Current Affairs APP

FIH हॉकी 5s विमेंस वर्ल्ड कप में भारत उपविजेता रहा

इंडियन विमेंस हॉकी टीम फाइनल में नीदरलैंड से हारने के बाद Fédération Internationale de Hockey (FIH) हॉकी 5s विमेंस वर्ल्ड कप 2024 में उपविजेता (रजत पदक) के रूप में समाप्त हुई।

  • FIH हॉकी 5s विमेंस वर्ल्ड कप का उद्घाटन संस्करण 24-27 जनवरी 2024 को मस्कट, ओमान में आयोजित किया गया था।

पदक तालिका:

स्थिति टीम पदक
1 नीदरलैंड स्वर्ण
2 भारत रजत
3 पोलैंड कांस्य

पुरस्कार:

विमेंस चैलेंजर ट्रॉफी विनर: संयुक्त राज्य अमेरिका (USA)

रनर्स-अप ऑफ द विमेंस चैलेंजर ट्रॉफी: नामीबिया

बेस्ट गोलकीपर: मार्ता कुचारस्का (पोलैंड)

बेस्ट जूनियर प्लेयर: दीपिका सोरेंग (भारत)

टॉप स्कोरर (19 गोल): टेरेसा वियाना (उरुग्वे)

बेस्ट प्लेयर: नूर दे बात (नीदरलैंड)

नीदरलैंड ने FIH हॉकी 5s मेंस वर्ल्ड कप 2024 जीता

नीदरलैंड की मेंस हॉकी टीम ने फाइनल में मलेशिया (रजत) को हराकर FIH हॉकी 5s मेंस वर्ल्ड कप 2024 का टाइटल (स्वर्ण) जीता।

  • FIH हॉकी 5s मेंस वर्ल्ड कप का उद्घाटन संस्करण 28-31 जनवरी 2024 को मस्कट, ओमान में आयोजित किया गया था।
  • ओमान ने कांस्य पदक जीता।
  • इंडियन मेंस हॉकी टीम FIH हॉकी 5s मेंस वर्ल्ड कप 2024 में 5वें और 6वें स्थान के लिए हुए मैच में मिस्र को हराने के बाद पांचवें स्थान पर रही।

पुरस्कार:

विनर ऑफ द मेंस चैलेंजर ट्रॉफी: पाकिस्तान

रनर्स-अप ऑफ द मेंस चैलेंजर ट्रॉफी: स्विट्जरलैंड

बेस्ट गोलकीपर: जॉय वान वालस्टीन (नीदरलैंड)

बेस्ट जूनियर प्लेयर: हन्नान शाहिद (पाकिस्तान)

टॉप स्कोरर (23 गोल): वहीद अशरफ राणा (पाकिस्तान)

बेस्ट प्लेयर: अखिमुल्लाह अनुर (मलेशिया)

इंडियन विमेंस हॉकी टीम की डिफेंडर दीप ग्रेस एक्का ने अंतर्राष्ट्रीय सेवानिवृत्ति की घोषणा की

इंडियन विमेंस हॉकी टीम की डिफेंडर दीप ग्रेस एक्का ने 27 जनवरी 2024 को हॉकी से अंतरराष्ट्रीय सेवानिवृत्ति की घोषणा की। उन्होंने 268 अंतरराष्ट्रीय मैचों में इंडियन नेशनल हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया और 24 गोल किए।

दीप ग्रेस एक्का की हॉकी करियर:

i.एक्का ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के लुलकिडीही गांव के रहने वाली हैं।

ii.वह रियो डी जनेरियो (ब्राजील) 2016 ओलिंपिक गेम्स और टोक्यो (जापान) 2020 ओलिंपिक में भारतीय टीम का हिस्सा थीं।

iii.वह एशियन गेम्स के तीन संस्करणों में पदक जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा थीं।

  • इंचियोन (दक्षिण कोरिया) 2014 में कांस्य पदक
  • जकार्ता-पालेमबांग (इंडोनेशिया) 2018 में रजत पदक
  • हांग्जो (चीन) 2022 में कांस्य पदक

iv.वह उस भारतीय हॉकी टीम का भी हिस्सा थीं जिसने रांची (झारखंड) में 2023 एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में स्वर्ण पदक जीता था और यूनाइटेड किंगडम के बर्मिंघम में 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम का भी हिस्सा थीं।

हाल के संबंधित समाचार:

i.एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 का 7वां संस्करण 3 से 12 अगस्त 2023 तक मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम, चेन्नई, तमिलनाडु में आयोजित किया गया। इंडियन मेंस हॉकी टीम ने चेन्नई, तमिलनाडु में आयोजित फाइनल में मलेशिया (4-3) को से हराकर हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 का टाइटल जीता। मलेशिया ने टूर्नामेंट में रजत पदक हासिल किया।

Fédération Internationale de Hockey (FIH – इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन) के बारे में:

अध्यक्ष- तय्यब इकराम

मुख्यालय – लॉज़ेन, स्विट्जरलैंड

स्थापित – 1924





Exit mobile version