MoE और MoTA ने संयुक्त रूप से SIATP नाम के शिक्षकों के लिए कार्यक्रम शुरू किया

16 जुलाई 2021 को, शिक्षा मंत्रालय, धर्मेंद्र प्रधान और मिनिस्ट्री ऑफ़ ट्राइबल अफेयर्स,अर्जुन मुंडा ने संयुक्त रूप से स्कूल के शिक्षकों के लिए ‘स्कूल इनोवेशन एंबेसडर ट्रेनिंग प्रोग्राम’ (SIATP) नाम से एक प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया।

  • कार्यक्रम मिनिस्ट्री ऑफ़ एजुकेशन(MoE) इनोवेशन सेल, मिनिस्ट्री ऑफ़ ट्राइबल अफेयर्स (MoTA), सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन(CBSE) और आल इंडिया कौंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन(AICTE) द्वारा बनाया गया है।
  • SIATP के प्रशिक्षण मॉड्यूल के तहत, 50,000 स्कूल शिक्षकों को नवाचार, उद्यमिता, इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स (IPR), आइडिया जनरेशन आदि के क्षेत्र में ऑनलाइन प्रशिक्षित किया जाएगा।
  • SIATP से एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल्ज (EMRS) के बच्चों को भी लाभ होगा।
  • EMRS आदिवासी बच्चों के लिए विकसित कार्यक्रम था, जनजातीय मामलों के मंत्रालय ने अगले 3 वर्षों में आदिवासी क्षेत्रों में 740 EMRS स्थापित करने की योजना बनाई है।

हाल के संबंधित समाचार:

डिपार्टमेंट ऑफ़ स्कूल एजुकेशन एंड लिटरेसी(DoSEL), शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए परफॉरमेंस ग्रेडिंग इंडेक्स(PGI) 2019-20 के अनुसार, पंजाब, चंडीगढ़, तमिलनाडु, A & N द्वीप और केरल राज्यों ने 2019-20 के लिए उच्चतम ग्रेड (ग्रेड I ++) (अर्थात स्कोर 901-950 के बीच) पर कब्जा कर लिया।

शिक्षा मंत्रालय के बारे में:

केंद्रीय मंत्री – धर्मेंद्र प्रधान (निर्वाचन क्षेत्र – मध्य प्रदेश)
राज्य मंत्री (MoS) – अन्नपूर्णा देवी (निर्वाचन क्षेत्र – कोडरमा, झारखंड), राजकुमार रंजन सिंह (मणिपुर), और सुभास सरकार (बांकुरा, पश्चिम बंगाल)।

मिनिस्ट्री ऑफ़ ट्राइबल अफेयर्स के बारे में:

केंद्रीय मंत्री – अर्जुन मुंडा (निर्वाचन क्षेत्र – खूंटी, झारखंड)
राज्य मंत्री (MoS) – रेणुका सिंह सरुता (सरगुजा, छत्तीसगढ़), बिश्वेश्वर टुडू (मयूरभंज, ओडिशा)।





Exit mobile version