Current Affairs 29 December 2023 Hindi

लो दोस्तों, affairscloud.com में आपका स्वागत है। हम यहां आपके लिए 29 दिसंबर 2023 के महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स को विभिन्न अख़बारों जैसे द हिंदू, द इकोनॉमिक टाइम्स, PIB, टाइम्स ऑफ इंडिया, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, बिजनेस स्टैंडर्ड,जागरण से चुन करके एक अनूठे रूप में पेश करते हैं। हमारे Current Affairs से आपको बैंकिंग, बीमा, UPSC, SSC, CLAT, रेलवे और अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलेगी

We are Hiring – Subject Matter Expert | CA Video Creator | Content Developers(Pondicherry)

NATIONAL AFFAIRS

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तीन नए आपराधिक विधेयकों & दूरसंचार विधेयक 2023 को मंजूरी दी
President assent on 25th December 2023
25 दिसंबर 2023 को, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तीन नए आपराधिक विधेयकों: भारतीय न्याय (द्वितीय) संहिता (BNS2), 2023; भारतीय नागरिक सुरक्षा (द्वितीय) संहिता (BNSS2), 2023; और भारतीय साक्ष्य (द्वितीय) अधिनियम, 2023 को मंजूरी दी।

  • तीन नए आपराधिक विधेयक ब्रिटिश-औपनिवेशिक युग के कानूनों क्रमशः: भारतीय दंड संहिता (IPC), 1860;  आपराधिक प्रक्रिया संहिता (CrPC), 1973 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (IEA), 1872 की जगह लेंगे।
  • उन्होंने दूरसंचार विधेयक, 2023 और डाकघर विधेयक, 2023 को भी सहमति दी।

नोट: ये तीन आपराधिक विधेयक केंद्रीय मंत्री अमित शाह, गृह मंत्रालय द्वारा अगस्त 2023 में संसद के मानसून सत्र के दौरान पेश किए गए थे।
गृह मंत्रालय (MoHA) के बारे में:
केंद्रीय मंत्री– अमित शाह (निर्वाचन क्षेत्र- गांधी नगर, गुजरात)
राज्य मंत्री– नित्यानंद राय; अजय कुमार मिश्रा; निसिथ प्रमाणिक
>> Read Full News

अमित शाह ने पंडित जसराज के संगीत समारोह के 50 साल पूरे होने पर एक डाक टिकट जारी किया

केंद्रीय मंत्री अमित शाह, गृह मंत्रालय (MoHA) और सहकारिता मंत्रालय (MoC) ने नई दिल्ली, दिल्ली में पंडित जसराज मोतीराम के संगीत समारोह ‘पंडित मोतीराम पंडित मणिराम संगीत समारोह’ के 50 वें वर्ष को चिह्नित करने के लिए एक स्मारक डाक टिकट जारी किया है।
पंडित मोतीराम पंडित मणिराम संगीत समारोह के बारे में:
i.पंडित मोतीराम पंडित मणिराम संगीत समारोह एक वार्षिक भारतीय शास्त्रीय संगीत समारोह है जो हैदराबाद, तेलंगाना के चौमहल्ला पैलेस में आयोजित किया जाता है।
ii.यह हैदराबाद का सबसे पुराना उत्सव भी है।
iii.इस उत्सव की शुरुआत सबसे पहले 1972 में पंडित जसराज ने अपने पिता ‘संगीत रत्न पंडित मोतीराम’ और चाचा ‘पंडित मणिराम’ की याद में की थी।
iv.पंडित जसराज सांस्कृतिक प्रतिष्ठान द्वारा 24 से 30 नवंबर 2023 तक ‘जय हो पंडित जसराज’ नामक संगीत समारोह का 51वां संस्करण मनाया गया।
पंडित जसराज मोतीराम के बारे में:
i.पंडित जसराज एक भारतीय शास्त्रीय गायक हैं, जो मेवाती घराने (हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की एक संगीत प्रशिक्षु जनजाति) से संबंधित हैं।
ii.उनका जन्म 1930 में हरियाणा में हुआ था और 2020 में उनकी मृत्यु हो गई।
iii.वह कला के क्षेत्र में पद्म श्री (1975), पद्म भूषण (1990) और पद्म विभूषण (2000) के प्राप्तकर्ता थे।
iv.उन्हें “हैदराबाद का बेटा” उपनाम दिया गया था।
VP धनखड़ ने कोंडा माधव रेड्डी के लिए डाक कवर जारी किया
भारत के उपराष्ट्रपति (VP) जगदीप धनखड़ ने हैदराबाद, तेलंगाना में दिवंगत न्यायमूर्ति कोंडा माधव रेड्डी की 100वीं जयंती मनाने के लिए एक विशेष डाक कवर जारी किया है।
कोंडा माधव रेड्डी के बारे में:
i.कोंडा माधव रेड्डी का जन्म 1923 में नलगोंडा (अब तेलंगाना) में हुआ था।
ii.उन्होंने बार काउंसिल ऑफ आंध्र प्रदेश (AP) के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया।
iii.1968 में, उन्हें AP उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया और बाद में 1983 में वे उसी के मुख्य न्यायाधीश बने।
iv.उन्होंने 1984 में बॉम्बे उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य किया।
v.उन्हें 2 साल-अंतरिम के लिए महाराष्ट्र के कार्यवाहक राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया था।
vi.उन्होंने 1985 में केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (CAT) की स्थापना की और इसके अध्यक्ष (1985-88) के रूप में कार्य किया।

