Current Affairs Today in Hindi – October 22 2017

हैलो दोस्तों, affairscloud.com में आपका स्वागत है।हम यहां आपके लिए 22 अक्टूबर,2017 के महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स  को विभिन्न अख़बारों जैसे द हिंदू, द इकोनॉमिक टाइम्स, पीआईबी, टाइम्स ऑफ इंडिया, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, बिजनेस स्टैंडर्ड,जागरण से चुन करके एक अनूठे रूप में पेश करते हैं । हमारे Current Affairs से आपको बैंकिंग, बीमा, यूपीएससी, एसएससी, सीएलएटी, रेलवे और अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

Click here to Read Current Affairs Today in Hindi – october 21 2017


राष्ट्रीय समाचार

कांडला पोर्ट को 1,176 करोड़ रुपये लागत वाली स्मार्ट सिटी के विकास की मंजूरी
कच्छ, गुजरात में स्मार्ट औद्योगिक बंदरगाह शहर स्थापित करने के लिए सरकार द्वारा स्वामित्व वाली कांडला पोर्ट ट्रस्ट को पर्यावरण मंजूरी मिल गई है.
i.इस पर 1176 करोड़ रुपये की लागत आनी है।
ii.इस परियोजना के प्रस्ताव के मुताबिक दो अलग-अलग स्थानों पर एक स्मार्ट औद्योगिक बंदरगाही शहर बसाया जाना है। इसमें 580 एकड़ क्षेत्र को आदिपुर और 850 एकड़ क्षेत्र को गांधीधाम में विकसित किया जाना है।
iii.इन औद्योगिक बंदरगाह शहरों में 35,700 आवासीय फ्लैट, स्कूल और पार्क होंगे और इनमें 60,000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री ने वडोदरा में विकास परियोजनाओं को लॉन्‍च किया
PM launches development initiatives in Vadodaraप्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने वडोदरा में आयोजित एक जनसभा में वडोदरा सिटी कमांड कंट्रोल सेंटर, वाघोडिया क्षेत्रीय जल आपूर्ति योजना और बैंक ऑफ बड़ौदा के नए मुख्‍यालय भवन को राष्‍ट्र को समर्पित किया।
i.प्रधानमंत्री ने, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी के साथ-साथ ग्रामीण) के तहत लाभार्थियों को मकानों की चाबियां सौंपी।
ii.उन्‍होंने एक एकीकृत परिवहन केंद्र, क्षेत्रीय जल आपूर्ति योजनाएं, आवास परियोजनाएं और एक फ्लाईओवर सहित कई बुनियादी ढांचा एवं विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी।
iii.उन्‍होंने वडोदरा में एचपीसीएल की एक नई विपणन टर्मिनल परियोजना और मुंद्रा-दिल्‍ली पेट्रोलियम उत्‍पाद पाइपलाइन की क्षमता में विस्‍तार के लिए भी आधारशिला रखी

गुजरात में हिरसार ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजना को ग्रीन क्लीयरेंस मिला
केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने गुजरात में राजकोट से करीब 28 किमी दूर स्थित हिरसार में एक ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा परियोजना के लिए मंजूरी दे दी है।
i.अनुमानित परियोजना लागत 1400 करोड़ रुपये से अधिक है.
ii.गुजरात राज्य सरकार ने हिरसार ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे का निर्माण करने का प्रस्ताव किया था, क्योंकि राजकोट में मौजूदा हवाई अड्डा छोटा है और मौजूदा रनवे का विस्तार करने की पिछली योजना पूरी नहीं हो सकती क्योंकि इसमें उच्च भूमि लागत शामिल है।
iii.हिरासर ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजना को गुजरात स्टेट एविएशन इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी लिमिटेड (जीएसएसीएल) द्वारा विकसित किया जाएगा।
iv.हवाई अड्डा 1025.54 हेक्टेयर के क्षेत्र में बनाया जाएगा। इस परियोजना के लिए भूमि का 96.48 प्रतिशत हिस्सा सरकारी भूमि है।

