Current Affairs APP

Current Affairs Quiz in Hindi – May 8 2017

हैलो दोस्तों, affairscloud.com में ऑनलाइन Current Affairs 2017 प्रश्नोत्तरी में आपका स्वागत है। यहां हम वर्तमान मामलों में महत्वपूर्ण घटना पर क्विज बना रहे हैं, जो सभी बैंक परीक्षाओं और अन्य प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए सामान्य है।Current Affairs Quiz से आपको प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

Current Affairs Today 8 May 2017 हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

  1. नितिन गडकरी ने नवीकरणीय ईंधन और रसायनों के लिए भारत के पहले जैव रिफाइनरी संयंत्र का उद्घाटन कहाँ किया जिसमें बायोमास की विविधता से इथेनॉल पैदा होगा?
    1. जयपुर, राजस्थान
    2. पुणे, महाराष्ट्र
    3. भोपाल, मध्य प्रदेश
    4. रांची, झारखंड
    5. गुवाहाटी, असम
    उत्तर &स्पष्टीकरण
    उत्तर – 2. पुणे, महाराष्ट्र
    स्पष्टीकरण:पुणे में देश के पहले जैव रिफाइनरी संयंत्र का हुआ उद्घाटन
    7 मई 2017 को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री, नितिन गडकरी ने नवीकरणीय ईंधन और रसायनों के लिए भारत के पहले जैव रिफाइनरी संयंत्र का उद्घाटन किया जिसमें बायोमास की विविधता से इथेनॉल पैदा होगा.
    i.यह परियोजना पुणे जिले के राहु में स्थित है.
    ii.श्री गडकरी ने कहा कि संयंत्र विभिन्न प्रकार के कृषि-धान जैसे चावल और गेहूं का भूसा, कपास के डंठल, गन्ना कचरा, मकई के पौधों को बेहतर उत्पाद की पैदावार के साथ प्रति वर्ष 1 मिलियन लीटर इथेनॉल का उत्पादन कर सकता है.

  2. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने नक्सल रोधी रणनीतिक कमान का मुख्यालय कोलकाता से ____________ में स्थानांतरित कर दिया है.
    1. रायपुर
    2. सिम्गा
    3. तिल्दा न्यूरा
    4. बीरगाँव
    5. अरांग
    उत्तर &स्पष्टीकरण
    उत्तर – 1. रायपुर
    स्पष्टीकरण:CRPF का मुख्यालय कोलकाता से हुआ छत्तीसगढ़ स्थानांतरित
    केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने नक्सल रोधी रणनीतिक कमान का मुख्यालय कोलकाता से छत्तीसगढ़ में स्थानांतरित कर दिया है।
    कारण:
    i.बीते दो महीनों के दौरान छत्तीसगढ़ में हुए नक्सलियों द्वारा 37 जवानों की हत्या के बाद सरकार ने यह कदम उठाया है।

  3. किस राज्य में पहली बार हर नागरिक का डीटेल्ड डेटा इकट्ठा किया जाएगा और हर घर को एक स्मार्ट हाउस आईडी भी दी जाएगी?
    1. उत्तर प्रदेश
    2. पंजाब
    3. हरियाणा
    4. आंध्र प्रदेश
    5. तेलंगाना
    उत्तर &स्पष्टीकरण
    उत्तर – 3. हरियाणा
    स्पष्टीकरण:हरियाणा में हर घर को मिलेगी स्मार्ट हाउस ID
    हरियाणा में पहली बार बड़े पैमाने पर एक अभियान चलाकर प्रदेश के हर नागरिक का डीटेल्ड डेटा इकट्ठा किया जाएगा और हर घर को एक स्मार्ट हाउस आईडी भी दी जाएगी। आईडी को टेबलेट के जरिए घर-घर जाकर जेनरेट किया जाएगा।
    i.कब होगा ? -डेटा इकट्ठा करने का काम 15 जून से शुरू होगा और 15 अगस्त तक निपटा लिया जाएगा।
    ii.कैसे होगा ?-
    ♦ इसके लिए ई-न्यूमिरेटर की टीमें घर-घर जाकर सबसे पहले टेबलेट के जरिए घरों की जीपीएस लोकेशन को फीड करके ऑनलाइन स्मार्ट हाउस आईडी तैयार करेंगे और प्र्रत्येक घर को बायोमीट्रिक्ट से भी जोड़ने का काम किया जाएगा।