BANKING & FINANCE

RBI ने IDFC-IDFC फर्स्ट बैंक मर्जर को मंजूरी दी; GSL डिरेक्शंस 2023 को अधिसूचित किया

i.26 दिसंबर, 2023 को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपनी बैंकिंग सहायक कंपनी IDFC फर्स्ट बैंक लिमिटेड के साथ IDFC लिमिटेड और IDFC फाइनेंशियल होल्डिंग कंपनी (IDFC FHCL) के रिवर्स मर्जर को मंजूरी दे दी है।
ii.समामेलन की समग्र योजना के हिस्से के रूप में, IDFC FHCL का पहले IDFC में मर्जर होगा और फिर IDFC का IDFC फर्स्ट बैंक लिमिटेड में मर्जर होगा।
iii.27 दिसंबर 2023 से, RBI ने RBI अधिनियम, 1934 की धारा 45W के तहत प्रदत्त शक्तियों और अधिनियम की धारा 45U के साथ पठित सभी शक्तियों का प्रयोग करते हुए RBI (गवर्नमेंट सिक्योरिटीज लेंडिंग/GSL) डिरेक्शंस, 2023 को अधिसूचित किया है। ये ओवर-द-काउंटर (OTC) बाजारों में किए गए सभी GSL ट्रांसेक्शन्स पर लागू होते हैं।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के बारे में:
गवर्नर– शक्तिकांत दास
उप गवर्नर– स्वामीनाथन जानकीरमन, माइकल देबब्रत पात्रा, M. राजेश्वर राव, T. रबी शंकर
स्थापना– 1 अप्रैल 1935
मुख्यालय– मुंबई, महाराष्ट्र
>> Read Full News

SEBI ने म्यूचुअल फंड, डीमैट अकाउंट्स में नामांकित व्यक्तियों को जोड़ने की समय सीमा जून 2024 तक बढ़ा दी है

27 दिसंबर, 2023 को, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने डीमैट अकाउंट्स (डीमटेरियलाइजेशन अकाउंट) और म्यूचुअल फंड पोर्टफोलियो के लिए नामांकित व्यक्तियों को जोड़ने की समय सीमा 30 जून, 2024 तक बढ़ा दी। पहले यह समय सीमा 31 दिसंबर, 2023 थी।

  • इसका उद्देश्य निवेशकों को उनकी संपत्ति सुरक्षित करने और उन्हें उनके कानूनी उत्तराधिकारियों को सौंपने में मदद करना है।

SEBI द्वारा यह जानकारी SEBI अधिनियम, 1992 की धारा 11 (1) के साथ-साथ निक्षेपागार अधिनियम, 1996 की धारा 19 और SEBI (म्यूचुअल फंड) विनियम, 1996 के विनियम 77 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए प्रदान की गई थी ताकि प्रतिभूतियों में निवेशकों के हितों की रक्षा की जा सके और प्रतिभूति बाजार के विकास को बढ़ावा दिया जा सके।
प्रमुख बिंदु:
i.यदि कोई निवेशक नामांकित व्यक्ति नहीं जोड़ना चाहता है तो वह स्पष्ट रूप से एक घोषणा प्रस्तुत करके नामांकन से बाहर निकलने का विकल्प चुनता है।
ii.नामांकन की समय सीमा चूकने पर SEBI द्वारा म्यूचुअल फंड से डेबिट या डीमैट अकाउंट्स के माध्यम से ट्रेडिंग पर रोक लगाई जा सकती है।
iii.केवल व्यक्तिगत डीमैट अकाउंट होल्डर्स, अकेले या संयुक्त रूप से, नामांकन के लिए पात्र हैं।
iv.गैर-व्यक्तिगत संस्थाएं जैसे सोसायटी, ट्रस्ट, निगम आदि नामांकन नहीं कर सकती हैं।
v.संयुक्त होल्डर्स नामांकित कर सकते हैं, और मृत्यु के मामले में, प्रतिभूतियाँ जीवित होल्डर्स के पास जाती हैं जब तक कि कोई नामांकित व्यक्ति न हो।
vi.NRI (अनिवासी व्यक्ति) सीधे नामांकन कर सकते हैं, लेकिन पावर ऑफ अटॉर्नी धारक या नाबालिग नामांकन नहीं कर सकते हैं।
vii.तीन नामांकित व्यक्तियों तक की अनुमति है, निवेशक प्रत्येक को प्रतिशत आवंटन निर्दिष्ट करता है।
viii.निक्षेपागार प्रतिभागी, परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनियां (AMC), और रजिस्ट्रार और ट्रांसफर एजेंट (RTA) नामांकन आवश्यकता का अनुपालन करने के लिए धारकों को ईमेल और SMS (लघु संदेश सेवा) के माध्यम से नियमित रूप से याद दिलाएंगे।