प्रधानमंत्री ने घोघा से दहेज के बीच रो-रो फेरी सेवा के पहले चरण का उद्घाटन किया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने 22 अक्टूबर, 2017 को घोघा से दहेज के बीच रो-रो (रोल ऑन, रोल ऑफ) फेरी सेवा के पहले चरण का उद्घाटन किया।
i.इस फेरी सेवा से सौराष्‍ट्र में घोघा और दक्षिण गुजरात में दहेज के बीच यात्रा समय करीब सात या आठ घंटे से घटकर महज करीब एक घंटा रह जाएगा। इन दोनों के बीच सड़क से 310 किलोमीटर की दूरी है.
ii.उद्घाटित पहला चरण यात्रियों की आवाजाही के लिए समर्थ है। पूरी तरह परिचालन शुरू होने पर यह फेरी सेवा वाहनों की आवाजाही के लिए भी सक्षम होगी।
iii.गुजरात मैरीटाइम बोर्ड ने रो-रो फेरी सेवा परियोजना को अंजाम दिया है। इस परियोजना की लागत 615 करोड़ है।

हैदराबाद, 20 वें अंतर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव की मेजबानी करेगा
हैदराबाद में 8 से 14 नवंबर 2017 के बीच 20 वां अंतर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव (आईसीएफएफआई)आयोजित किया जाएगा।
i.इस महोत्सव को ‘द गोल्डन एलीफेंट’ के नाम से भी जाना जाता है।
ii.यह भारतीय बाल फिल्म सोसाइटी(सीएफएसआई : Children Film Society India)द्वारा आयोजित किया जा रहा है।‘भारतीय बाल फिल्म सोसाइटी’ (सीएफएसआई), सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त निकाय है।
iii.इस साल के महोत्सव का विषय ‘न्यू इंडिया’ है।महोत्सव में देशभर से लगभग डेढ़ लाख बच्चे शामिल होंगे।
iv.यह महोत्सव फीचर, शॉर्ट्स, लाइव एक्शन और एनीमेशन फिल्मों को प्रदर्शित करेगा।

ओडिशा सरकार ने बीजेपुर लिफ्ट सिंचाई परियोजना को मंजूरी दी
ओडिशा सरकार ने बीजेपुर लिफ्ट सिंचाई परियोजना और भुवनेश्वर में सीवरेज सिस्टम के निर्माण को मंजूरी दे दी है.
i.ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में बीजेपुर लिफ्ट सिंचाई परियोजना को मंजूरी दी गई ।बीजेपुर लिफ्ट सिंचाई परियोजना का नाम ओड़िया के प्रसिद्ध कवि गंगाधर मेहेर के नाम पर है।
ii.परियोजना का अनुमान 1246 करोड़ रुपये है। यह मार्च 2018 तक पूरा हो जाएगा.
iii.कैबिनेट ने भुवनेश्वर के सीवरेज जिला- 2 के लिए सीवरेज परियोजना को मंजूरी दी। इस परियोजना पर 173 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। यह परियोजना जुलाई 2020 में पूरी हो जाएगी।
ओडिशा की मुख्य विशेषताएं:
♦ क्षेत्रफल के मामले में भारत का 9 वां सबसे बड़ा राज्य
♦ आबादी के मामले में भारत का 11 वां सबसे बड़ा राज्य
♦ आदिवासी आबादी के मामले में भारत का तीसरा राज्य

भारतीय पर्यटन उद्योग में 2.5 फीसदी वृद्धि की क्षमता : एसोचैम और यस बैंक द्वारा अध्ययन
एसोचैम और यस बैंक द्वारा किए गए एक संयुक्त अध्ययन के मुताबिक,भारतीय यात्रा एवं पर्यटन उद्योग में 2.5% की वृद्धि से बढ़ने की क्षमता है,बशर्ते सरकार 0.9 फीसदी के बजटीय आवंटन को बढ़ाकर वित्त वर्ष 2018-19 में 0.15 फीसदी कर दे।
i.आंकड़ो के मुताबिक साल 2016 में यात्रा और पर्यटन उद्योग ने 2,54,00,000 नौकरियां पैदा की, जो देश के कुल रोजगार का 5.8 फीसदी है।
ii. देश की जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) में पर्यटन का योगदान 2016 में 208.9 अरब डॉलर रहा, जो जीडीपी का 9.6 फीसद है और अनुमान है कि 2017 में इसमें 6.7 फीसद की बढ़ोतरी होगी।
एसोचैम के बारे में:
♦ पूर्ण रूप – भारतीय वाणिज्य एंव उद्योग मंडल (अंग्रेजी:The Associated Chambers of Commerce and Industry / ASSOCHAM)
♦ एसोचैम भारत के वाणिज्य संघों की प्रतिनिधि संस्था है।
♦ मुख्यालय – नई दिल्ली
♦ अध्यक्ष – संदीप जजोडिया