  4. किस संस्था ने विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (डब्लूआईपीओ) के साथ प्रौद्योगिकी और नवाचार सहायता केंद्र (टीआईएससी) स्थापित करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं जो विकासशील देशों में नवप्रवर्तनकों को अपनी क्षमता का फायदा उठाने में मदद करेंगे?
    1. नीती आयोग
    2. फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की)
    3. भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई)
    4. सॉफ्टवेयर और सर्विसेज कंपनियों के नेशनल एसोसिएशन (NASSCOM)
    5. औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग (डीआईपीपी)
    उत्तर &स्पष्टीकरण
    उत्तर – औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग (डीआईपीपी)
    स्पष्टीकरण:DIPP और WIPO साथ मिलकर बौद्धिक संपदा (आईपी) के लिए खोलेंगे नवाचार समर्थन केंद्र
    औद्योगिक नीति व संवर्धन विभाग (DIPP) और विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (WIPO)[in english- World Intellectual Property Organisation] ने प्रौद्योगिकी और नवाचार सहायता केंद्र (टीआईएससी) स्थापित करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिससे विकासशील देशों में नवप्रवर्तकों को अपनी क्षमता का लाभ उठाने में मदद मिलेगी।*DIPP-Department of Industrial Policy & Promotion

  5. साल 2014 में मध्यम आय समूह के 50 देशों में से स्वास्थ्य पर सबसे ज्यादा निजी खर्चकर्ता सूचि में भारत को क्या स्थान मिला है ?
    1. 6 वां
    2. 7 वां
    3. 8 वां
    4. 9 वां
    5. 10 वां
    उत्तर &स्पष्टीकरण
    उत्तर –  6 वां
    स्पष्टीकरण:स्वास्थ्य पर बजट से ज्यादा खर्च करने में भारत का 6 वां स्थान है .

  6. किस दो देशों के बिच सैन्य अभ्यास “इगर लायन ” किया गया है ?
    1. इजरायल और अमेरिका
    2. जॉर्डन और अमेरिका
    3. जर्मनी और फ्रांस
    4. फ्रांस और अमेरिका
    5. लेबनान और अमेरिका
    उत्तर &स्पष्टीकरण
    उत्तर – 2. जॉर्डन और अमेरिका
    स्पष्टीकरण:अमेरिकी सैनिक जॉर्डन में सैन्य अभ्यास “इगर लायन “में भाग लेंगे
    जॉर्डन के सातवें वार्षिक बहुपक्षीय सैन्य अभ्यास में जॉर्डन के करीब 7,400 सैनिक और 20 से अधिक साथी राष्ट्रों से सैनिक भाग लेंगे।यह अब तक सबसे बड़ा और सबसे जटिल सैन्य अभ्यास है।
    i.इस बार ये सातवां अभ्यास है .
    ii.इसका उद्देश्य क्षेत्र में सुरक्ष एवं स्थिरता को लेकर अमेरिकी प्रतिबद्धता को दर्शाना है।
    iii.इस बार पहली बार बी -1 बी बॉम्बर विमान को सैन्य अभ्यास में शामिल किया जायेगा ।

  7. किस कंपनी ने भारत में अपने पहले बीमा उत्पाद को लॉन्च किया है, जिसे पॉइंट ऑफ़ सेल (पीओएस) पर खरीदा जा सकता है?
    1. आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल
    2. भारती एक्स
    3. एडलवाइस टोकियो
    4. भारत के एलआईसी
    5. बिरला सन लाइफ
    उत्तर &स्पष्टीकरण
    उत्तर -3. एडलवाइस टोकियो
    स्पष्टीकरण::एडलवाइस टोकियो लाइफ इंश्योरेंस ने भारत में अपने पहले बीमा उत्पाद को लॉन्च किया
    एडलवाइस टोकियो लाइफ इंश्योरेंस ने भारत में अपने पहले बीमा उत्पाद को लॉन्च किया है, जिसे पॉइंट ऑफ़ सेल (पीओएस) पर खरीदा जा सकता है।
    उत्पाद का नाम ‘पीओएस सरल निवेष’ रखा गया है।