ONDC ने गूगल और मेटा के साथ दो अलग-अलग साझेदारी की घोषणा की

दिसंबर 2023 में, ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC), एक खुला ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, ने गूगल और मेटा (जिसे पहले फेसबुक के नाम से जाना जाता था) के साथ दो अलग-अलग साझेदारी की घोषणा की है।

  • ONDC और गूगल ने अपने मैपिंग ऐप – गूगल मैप के माध्यम से मेट्रो टिकट बुकिंग को सक्षम करने के लिए साझेदारी की है।
  • ONDC और मेटा ने व्हाट्सएप के माध्यम से स्मॉल बिजनेस तक अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए साझेदारी की है।

ONDC उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT), वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय (MoCI) की एक पहल है।
ONDC & मेटा के बीच साझेदारी का विवरण:
i.इस साझेदारी के तहत, मेटा व्हाट्सएप पर खरीदार और विक्रेता के बीच सहज संवादात्मक अनुभव सुनिश्चित करने के लिए अपने बिजनेस और तकनीकी समाधान प्रदाताओं का लाभ उठाएगा।
ii.लगभग 5 लाख स्मॉल बिजनेस को 2 वर्षों के लिए मेटा स्मॉल बिजनेस अकादमी में प्रशिक्षित किया जाएगा।
अकादमी व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे मेटा ऐप पर बढ़ने के लिए आवश्यक डिजिटल मार्केटिंग कौशल प्राप्त करने के लिए उद्यमियों और विपणक को सशक्त बनाने के लिए प्रमाणन प्रदान करेगी।
iii.मेटा ONDC के विक्रेता समर्थन व्हाट्सएप चैटबॉट, सहायक पर दी जाने वाली सेवाओं को बढ़ाएगा।
ONDC & गूगल के बीच साझेदारी का विवरण:
i.ONDC के साथ गूगल के सहयोग का उद्देश्य ONDC को बड़े पैमाने पर सार्वजनिक परिवहन डिजिटलीकरण में मदद करना है।
ii.यह साझेदारी उपयोगकर्ताओं के लिए मेट्रो शेड्यूल और बुकिंग लाने पर ध्यान देने के साथ ONDC-इनेबल्ड ऑटो-हेलिंग सर्विसेज, नम्मा यात्री को बढ़ाने के लिए गूगल मानचित्र का लाभ उठाने पर केंद्रित है।
नोट: गूगल की योजना 2024 के मध्य तक नम्मा यात्री द्वारा संचालित कोच्चि मेट्रो को गूगल मानचित्र पर लॉन्च करने की है।
ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) के बारे में:
मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO)– थम्पी कोशी
मुख्यालय– नई दिल्ली, दिल्ली
2022 में लॉन्च किया गया

APPOINTMENTS & RESIGNATIONS

HDFC बैंक ने अतनु चक्रवर्ती को 3 साल के लिए अध्यक्ष पद पर दोबारा नियुक्त करने की सिफारिश की
HDFC बैंक लिमिटेड के निदेशक बोर्ड  ने अतनु चक्रवर्ती को बैंक के अंशकालिक गैर-कार्यकारी अध्यक्ष और स्वतंत्र निदेशक के रूप में 3 साल – 5 मई 2024 से 4 मई 2027 तक के दूसरे कार्यकाल के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में फिर से नियुक्त करने की सिफारिश की है।

  • उन्हें मई 2021 में इस पद पर नियुक्त किया गया था और उनका 3 साल का पहला कार्यकाल 4 मई, 2024 को समाप्त होने वाला है।