अंतरराष्ट्रीय समाचार

सुषमा स्वराज की दो दिवसीय बांग्लादेश यात्रा 2017
केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज 22 और 23 अक्तूबर, 2017 को बांग्लादेश की आधिकारिक यात्रा पर रही। सुश्री स्वराज की यह यात्रा बांग्लादेशी समकक्ष अबुल हसन महमूद अली ने निमंत्रण पर थी।
i.उन्हें ढाका में होने वाली भारत-बांग्लादेश संयुक्त सलाहकार आयोग की बैठक में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रण दिया गया था। यह आयोग द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा का राजनीतिक मंच है।
ii.अपनी यात्रा के दौरान ,सुषमा स्वराज ने ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग में नये चांसरी परिसर का भी उद्घाटन किया.
बांग्लादेश के बारे में :
राजधानी – ढाका
मुद्रा – बांग्लादेशी टका
प्रधान मंत्री – शेख हसीना

व्यापार

गुणवत्ता निरीक्षण के बाद सरकार ने 400 के करीब आईटीआई असंबद्ध किए
कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय ने 13,000 में से 400 के करीब औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) को गुणवत्ता निरीक्षण के बाद असंबद्ध (दी-एफिलिएटेड) कर दिया है.
i.निरीक्षण में पाया गया कि संस्थानों में छात्रों को व्यावसायिक प्रशिक्षण देने के लिए अपेक्षित बुनियादी ढांचे और प्रशिक्षकों की कमी है.
ii. कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के संयुक्त सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीटी) स्तर के आईटीआई बने रहने के लिए कुछ अल्प शर्तों को पूरा करना होता है. अगर ऐसा करने में संस्थान विफल होते हैं तो उन्हें असंबद्ध किया जाता है .

मारुती भारत की सबसे बड़ी यात्रा वाहन निर्यातक कंपनी बनी
सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, मारुति सुजुकी इंडिया अप्रैल-सितंबर 2017 अवधि के दौरान भारत की सबसे बड़ी यात्रा वाहन निर्यातक कंपनी बन गयी है.
i.हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने नंबर 1 की अपनी स्थिति खो दी. वोक्सवैगन और जनरल मोटर्स से पिछड़ते हुए हुंडई चौथे स्थान पर है।
ii.अप्रैल-सितम्बर 2017 अवधि में ,हुंडई मोटर इंडिया ने केवल 44,585 इकाइयों का निर्यात किया जबकि मारुति ने 57,300 यात्री वाहनों की इकाइयों का निर्यात किया जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 6 प्रतिशत अधिक है।
iii.वहीं, इस अवधि में वोक्सवैगन ने 50410 इकाइयां और जनरल मोटर्स इंडिया ने 45222 इकाइयां का निर्यात किया।
मारुति सुजुकी इंडिया के बारे में :
♦ स्थापित – 1981
♦ मुख्यालय – नई दिल्ली
♦ वर्तमान अध्यक्ष – आर सी भार्गव

यूएस इन यूपी : 26 बड़ी अमेरिकी कंपनियों के प्रतिनिधि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिले
23 अक्टूबर 2017 को, एयरक्राफ्ट निर्माता बोइंग के नेतृत्व में 26 प्रमुख अमेरिकी कंपनियां के प्रतिनिधियों ने राज्य में निवेश के अवसर तलाशने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।
i.इस बातचीत को ‘यूएस इन यूपी’ टैगलाइन दी गयी है।
ii.अमेरिका-भारत स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम के तत्वावधान में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल लखनऊ आया.
iii.फोरम के मुताबिक वह अमेरिका और भारत के बीच मजबूत सामरिक साझेदारी के लिए प्रतिबद्ध है और द्विपक्षीय कारोबार को आगे बढ़ाना उसका महत्वपूर्ण लक्ष्य है.
iv.इसमें फेसबुक, एडोब, कोका कोला, मास्टरकार्ड, उबर, हनीवेल, पीएंडजी, ओरैकल एंड जीई हेल्थ जैसी कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल थे.

