Current Affairs APP

GoI PV नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह & MS स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित करेगी

भारत सरकार (GoI) ने घोषणा की कि दो पूर्व प्रधानमंत्रियों (PM), चौधरी चरण सिंह और PV नरसिम्हा राव और भारत की ‘हरित क्रांति’ के जनक डॉ MS स्वामीनाथन को 2024 में भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा।

  • इसके साथ ही 2024 में भारत रत्न पाने वालों की कुल संख्या पांच हो गई है। 1954 में इसकी स्थापना के बाद से एक वर्ष में दिए गए भारत रत्नों की यह सबसे अधिक संख्या है।

नोट: जनवरी 2024 में, GoI ने पूर्व उप प्रधान मंत्री लाल कृष्ण (LK) आडवाणी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर (मरणोपरांत) के लिए भारत रत्न की घोषणा की।

PV नरसिम्हा राव के बारे में:

i.उनका जन्म 28 जून, 1921 को तत्कालीन आंध्र प्रदेश (AP) (अब तेलंगाना) के करीमनगर में हुआ था।

ii.वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INS) से संबंद्धित थे। उन्होंने 1971 से 1973 तक तत्कालीन आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री (CM) के रूप में कार्य किया।

iii.उन्होंने 1957-1977 तक AP विधान सभा के सदस्य के रूप में कार्य किया; और 1977 से 1998 तक संसद सदस्य (लोकसभा) रहे।

iv.उन्होंने विदेश; गृह; रक्षा और मानव संसाधन विकास मंत्री के रूप में भी काम किया है।

v.उन्होंने 1991 से 1996 तक भारत के PM के रूप में कार्य किया। वह दक्षिण भारत (संयुक्त आंध्र प्रदेश) से पहले PM और गैर-हिंदी भाषी क्षेत्र (तेलुगु) से पहले PM थे।

vi.9 दिसंबर 2004 को 83 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।

चौधरी चरण सिंह के बारे में:

i.उनका जन्म 1902 में उत्तर प्रदेश (UP) के मेरठ जिले के नूरपुर में हुआ था।

ii.वह कांग्रेस में शामिल हुए और पहली बार 1937 में मेरठ जिले के छपरौली से संयुक्त प्रांत की विधान सभा के लिए चुने गए। उन्होंने 1946, 1952, 1962 और 1967 में निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।

iii.उन्होंने 1967 में कांग्रेस छोड़ दी और अपनी स्वतंत्र पार्टी बनाई जिसे भारतीय लोक दल के नाम से जाना जाता है।

iv.1967 में, उन्हें संयुक्त विधायक दल के नेता के रूप में चुना गया और पहली बार UP के मुख्यमंत्री (CM) के रूप में कार्य किया।

v.फरवरी 1970 में, वह दूसरी बार UP के CM बने।

vi.वे 1977 के आम चुनावों में पहली बार लोकसभा के लिए चुने गए और गृह मंत्री के रूप में कार्य किया।

vii.1979 में, उन्हें वित्त मंत्री नियुक्त किया गया और बाद में उप PM के पद पर पदोन्नत किया गया।

viii.उन्होंने 28 जुलाई 1979 को भारत के PM के रूप में शपथ ली और जनवरी 1980 तक इस पद पर रहे। 29 मई 1987 को उनका निधन हो गया।

MS स्वामीनाथन के बारे में:

i.MS स्वामीनाथन, जिन्हें भारतीय हरित क्रांति के जनक के रूप में जाना जाता है, का जन्म 7 अगस्त 1925 को तमिलनाडु के कुंभकोणम में हुआ था। वह केरल के अलाप्पुझा जिले के मंकोम्बु के मूल निवासी हैं।

ii.वह 1954 में दिल्ली में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) के संकाय में शामिल हुए और 1961-72 तक IARI के निदेशक के रूप में कार्य किया।

iii.उन्होंने 1972-79 तक भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के महानिदेशक और 1984 से 1990 तक IUCN (प्रकृति संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय संघ) के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।

iv.1988 में, उन्होंने चेन्नई (तमिलनाडु) में एक अनुसंधान केंद्र M S स्वामीनाथन रिसर्च फाउंडेशन (MSSRF) की स्थापना की, और इसके अध्यक्ष, एमेरिटस अध्यक्ष और मुख्य सलाहकार के रूप में कार्य किया।

v.2023 में 98 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।

पुरस्कार:

i.भारत सरकार (GoI) ने उन्हें विज्ञान और इंजीनियरिंग के लिए पद्म श्री (1967); पद्म भूषण (1972); और पद्म विभूषण (1989) से सम्मानित किया।

ii.वह जापान प्राइज (1987), विश्व खाद्य प्राइज (1996), इज़राइल से वुल्फ प्राइज (2000) और चीन अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक और तकनीकी सहयोग पुरस्कार (2001) के भी प्राप्तकर्ता हैं।

भारत रत्न के बारे में:

i.भारत रत्न, 1954 में स्थापित, मानव प्रयास के किसी भी क्षेत्र में उच्चतम क्रम की असाधारण सेवा/प्रदर्शन को मान्यता देने के लिए प्रदान किया जाता है।

ii.भारत रत्न के लिए सिफारिशें प्रधान मंत्री (PM) द्वारा राष्ट्रपति को की जाती हैं।

iii.पुरस्कार में राष्ट्रपति द्वारा हस्ताक्षरित एक सनद (प्रमाण पत्र) और एक पदक शामिल है।

  • पुरस्कार में कोई मौद्रिक अनुदान नहीं है।

गृह मंत्रालय के बारे में:
केंद्रीय मंत्री– अमित शाह (निर्वाचन क्षेत्र- गांधी नगर, गुजरात)
राज्य मंत्री– नित्यानंद राय (निर्वाचन क्षेत्र- उजियारपुर, बिहार); अजय कुमार मिश्रा (निर्वाचन क्षेत्र- खीरी, उत्तर प्रदेश); निसिथ प्रमाणिक (निर्वाचन क्षेत्र- कूचबिहार, पश्चिम बंगाल)





Exit mobile version