अतनु चक्रवर्ती:
i.अतनु चक्रवर्ती गुजरात कैडर से संबंधित 1985 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी थे।
ii.वह अप्रैल 2020 में वित्त मंत्रालय (MoF) के आर्थिक मामलों के विभाग (DEA) के सचिव के रूप में सेवानिवृत्त हुए।
iii.उन्होंने निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (DIPAM), MoF के सचिव के रूप में भी कार्य किया।
iv.2019 में, उन्होंने विश्व बैंक (WB) के बोर्ड में वैकल्पिक गवर्नर के साथ-साथ RBI के केंद्रीय निदेशक बोर्ड  में भी कार्य किया।
RBI की मंजूरी:
पुनर्नियुक्ति बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 और कंपनी अधिनियम, 2013 के अनुसार RBI और बैंक के शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन होगी।
HDFC बैंक लिमिटेड के बारे में:
प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) – शशिधर जगदीशन
मुख्यालय – मुंबई, महाराष्ट्र
स्थापना – 1994
टैगलाइन – HDFC बैंक परिवर्तन. ए स्टेप टुवर्ड्स प्रोग्रेस.

IOA ने निलंबित WFI के संचालन के लिए 3 सदस्यीय एड हॉक कमिटी का गठन किया

इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन (IOA) ने इंडियन रेसलिंग फाउंडेशन (WFI) के दिन-प्रतिदिन के संचालन को चलाने के लिए 3 सदस्यीय एड हॉक कमिटी का गठन किया। यह युवा मामले और खेल मंत्रालय (MYAS) द्वारा WFI की गवर्निंग काउंसिल को निलंबित करने के बाद आया है।

  • IOA ने वुशू एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष भूपिंदर सिंह बाजवा को एड हॉक कमिटी का अध्यक्ष नियुक्त किया।
  • कमिटी के अन्य 2 सदस्य हॉकी में ओलंपियन मानेपंडा मुथन्ना सोमाया; और मंजूषा कंवर, एक पूर्व अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।

नोट: भूपिंदर सिंह बाजवा भी अप्रैल 2023 में IOA द्वारा गठित पिछली एड हॉक कमिटी के सदस्यों में से एक थे।
कमिटी का कार्य:
एड हॉक कमिटी को WFI के संचालन की देखरेख और पर्यवेक्षण का काम सौंपा गया है, जिसमें शामिल हैं:

  • एथलीट चयन, अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में भाग लेने के लिए एथलीटों के लिए प्रविष्टियाँ जमा करना, खेल गतिविधियों का आयोजन करना, बैंक खातों को संभालना, वेबसाइटों का प्रबंधन और अन्य संबंधित गतिविधियाँ।

निलंबन का कारण:
i.पूर्व WFI प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के करीबी सहयोगी संजय सिंह को 21 दिसंबर 2023 को WFI के अध्यक्ष के रूप में चुने जाने के बाद, MYAS द्वारा WFI की गवर्निंग काउंसिल को निलंबित कर दिया गया था।
ii.इसे नव-निर्वाचित पदाधिकारियों द्वारा उनके संवैधानिक प्रावधानों के उल्लंघन और सुशासन के सिद्धांतों की अवहेलना के कथित मनमाने फैसलों के कारण निलंबित कर दिया गया था।

  • राष्ट्रीय खेल संहिता के विपरीत, पूर्व पदाधिकारियों के प्रभाव में चल रही नई WFI संस्था के बारे में चिंताएँ व्यक्त की गईं।

इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन (IOA) के बारे में:
IOA भारत में ओलंपिक मूवमेंट एंड कामनवेल्थ गेम्स के लिए शासी निकाय है।
अध्यक्ष– P.T. उषा
मुख्यालय– नई दिल्ली, दिल्ली
स्तापना – 1927

RBI ने KMBL के अंशकालिक अध्यक्ष के रूप में C S राजन की नियुक्ति को मंजूरी दे दी
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 1 जनवरी 2024 से दो साल के लिए कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड (KMBL) के अंशकालिक अध्यक्ष के रूप में चंद्र शेखर राजन (C S राजन) की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।
i.C S राजन KMBL के बोर्ड (2022 से) में एक अतिरिक्त और स्वतंत्र निदेशक के रूप में कार्यरत हैं।
ii.वह मौजूदा गैर-कार्यकारी स्वतंत्र अंशकालिक अध्यक्ष, प्रकाश आप्टे की जगह लेंगे जो 31 दिसंबर 2023 को सेवानिवृत्त होने वाले हैं।
C S राजन के बारे में:
i.C S राजन, 1978 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी, 2016 में राजस्थान के सेवानिवृत्त मुख्य सचिव हैं।
ii.2018 में, राजन को इंफ्रास्ट्रक्चर लीजिंग & फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (IL&FS) के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था।
iii.उन्हें 2019 में IL&FS के प्रबंध निदेशक (MD) के रूप में नियुक्त किया गया था और वर्तमान में (2022 से) इसके अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।
iv.वह फार्मर पार्टिसिपेशन इन एग्रीकल्चरल रिसर्च एंड एक्सटेंशन सिस्टम पर एक अध्ययन पर विश्व बैंक के सलाहकार के रूप में भी थे।