नियुक्तियां और इस्तीफे

जयंत रिक्ये हुए एचएसबीसी इंडिया सीईओ के रूप में नियुक्त
हांगकांग और शंघाई बैंकिंग कॉर्पोरेशन (एचएसबीसी) ने अपने भारत परिचालन के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में जयंत रिक्ये को नियुक्त किया।
i.जयंत रिक्ये 1 दिसंबर 2017 से सीईओ के रूप में कार्यभार ग्रहण करेंगे। वह स्टुअर्ट मिलले की जगह लेंगे , जिन्होंने पांच साल तक सीईओ पद संभाला।
ii.जयंत वर्तमान में रणनीति, योजना और क्षेत्रीय प्रमुख के रूप में सेवा कर रहे हैं और 1989 से बैंक के साथ काम कर रहे हैं।
iii.2009 के बाद से वे पहले भारतीय सीईओ होंगे।
एचएसबीसी भारत के बारे में:
♦ मुख्यालय – मुंबई
♦ देश के प्रमुख – हितेंद्र दावे

पूर्व एसी मिलान फुटबॉल स्टार कखा कलादजे बने त्बिलिसी के नए महापौर
पूर्व एसी मिलान फुटबॉल स्टार कखा कलादजे (Kakha Kaladze) को जॉर्जिया की राजधानी त्बिलिसी के मेयर के रूप में चुना गया है।
i.जॉर्जिया के चुनाव प्रशासन ने कहा कि,कखा कलादजे ने टबालिसी के नगरपालिका चुनाव में 51% वोट प्राप्त किए।
ii.वह 2001 और 2010 के बीच एसी मिलान फुटबॉल टीम के लिए खेले हैं।
iii.उन्होंने 2012 में फुटबॉल खेलना छोड़ दिया। वह अक्टूबर 2012 में ऊर्जा मंत्री बने। जुलाई 2017 में, उन्होंने त्बिलिसी के मेयर के रूप में चुनाव लड़ने के लिए अपने ऊर्जा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।
जॉर्जिया के बारे में:
♦ राजधानी – त्बिलिसी
♦ मुद्रा – जॉर्जियाई लारी

डब्ल्यूएचओ ने सद्भावना राजदूत के रूप में ज़िम्बाब्वे के राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे की नियुक्ति रद्द की
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने घोषणा की कि उसने अफ्रीका में गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) के लिए सद्भावना राजदूत के रूप में ज़िम्बाब्वे के राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे की नियुक्ति वापस ले ली है।
i.20 अक्टूबर, 2017 को, डब्ल्यूएचओ ने रॉबर्ट मुगाबे को सद्भावना राजदूत का सम्मान दिया था ।
ii.डब्लूएचओ के इस फैसले के खिलाफ विरोध किया गया .रॉबर्ट मुगाबे की भ्रष्टाचार और शक्ति के दुरुपयोग के लिए आलोचना की गई ।
iii.इस विरोध के चलते डब्ल्यूएचओ ने उनकी नियुक्ति पर पुन: विचार करते हुए उन्हें सद्भावना राजदूत पद से हटाने का फैसला लिया.

