ICC अवार्ड्स 2023: भारत के विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव क्रमशः मेन्स ODI & T20I क्रिकेटर्स ऑफ द ईयर बने

ICC Awards 2023 Virat Kohli, Suryakumar Yadav crowned ODI and T20I Cricketer of the Year

इंटरनेशनल क्रिकेट कॉउंसिल (ICC) ने ICC अवार्ड्स 2023 के विजेताओं की घोषणा की, भारत के विराट कोहली ने ICC मेन्स वन डे इंटरनेशनल (ODI) क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2023 जीता है, और सूर्यकुमार यादव ने ICC मेन्स ट्वेंटी-20 इंटरनेशनल (T20I) क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2023 जीता है।

विराट कोहली:

i.विराट कोहली को ICC मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप (CWC) सहित 2023 में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए पहचाना गया है।

ii.उन्होंने 2023 में 27 ODI मैचों में 1377 रन बनाए और एक विकेट लिया।

iii.उन्हें भारत में आयोजित ICC मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट से सम्मानित किया गया। वह टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन (765 रन) बनाने वाले खिलाड़ी थे, जो कि ODI वर्ल्ड कप के एक संस्करण में अब तक बनाए गए सबसे अधिक रन हैं।

iv.2023 में, उन्होंने 50 शतकों के साथ ODI प्रारूप में सबसे अधिक शतक बनाने का रिकॉर्ड भी बनाया।

सूर्यकुमार यादव:

i.सूर्यकुमार यादव ने 2022 में इसे पाने के बाद लगातार दूसरे वर्ष ICC मेन्स T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवार्ड जीता।

ii.उन्होंने 17 T20I मैचों में 48.86 के औसत स्कोर और 155.95 के स्ट्राइक रेट से 733 रन बनाए।

iii.जनवरी 2023 में, उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ एक T20I मैच में 45 गेंदों पर शतक बनाया।

  • इसने उन्हें रोहित शर्मा (2017 में श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंदों में शतक बनाया) के बाद मेन्स T20Iमें भारत के लिए दूसरा सबसे तेज शतक बनाने वाला बल्लेबाज बना दिया।

ICC अवार्ड्स 2023 के विजेता:

वर्ग विजेता देश
सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी फॉर ICC मेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया
ICC मेन्स टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2023 उस्मान ख्वाजा ऑस्ट्रेलिया
ICC मेन्स ODI क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2023 विराट कोहली भारत
ICC मेन्स T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2023 सूर्यकुमार यादव भारत
ICC मेन्स इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2023 रचिन रवीन्द्र न्यूज़ीलैंड
ICC मेन्स एसोसिएट क्रिकेटर ऑफ द ईयर बास डी लीडे नीदरलैंड
रशेल हेहो फ्लिंट अवार्ड फॉर ICC विमेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर नेट साइवर-ब्रंट इंगलैंड
ICC विमेन्स ODI क्रिकेट ऑफ द ईयर 2023 चमारी अथापत्थु श्रीलंका
ICC विमेन्स T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2023 हेली मैथ्यूज वेस्ट इंडीज
ICC विमेन्स इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2023 फोएबे लिचफील्ड ऑस्ट्रेलिया
ICC विमेन्स एसोसिएट क्रिकेटर ऑफ द ईयर क्वीनटोर हाबिल केन्या
डेविड शेफर्ड ट्रॉफी फॉर ICC अंपायर ऑफ द ईयर 2023 रिचर्ड इलिंगवर्थ इंगलैंड
ICC स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवार्ड 2023 (जिम्बाब्वे मेन्स टीम)

जिम्बाब्वे में 2023 ICC मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर के एक दिल छू लेने वाले क्षण ने ICC स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवार्ड 2023 जीता। जहां वेस्टइंडीज CWC 2023 के लिए अर्हता प्राप्त करने में विफल रहा।

ICC टीम ऑफ द ईयर 2023:

i.ICC मेन्स टेस्ट टीम ऑफ द ईयर 2023 में 11 खिलाड़ी शामिल हैं जिन्होंने 2023 में शानदार प्रदर्शन किया। ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस वर्ष की टेस्ट टीम का नेतृत्व करते हैं। टीम में शामिल दो भारतीय खिलाड़ी रवींद्र जड़ेजा और रविचंद्रन अश्विन हैं।

ii.ICC मेन्स ODI टीम ऑफ द ईयर 2023 में 11 में से 6 भारतीय खिलाड़ी हैं। रोहित शर्मा को टीम का कप्तान बनाया गया, अन्य भारतीय खिलाड़ी शुबमन गिल, विराट कोहली, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और मोहम्मद शमी हैं।

iii.ICC मेन्स T20I टीम ऑफ द ईयर 2023 उन 11 उत्कृष्ट व्यक्तियों को पहचानती है जिन्होंने पूरे 2023 में प्रभावित किया है। इसमें सूर्यकुमार यादव (टीम के कप्तान), यशस्वी जयसवाल, रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह सहित चार भारतीय खिलाड़ी शामिल थे।

iv.ICC विमेन्स ODI टीम ऑफ द ईयर 2023 में श्रीलंका की चामारी अथापथु को चुनिंदा खिलाड़ियों के लिए कप्तान के रूप में नामित किया गया।

v.ICC विमेन्स T20I टीम ऑफ द ईयर 2023 की कप्तानी श्रीलंका की चमारी अथापथु ने की। दीप्ति शर्मा टीम में शामिल एकमात्र भारतीय थीं।

ICC अवार्ड्स के बारे में:

ICC अवार्ड्स किसी विशेष वर्ष के सभी प्रारूपों में क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों का जश्न मनाता है। इसे 13 श्रेणियों में पुरस्कृत किया जाएगा।

इंटरनेशनल क्रिकेट कॉउंसिल (ICC) के बारे में:

अध्यक्ष – ग्रेग बार्कले
मुख्यालय – दुबई, संयुक्त अरब अमीरात
स्थापित -1909





Exit mobile version