ACQUISITIONS & MERGERS

CCI ने IIHL, IIHL BFSI & आसिया द्वारा RCL में नियंत्रण हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड (IIHL), IIHL BFSI (इंडिया) लिमिटेड (IIHL BFSI) और आसिया एंटरप्राइजेज LLP (आसिया) द्वारा रिलायंस कैपिटल लिमिटेड (RCL) में नियंत्रण हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।
CCI ने अल्फा अल्टरनेटिव्स ग्रुप द्वारा दिलीप बिल्डकॉन में हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी
CCI ने अल्फा अल्टरनेटिव्स होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड (AAHPL) और इसकी अन्य संस्थाओं द्वारा दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड (DBL) में 9.99% इक्विटी हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी।
PCBL लिमिटेड को एक्वाफार्म केमिकल्स अधिग्रहण के लिए CCI की मंजूरी मिली
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने पुणे स्थित एक्वाफार्म केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड (ACPL) में 100% चुकता शेयर पूंजी हासिल करने के लिए कोलकाता (पश्चिम बंगाल) स्थित PCBL लिमिटेड (जिसे पहले फिलिप्स कार्बन ब्लैक लिमिटेड के नाम से जाना जाता था) के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड (IIHL) के बारे में:
अध्यक्ष & CEO – मोसेस हार्डिंग जॉन
अध्यक्ष – श्रीचंद P. हिंदुजा
मुख्यालय – एबेने, मॉरीशस
>> Read Full News

SCIENCE & TECHNOLOGY

पाकिस्तान ने स्वदेशी रूप से विकसित फतह-II’ रॉकेट सिस्टम का सफल उड़ान परीक्षण किया 

पाकिस्तानी सेना ने स्वदेशी रूप से विकसित गाइडेड मल्टी-लॉन्च रॉकेट सिस्टम (MLRS) ‘फतह-II’ का सफल उड़ान परीक्षण किया, जो अत्याधुनिक एवियोनिक्स,एक परिष्कृत नेविगेशन सिस्टम और एक अद्वितीय उड़ान प्रक्षेपवक्र से लैस है। इसे क्षेत्रीय मिसाइल डिफेन्स सिस्टम्स के लिए एक संभावित चुनौती के रूप में विकसित किया गया है।

  • वेपन सिस्टम 400 किलोमीटर की दूरी तक उच्च परिशुद्धता के साथ लक्ष्य को भेदने में सक्षम है, जो लंबी दूरी की तोपखाने में पर्याप्त प्रगति का प्रतीक है।
  • यह रेंज अपने पूर्ववर्ती फतह-I से काफी अधिक है, जिसकी रेंज 140 किलोमीटर है।

नोट:

  • 2021 में, पाकिस्तान ने स्वदेशी रूप से विकसित फतह-I, एक गाइडेड MLRS का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया।
  • फतह-II के उड़ान परीक्षण को तीनों सेनाओं के वरिष्ठ अधिकारियों और समर्पित वैज्ञानिकों और इंजीनियरों ने देखा।

विशेषताएँ:
i.फतह-II अत्याधुनिक उड़ान नियंत्रण तकनीक और एक उन्नत पथ-खोज तंत्र से सुसज्जित है और यह फतह रॉकेट श्रृंखला का एक उन्नत संस्करण है।
ii.फतह-II उपग्रह और इनर्शिअल नेविगेशन सिस्टम्स के मिश्रण का उपयोग करते हुए अपनी उन्नत प्रिसिशन-टार्गेटिंग तकनीक द्वारा प्रतिष्ठित है।

  • एकीकरण त्रुटि के असाधारण कम मार्जिन के साथ उल्लेखनीय सटीकता प्राप्त करता है।

iii.इसकी नेविगेशन सिस्टम 10 मीटर से कम की सर्कुलर एरर प्रॉबब्ले (CEP) के साथ प्रिसिशन-गाइडेड हमलों को सक्षम बनाती है, जो अद्वितीय सटीकता के साथ लक्ष्य को हिट करने की इसकी क्षमता का उदाहरण देती है।
नोट: MLRS ने पाकिस्तानी सेना को दुश्मन के इलाके में गहराई तक प्रिसिशन लक्ष्य भेदने की क्षमता दी
प्रमुख बिंदु:
अक्टूबर 2023 में, पाकिस्तान ने अबाबील वेपन सिस्टम का सफल उड़ान परीक्षण किया और गौरी वेपन सिस्टम का प्रशिक्षण प्रक्षेपण भी किया।
पाकिस्तान के बारे में:
राजधानी– इस्लामाबाद
राष्ट्रपति– आरिफ़ अल्वी
प्रधान मंत्री– अनवर-उल-हक काकर (कार्यवाहक)
मुद्रा– पाकिस्तानी रुपया (PKR)

