो
4) फैबियो क्वार्टरारो
5) पोल एस्परगारो
उत्तर & स्पष्टीकरण
उत्तर – 4) फैबियो क्वार्टरारो
स्पष्टीकरण:
मॉन्स्टर एनर्जी यामाहा MotoGP की टीम, फैबियो क्वार्टरारो 2021 की एमिलिया रोमाग्ना मोटरसाइकिल ग्रैंड प्रिक्स जीतकर ‘2021 FIM MotoGP वर्ल्ड चैंपियनशिप’ बन गए हैं।
i. फैबियो क्वार्टरारो MotoGP वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने वाले पहले फ्रेंचमैन बने।
- “कमला हैरिस: फेनोमेनल वुमन” नामक पुस्तक किसने लिखी है?
1) P साईनाथ
2) मेघा राजगोपालन
3) चिदानंद राजघट्टा
4) R गिरिधरन
5) हर्षा भोगले
उत्तर & स्पष्टीकरण
उत्तर – 3) चिदानंद राजघट्टा
स्पष्टीकरण:
प्रसिद्ध पत्रकार और लेखक चिदानंद राजघट्टा ने संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) की पहली महिला उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की जीवनी “कमला हैरिस: फेनोमेनल वुमन” नामक एक नई पुस्तक लिखी है।
अन्य पुस्तकें:
द हॉर्स दैट फ्ल्यू: हाउ इंडियाज सिलिकॉन गुरुज स्प्रेड दियर विंग्स
इलिबरल इंडिया: गौरी लंकेश एंड द एज ऑफ अनरिज़न
- ___________ को प्रतिवर्ष दुनिया भर में ‘संयुक्त राष्ट्र (UN) दिवस’ ___________ में संयुक्त राष्ट्र की स्थापना को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है।
1) 22 अक्टूबर; 1945
2) 22 अक्टूबर; 1955
3) 24 अक्टूबर; 1945
4) 24 अक्टूबर; 1955
5) 26 अक्टूबर; 1945
उत्तर & स्पष्टीकरण
उत्तर – 3) 24 अक्टूबर; 1945
स्पष्टीकरण:
1945 में संयुक्त राष्ट्र की स्थापना की वर्षगांठ को चिह्नित करने के लिए 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र (UN) दिवस प्रतिवर्ष मनाया जाता है। इसका समारोह कार्यक्रम 21 अक्टूबर 2021 को “बिल्डिंग बैक टुगेदर फॉर पीस एंड प्रॉस्पेरिटी” विषय के अंतर्गत आयोजित किया गया था।
संयुक्त राष्ट्र (UN) के बारे में:
महासचिव– एंटोनियो गुटेरस
सदस्य राज्य– 193
- ‘विश्व पोलियो दिवस’ के संबंध में निम्नलिखित में से कौन से बिंदु सही हैं?
A) विश्व पोलियो दिवस प्रतिवर्ष 26 अक्टूबर को दुनिया भर में मनाया जाता है।
B) यह दिन ‘जोनास साल्क’ की जयंती का प्रतीक है, जिन्होंने पहला सफल पोलियो टीका विकसित किया था।
C) 2021 के विश्व पोलियो दिवस का विषय “स्टोरिज ऑफ प्रोग्रेस: पास्ट एंड प्रजेंट” है।
1) केवल A
2) केवल B
3) केवल C
4) A और B दोनों
5) A और C दोनों
उत्तर & स्पष्टीकरण
उत्तर – 2) केवल B
स्पष्टीकरण:
i. पोलियो को खत्म करने के प्रयासों के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए 24 अक्टूबर को दुनिया भर में प्रतिवर्ष विश्व पोलियो दिवस मनाया जाता है।
ii. यह दिन ‘जोनास साल्क’ की जयंती का प्रतीक है, जिन्होंने पहला सफल पोलियो टीका विकसित किया था।
iii. 2021 की थीम है- “वन डे वन फोकस: एंडिंग पोलियो – डेलीवरिंग ऑन आवर प्रॉमिस ऑफ़ ए पोलियो-फ्री वर्ल्ड!”।
- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किस रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर ‘अयोध्या कैंट’ कर दिया गया है?
1) मुगलसराय रेलवे स्टेशन
2) सुल्तानपुर रेलवे जंक्शन
3) मुजफ्फरपुर रेलवे जंक्शन
4) फैजाबाद रेलवे जंक्शन
5) गोरखपुर रेलवे जंक्शन
उत्तर & स्पष्टीकरण
उत्तर – 4) फैजाबाद रेलवे जंक्शन
स्पष्टीकरण:
उत्तर प्रदेश (UP) सरकार ने फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट (छावनी) करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। 2018 में, UP सरकार ने फैजाबाद और इलाहाबाद जिलों का नाम बदलकर अयोध्या और प्रयागराज कर दिया था।
i. 2017 में, केंद्र सरकार ने मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।
- ‘यूनाइटेड नेशंस’ नाम किसने गढ़ा था?
1) हैरी S ट्रूमैन
2) चार्ल्स डी गॉल
3) अल्बर्ट लेब्रून
4) फ्रैंकलिन D रूजवेल्ट
5) विंस्टन चर्चिल
उत्तर & स्पष्टीकरण
उत्तर – 4) फ्रैंकलिन D रूजवेल्ट
स्पष्टीकरण:
“यूनाइटेड नेशंस” नाम USA के 32वें राष्ट्रपति फ्रैंकलिन D रूजवेल्ट द्वारा गढ़ा गया था।
AffairsCloud Recommends Oliveboard Mock Test
AffairsCloud Ebook - Support Us to Grow
Govt Jobs by Category
Bank Jobs Notification