खेल

लुइस हैमिल्टन ने जीता अमेरिकन ग्रां प्री खिताब
22 अक्टूबर, 2017 को, लुईस हैमिल्टन ने संयुक्त राज्य अमेरिका के टेक्सास, ऑस्टिन में अमेरिकन ग्रैंड प्रिक्स 2017 जीता।
i.फरारी के रेसर सेबेस्टियन वेटेल को पछाड़ते हुए मर्सिडीज के रेसर लुइस हैमिल्टन ने अमेरिकन ग्रां प्री खिताब पर अपना कब्जा जमाया।
ii.यह 2017 में उनकी नौवीं जीत है और टेक्सास में पांचवीं जीत है और उनके कैरियर की 62 वीं जीत है।
iii.फरारी के रेसर सेबस्टियन वेट्टेल दौड़ में दूसरी स्थान पर आए। फरारी के ही रेसर किमी राइकोनेन तीसरे स्थान पर रहे।
iv.लुईस हैमिल्टन को पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने विजेता ट्रॉफी प्रदान की।
2017 के अब तक के फार्मूला वन विजेता सूची :2017 फॉर्मूला 1 कैलेंडर
तिथि                 रेस                                विजेता
26 मार्च          ऑस्ट्रेलिया                       सेबस्टियन वेट्टेल
9 अप्रैल          चीन                              लुइस हैमिल्टन
16 अप्रैल        बहरीन                           सेबस्टियन वेट्टेल
30 अप्रैल        रूस                             वाल्टेरी बोटास
14 मई           स्पेन                              लुइस हैमिल्टन
28 मई           मोनाको मोंटे कार्लो             सेबस्टियन वेट्टेल
11 जून          कनाडा मॉन्ट्रियल                लुइस हैमिल्टन
25 जून          अज़रबैजान                      डैनियल रीकार्डोडो
9 जुलाई         ऑस्ट्रिया                         वाल्टेरी बोटास
16 जुलाई        ग्रेट ब्रिटेन                        लुइस हैमिल्टन
30 जुलाई        हंगरी                             सेबेस्टियन वेट्टेल
27 अगस्त       बेल्जियम                         लुईस हैमिल्टन
3 सितंबर         इटली                            लुइस हैमिल्टन
17 सितंबर       सिंगापुर                          लुइस हैमिल्टन
1 अक्टूबर        मलेशिया                         मैक्स वर्स्टपेन
8 अक्टूबर        जापान                           लुइस हैमिल्टन
22 अक्टूबर      अमेरिका                         लुइस हैमिल्टन
29 अक्टूबर       मेक्सिको
12 नवंबर         ब्राजील
26 नवंबर         अबू धाबी

200 एकदिवसीय मैचों में विराट कोहली टॉप रन स्कोरर
22 अक्टूबर 2017 को,मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए एकदिवसीय मैच में 200 एकदिवसीय मैच में विराट कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
i.इसके साथ ही टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली 200 एकदिवसीय मैच खेलने वाले भारत के 13वें क्रिकेटर तथा दुनिया के 71वें खिलाडी बन गए हैं।
ii.उन्होंने अपने 199 वनडे मैचों में कुल 8767 रन बनाए थे ,अब 200 एकदिवसीय मैच के बाद उनके कुल 8888 रन हो गए हैं जिससे उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एबी डिविलियर्स (8621 रन)को पछाड़ दिया है .
iii.विराट के 8888 रनों में 31 शतक और 45 अर्धशतक शामिल हैं।

मारक्वेज ने आस्ट्रेलियाई मोटो ग्रां प्री का खिताब जीता
रेसपोल होंडा के स्पेनिश चालक मार्क मारक्वेज ने आस्ट्रेलियाई मोटो जीपी का खिताब अपने नाम किया।
i.इस जीत के साथ वह मोटो जीपी विश्व चैंपियनशिप के चौथे खिताब के करीब पहुंच गए हैं।
ii.मारक्वेज ने फिलिप द्वीप पर इस सत्र की छठी जीत दर्ज कर अपने प्रतिद्वंद्वी इटली के एंड्रिया डोविजियोसो (टीम डुकाटी) पर 33 अंक की बढ़त बना ली है।
iii.यामाहा के इतालवी खिलाड़ी वैलेटिंनो रॉसी और स्पेनिश दिग्गज वनालेस दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

भारत ने मलेशिया को हराकर तीसरी बार जीता हॉकी एशिया कप 2017 का खिताब
ढाका, बांग्लादेश में आयोजित हॉकी एशिया कप 2017 जीतने के लिए भारत ने फाइनल मैच में मलेशिया को 2-1 से हराकर तीसरी बार हॉकी एशिया कप का खिताब जीता है .
i.इसके पूर्व भारत ने 2003 में कुआलालंपुर में और 2007 में चेन्नई में हॉकी एशिया कप खिताब जीते थे।
ii.फाइनल मैच में भारत की तरफ से 2 गोल रमनदीप सिंह और ललित उपाध्याय ने किए।
iii.मलेशिया दूसरे स्थान पर रहा जबकि पाकिस्तान ने दक्षिण कोरिया को 6-3 से हराकर तीसरे स्थान हासिल किया.
हॉकी एशिया कप 2017 (पुरुष):
♦ मेज़बान देश – बांग्लादेश
♦ टीमें- 8
♦ दिनांक – 11 से 22 अक्टूबर 2017
♦ स्थान – मौलाना भसानी हॉकी स्टेडियम, ढाका, बांग्लादेश