NASA ने अपोफिस क्षुद्रग्रह के 2029 फ्लाईबाई का अध्ययन करने के लिए OSIRIS-APEX मिशन को फिर से लॉन्च किया

नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) ने क्षुद्रग्रह अपोफिस का अध्ययन करने और क्षुद्रग्रह के 2029 पृथ्वी के फ्लाईबाई का लाभ उठाने के लिए OSIRIS-APEX (ओरिगिन्स, स्पेक्ट्रल इंटरप्रिटेशन, रिसोर्स आइडेंटिफिकेशन, एंड सिक्योरिटी – अपोफिस एक्स्प्लोरर) लॉन्च किया।
i.क्षुद्रग्रह 99942 अपोफिस का नाम प्राचीन मिस्र की पौराणिक कथाओं के राक्षस नाग “अपोफिस” के नाम पर रखा गया है, जो बुराई और अराजकता का प्रतीक है। इसे “गॉड ऑफ कयास” भी कहा जाता है।
ii.अपोफिस, 13 अप्रैल 2029 को पृथ्वी की सतह से 19,794 मील (31,860 किलोमीटर) के करीब से गुजरने की उम्मीद है।
OSIRIS-APEX के बारे में:
i.OSIRIS-APEX,जिसे पहले OSIRIS-REx (रेगोलिथ एक्सप्लोरर) नाम दिया गया था, NASA के न्यू फ्रंटियर्स प्रोग्राम में तीसरा मिशन है, जिसे संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के हंट्सविले, अलबामा में NASA के मार्शल स्पेस फ़्लाइट सेंटर द्वारा प्रबंधित किया जाता है।
ii.OSIRIS-APEXगुजरने के बाद अपोफिस का अध्ययन करेगा, और रिकॉर्ड करेगा कि पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण के साथ बातचीत करके सतह कैसे बदलती है।
iii.OSIRIS-APEX 13 अप्रैल 2029 को क्षुद्रग्रह पर पहुंचेगा, और लगभग 18 महीनों तक इसकी निकटता में काम करेगा।
नोट:  मिशन का नाम गॉड ओसिरिस से प्रेरित है, जो परलोक, अंडरवर्ल्ड और पुनर्जन्म से जुड़े प्राचीन मिस्र के देवताओं में से एक है।
क्षुद्रग्रह 99942 अपोफिस के बारे में:
i.क्षुद्रग्रह अपोफिस एक निकट-पृथ्वी वस्तु (NEO) है जिसका अनुमान लगभग 367 गज (~ 340 मीटर) है।
ii.यह हर 7,500 साल में केवल एक बार पृथ्वी की सतह के करीब आता है।
iii.यह सिलिकेट सामग्री और निकल-लोहे से बना एक “S(स्टोनी)-टाइप” क्षुद्रग्रह है।
नोट: अपोफिस की खोज 19 जून 2004 को खगोलविदों रॉय टकर, डेविड थोलेन और फैब्रीज़ियो बर्नार्डी द्वारा टक्सन, एरिज़ोना, USA में किट पीक नेशनल ऑब्ज़र्वेटरी में की गई थी।
अतिरिक्त जानकारी:
OSIRIS-REx किसी क्षुद्रग्रह से नमूना एकत्र करने वाला पहला US मिशन है। 2016 में लॉन्च किया गया मिशन 24 सितंबर 2023 को पृथ्वी पर लौटा और क्षुद्रग्रह बेन्नू से एकत्र किए गए नमूने गिरा दिए।

