MoMA ने 1 अगस्त, 2021 को नई दिल्ली में मुस्लिम महिला अधिकार दिवस मनाया

अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय (MoMA) ने तीन तलाक के खिलाफ कानून के अधिनियमन के उत्सव मनाने के लिए पूरे भारत में प्रतिवर्ष 1 अगस्त को मुस्लिम महिला अधिकार दिवस मनाने का फैसला किया है। इस संबंध में, 1 अगस्त, 2021 को यह दिवस नई दिल्ली में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग (NCM) कार्यालय में मनाया गया।

  • इसमें केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, MoMA; स्मृति जुबिन ईरानी, ​​महिला और बाल विकास मंत्रालय (MoWCD); और भूपेंद्र यादव, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoF&CC) शामिल हुए।
  • इस दिवस ने 2019 में तीन तलाक के खिलाफ कानून, यानी मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम, 2019 के लागू होने की दूसरी वर्षगाँठ भी मनाई।
  • मंत्रियों ने वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के जरिए देश के विभिन्न राज्यों की मुस्लिम महिलाओं को संबोधित किया।

ध्यान देने योग्य बिंदु:

i.केंद्र सरकार ने 1 अगस्त, 2019 को यह कानून बनाया था, जिसने तत्काल तीन तलाक की प्रथा को एक दण्डनीय अपराध बना दिया है। तब से तीन तलाक के मामलों में करीब 82% की गिरावट आई है।

ii.मिस्र पहला मुस्लिम राष्ट्र था जिसने 1929 में इस कानून को समाप्त कर दिया था। 1929 में सूडान, 1956 में पाकिस्तान, 1972 में बांग्लादेश, 1959 में इराक, 1953 में सीरिया, 1969 में मलेशिया ने ट्रिपल तालक की प्रथा को समाप्त कर दिया था।

हाल के संबंधित समाचार:

मुख्तार अब्बास नकवी ने भारत के ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में कोरोना टीकाकरण के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए एक राष्ट्रव्यापी “जान है तो जहान है” अभियान शुरू किया।

अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय (MoMA) के बारे में:

केंद्रीय मंत्री – मुख्तार अब्बास नकवी ( निर्वाचन क्षेत्रझारखंड)
राज्य मंत्री– जॉन बरला (निर्वाचन क्षेत्र- अलीपुरद्वार, पश्चिम बंगाल)





Exit mobile version