भारतीय युवा महिला मुक्केबाजों ने बुल्गारिया में 4 गोल्ड सहित 8 पदक जीते
इंडिया की युवा महिला मुक्केबाजों ने 18 से 22 अक्टूबर, 2017 को बुल्गारिया के सोफिया में आयोजित बल्कान अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में 8 पदक जीते हैं,जिनमें 4 स्वर्ण, 1 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल हैं .
i.इसके अलावा, भारतीय टीम को चैंपियनशिप में सर्वश्रेष्ठ टीम के रूप में सम्मानित किया गया ।
ii.इस प्रतियोगिता में भारतीय दल ने सबसे अधिक पदक जीते।
iii.इस टूर्नामेंट में भारत की 10 शीर्ष स्तरीय मुक्केबाजों ने हिस्सा लिया।
iv.इसमें 13 देशों के खिलाडिय़ों ने भी हिस्सा लिया।
v.बल्कान अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में नीतू ने 48 किलोग्राम वर्ग में , शशि ने 57 किलोग्राम वर्ग में ,साक्षी ने 54 किलोग्राम वर्ग में जबकि नेहा यादव ने 81-प्लस किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता ।
vi.अंकुशिता ने 64 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता। 51 किलोग्राम वर्ग में जॉय कुमारी, 81 प्लस किलोग्राम वर्ग में अनुपमा और 75 किलोग्राम वर्ग में सपना को कांस्य पदक हासिल हुआ।
बल्कान अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप 2017 के बारे में:
♦ दिनांक – 18-22 अक्टूबर 2017
♦ स्थान – सोफिया, बुल्गारिया
♦ टीमें – 13
♦ भारत द्वारा जीते पदक- 8 पदक

निधन-सूचना

शंकराचार्य माधवाश्रम महाराज का निधन
20 अक्टूबर 2017 को, बदरीकाश्रम ज्योतिर्पीठ के शंकराचार्य पद पर आसीन स्वामी माधवाश्रम जी महाराज का चंडीगढ़ में निधन हो गया। वे 76 साल के थे .
i.दो साल पहले पक्षाघात से ग्रसित होने के बाद वे चंडीगढ़ में ही रह रहे थे।
ii.वे वर्ष 1993 से ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य पद पर आसीन थे .
iii.वह एक संस्कृत विद्वान थे।उनके पार्थिव शरीर को देर शाम उत्तराखंड(ऋषिकेश ) स्थित दंडीबाड़ा आश्रम में लाया गया और कुछ समय आम लोगों के दर्शनार्थ के लिए रखा गया ,जिसके बाद विधि विधान के साथ आश्रम में जलसमाधि दी गयी।
iv.उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भी शंकराचार्य को अपना अंतिम सम्मान दिया।
♦ शंकराचार्य आम तौर पर अद्वैत परम्परा के मठों के मुखिया के लिये प्रयोग की जाने वाली उपाधि है।

महत्वपूर्ण दिन

अंतरराष्ट्रीय हकलाहट जागरूकता दिवस : 22 अक्टूबर
22 अक्टूबर, 2017 को, दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय हकलाहट जागरूकता दिवस(International Stuttering Awareness Day) मनाया गया।
i.इस दिवस के लिए 2017 का विषय A World That Understands Stuttering है.
ii.यह दिन हकलाहट जो एक वाक् विकार है के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है .
iii.इस दिन के उपलक्ष्य में कई हकलाहट संघो जैसे ब्रिटिश स्टैमरिंग एसोसिएशन (British Stammering Association, बीएसए) एवं विश्व भर में फैले व्यक्तियों और समूहों द्वारा हकलाहट के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए कई कार्यकर्मों का आयोजन किया जाता है .
iv.इंटरनेशनल स्टटटरिंग एसोसिएशन 2013 से ऑनलाइन सम्मेलन आयोजित कर रहा है। इस वर्ष ऑनलाइन सम्मेलन 1 अक्टूबर से 22 अक्टूबर, 2017 तक आयोजित किया गया।

Current Affairs September (सितंबर) 2017 PDF कैप्सूल in Hindi डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

आपका दिन शुभ हो ,आपकी मेहनत रंग लाये और सफलता आपके कदम चूमे .





Exit mobile version