OBITUARY

यूरोपीय आयोग के पूर्व अध्यक्ष जैक्स डेलर्स का निधन हो गया

फ्रांसीसी राजनेता जैक्स डेलर्स, जिन्होंने 1985 से 1995 तक यूरोपीय आयोग (EC) के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया, का 98 वर्ष की आयु में पेरिस, फ्रांस में निधन हो गया। उनका जन्म 20 जुलाई 1925 को पेरिस, फ्रांस में हुआ था।
नोट: EC यूरोपीय संघ (EU) का राजनीतिक रूप से स्वतंत्र कार्यकारी निकाय है।
जैक्स डेलर्स के बारे में:
करियर:
i.जैक्स डेलर्स ने 1945 में बैंके डी फ्रांस में अपना करियर शुरू किया।
ii.उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत फ्रांस के प्रधान मंत्री जैक्स चैबन-डेल्मास (1969-1972) के सामाजिक मामलों के सलाहकार के रूप में की।
iii.उन्होंने 1979 से 1981 तक यूरोपीय संसद के सदस्य और यूरोपीय संसद की आर्थिक और मौद्रिक मामलों की समिति के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।
iv.उन्होंने 1985 से 1995 तक तीन कार्यकाल तक यूरोपीय आयोग के 8वें अध्यक्ष के रूप में कार्य किया, जो इस पद पर किसी भी अन्य धारक की तुलना में अधिक समय था।
v.उन्होंने आर्थिक और मौद्रिक संघ के अध्ययन के लिए समिति का भी नेतृत्व किया, जिसे व्यापक रूप से डेलर्स कमिटी (1988-1989) के रूप में जाना जाता है, जिसने व्यक्तिगत राष्ट्रीय मुद्राओं को बदलने के लिए एक नई मुद्रा “यूरो” बनाने का प्रस्ताव रखा था।
vi.1992 से 1996 तक, उन्होंने 21वीं सदी के लिए संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) के शिक्षा पर अंतर्राष्ट्रीय आयोग की अध्यक्षता की।
vii.1996 में, वह नोट्रे यूरोप के संस्थापक अध्यक्ष बने, जो 2012 में नोट्रे यूरोप – जैक्स डेलर्स इंस्टीट्यूट बन गया।
उपलब्धियाँ:
i.EC के अध्यक्ष के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान, उन्होंने 1992 मास्ट्रिच ट्रीटी को लाने में एक प्रमुख भूमिका निभाई जिसने आधुनिक यूरोपीय संघ (EU) की स्थापना की और “यूरो” और EU सिटीजनशिप का मार्ग प्रशस्त किया।
ii.उन्होंने EC एकल बाजार के निर्माण और समापन में एक प्रमुख भूमिका निभाई और यात्रा के लिए शेंगेन समझौते और छात्र आदान-प्रदान के लिए इरास्मस कार्यक्रम की स्थापना का समर्थन किया।
पुरस्कार: 2015 में, वह “आनरेरी सिटीजन ऑफ यूरोप” पुरस्कार से सम्मानित होने वाले तीसरे व्यक्ति बने। अन्य दो जीन मोनेट (1976), और हेल्मुट कोहल (1998) थे।
यूरोपीय आयोग के बारे में:
राष्ट्रपति– उर्सुला वॉन डेर लेयेन
1958 में स्थापित
मुख्यालय– ब्रुसेल्स, बेल्जियम

अभिनेता से नेता बने विजयकांत का निधन हो गया

तमिल अभिनेता और देसिया मुरपोक्कू द्रविड़ कड़गम (DMDK) के संस्थापक, विजयकांत का चेन्नई, तमिलनाडु (TN) में निधन हो गया। DMDK TN की एक क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टी है।
विजयकांत के बारे में:
i.विजयकांत (मूल रूप से विजयराज अलगरास्वामी के नाम से जाने जाते हैं) का जन्म 25 अगस्त 1952 को मदुरै, TN में हुआ था।
ii.उन्होंने 1979 में तमिल सिनेमा में एक अभिनेता के रूप में अपना करियर शुरू किया और 150 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया।
iii.वह 2001 से 2006 तक साउथ इंडियन आर्टिस्ट एसोसिएशन (SIAA) के अध्यक्ष थे।
एक राजनीतिज्ञ के रूप में:
i.विजयकांत ने 2005 में DMDK बनाकर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की और 2006 में TN विधान सभा चुनाव लड़ा।
ii.उन्होंने 2011 से 2016 तक TN विधान सभा में विपक्ष के नेता के रूप में कार्य किया।

  • उन्होंने क्रमशः विरुधाचलम (2006) और ऋषिवंडियम (2011) निर्वाचन क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हुए दो बार विधान सभा (TN) के सदस्य के रूप में कार्य किया।
  • जबकि राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीतिक दल TN (सत्तारूढ़ और विपक्ष दोनों) (40 वर्षों से अधिक) पर हावी थे, DMDK TN विधानसभा में एक विपक्षी नेता की मेजबानी करने वाली पहली क्षेत्रीय पार्टी के रूप में उभरी।

सम्मान:
i.2001 में, भारत सरकार (GoI) ने देशभक्ति को बढ़ावा देने के लिए उन्हें ‘बेस्ट इंडियन सिटीजन अवार्ड बाई दे गवर्नमेंट ऑफ इंडिया‘ से सम्मानित किया।
ii.TN सरकार ने उन्हें 2001 में ‘कलाईमामणि अवार्ड‘ से सम्मानित किया।
iii.विजयकांत ने 1987 में फिल्म ‘अम्मान कोइल किज़क्कलाए’ के लिए फ़िल्मफेयर अवार्ड्स साउथ फॉर बेस्ट एक्टर जीता।

STATE NEWS

HUDCO ने हाउसिंग & अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के वित्तपोषण के लिए गुजरात सरकार के साथ सहयोग किया है
हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (HUDCO) ने विभिन्न हाउसिंग एंड अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के वित्तपोषण के माध्यम से गुजरात के समग्र डेवलपमेंट को बढ़ावा देने के लिए 14,500 करोड़ रुपये तक निवेश करने के लिए गुजरात सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।
MoU के बारे में:
i.वित्तीय सहायता के रूप में वित्तीय सेवा क्षेत्र के तहत MoU निष्पादित किया गया था।
ii.MoU वाइब्रेंट गुजरात समिट 2024 (जनवरी 2024 में होने वाला) के 10वें संस्करण से पहले बैंकों और वित्तीय संस्थानों से निवेश संवर्धन गतिविधि के लिए गुजरात सरकार द्वारा किए गए प्रस्तावों का परिणाम है।
हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (HUDCO)  के बारे में:
HUDCO मिनिस्ट्री ऑफ़ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स (MoHUA) के तहत एक सार्वजनिक क्षेत्र इकाई (PSU) है।
अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (CMD) – संजय कुलश्रेष्ठ
मुख्यालय – नई दिल्ली, दिल्ली
निगमित – 1970 (हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड के रूप में) & 1974 में (इसके वर्तमान नाम हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के साथ)

न्यायमूर्ति चन्द्रशेखर को झारखंड उच्च न्यायालय का CJ नियुक्त किया गया
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत के संविधान के अनुच्छेद 223 द्वारा प्रदत्त अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए 29 दिसंबर 2023 से श्री चन्द्रशेखर को झारखंड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है।
i.चंद्रशेखर झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में कार्यरत थे।
ii.चंद्रशेखर ने संजय कुमार मिश्रा की जगह लेंगे जो 28 दिसंबर 2023 को सेवानिवृत्त हुए।
श्री चन्द्रशेखर के बारे में:
i.उन्हें शुरुआत में 2013 में झारखंड उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था।
ii.2014 में, उन्हें झारखंड उच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनाया गया।
iii.उन्होंने भारत के सर्वोच्च न्यायालय (SC) में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) और झारखंड राज्य के लिए स्थायी वकील का पद संभाला।

*******

List of Less Important News – Click Here

Current Affairs Today (AffairsCloud Today)

करंट अफेयर्स 29 दिसंबर 2023
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तीन नए आपराधिक विधेयकों & दूरसंचार विधेयक 2023 को मंजूरी दी
अमित शाह ने पंडित जसराज के संगीत समारोह के 50 साल पूरे होने पर एक डाक टिकट जारी किया
RBI ने IDFC-IDFC फर्स्ट बैंक मर्जर को मंजूरी दी; GSL डिरेक्शंस 2023 को अधिसूचित किया
SEBI ने म्यूचुअल फंड, डीमैट अकाउंट्स में नामांकित व्यक्तियों को जोड़ने की समय सीमा जून 2024 तक बढ़ा दी है
ONDC ने गूगल और मेटा के साथ दो अलग-अलग साझेदारी की घोषणा की
HDFC बैंक ने अतनु चक्रवर्ती को 3 साल के लिए अध्यक्ष पद पर दोबारा नियुक्त करने की सिफारिश की
IOA ने निलंबित WFI के संचालन के लिए 3 सदस्यीय एड हॉक कमिटी का गठन किया
CCI ने IIHL, IIHL BFSI & आसिया द्वारा RCL में नियंत्रण हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दी
पाकिस्तान ने स्वदेशी रूप से विकसित ‘फतह-II’ रॉकेट सिस्टम का सफल उड़ान परीक्षण किया
NASA ने अपोफिस क्षुद्रग्रह के 2029 फ्लाईबाई का अध्ययन करने के लिए OSIRIS-APEX मिशन को फिर से लॉन्च किया
यूरोपीय आयोग के पूर्व अध्यक्ष जैक्स डेलर्स का निधन हो गया
अभिनेता से नेता बने विजयकांत का निधन हो गया
HUDCO ने हाउसिंग & अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के वित्तपोषण के लिए गुजरात सरकार के साथ सहयोग किया है
न्यायमूर्ति चन्द्रशेखर को झारखंड उच्च न्यायालय का CJ नियुक्त किया गया





Exit mobile version