  8. निम्नलिखित में से कौन एमटीवी मूवी और टीवी अवार्ड्स अनोखा अवार्ड ‘कंबाइंड-जेंडर सर्वश्रेष्ठ कलाकार’ का पुरस्कार जीतने वाले पहले व्यक्ति बन गए हैं ?
    1. केट विंसलेट
    2. कैरी मुलिगन
    3. केइरा नाइटली
    4. एमा वाट्सन
    5. सोफी विंकलेमन
    उत्तर &स्पष्टीकरण
    उत्तर -4. एमा वाट्सन
    स्पष्टीकरण:2017 एमटीवी अवार्ड्स: ‘ब्यूटी एंड द बीस्ट’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म ,एमा वाट्सन को अनोखा अवार्ड ‘कंबाइंड-जेंडर सर्वश्रेष्ठ कलाकार’ का पुरस्कार मिला
    7 मई, 2017 को, अभिनेत्री ,एमा वाट्सन ‘ब्यूटी एंड द बीस्ट’ में बेले के रूप में अपने प्रदर्शन के लिए एमटीवी मूवी और टीवी अवार्ड्स अनोखा अवार्ड ‘कंबाइंड-जेंडर सर्वश्रेष्ठ कलाकार’ का पुरस्कार मिला.
    i.यह पुरुस्कार जितने वाली वह पहली व्यक्ति बन गयी .

  9. निम्नलिखित में से किसे 7 वें एनुअल एशियन अवॉर्ड में राइजिंग स्टार अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है ?
    1. सनी पवार
    2. पवन मुंशी
    3. रोहन पाठक
    4. आर्यन मल्होत्रा
    5. मिथिल नाइक
    उत्तर &स्पष्टीकरण
    उत्तर – 1. सनी पवार
    स्पष्टीकरण:‘लॉयन’फिल्म के अभिनेता सनी पवार को एशियन अवार्ड्स में ‘राइजिंग स्टार’ नामित किया गया
    आॅस्कर नॉमिनेटेड फिल्म ‘लॉयन’, ने सभी को आकृ​षित किया। इस फिल्म में इंडियनस की खास रूची इसलिए भी थी कि मुम्बई के सांताक्रुज स्लम एरिया के 8 साल के बच्चे सनी पवार ने अभिनय से खुब वाह वाही लूटी।
    i.इस अभिनय के लिए सनी को अब जल्द ही लंदन में 7 वें एनुअल एशियन अवॉर्ड में राइजिंग स्टार अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

  10. “बाहुबली 2: द कन्क्लूजन ” बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये को पार करने वाली पहली भारतीय फिल्म है। अब तक, बाहुबली फ्रेंचाइज (दोनों भागों संयुक्त) का कुल संग्रह रु. ______ करोड़ रहा .
    1. 1650 करोड़
    2. 1700 करोड़
    3. 1750 करोड़
    4. 1800 करोड़
    5. 1850 करोड़
    उत्तर &स्पष्टीकरण
    उत्तर –  1650 करोड़
    स्पष्टीकरण:बाहुबली 2 ‘बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये कमाने वाली पहली भारतीय फिल्म बनी
    बाहुबली 2 ‘बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये कमाने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गयी है।
    i उसने भारत में 800+ करोड़ रुपये और ओवरसीज में 200+ करोड़ कमाए।
    ii. बाहुबली 2 के निदेशकएस.एस. राजमौली
    iv। बाहुबली अभिनेता – प्रभास

  11. इमैनुएल मैक्रों को किस यूरोपीय देश के अगले राष्ट्रपति के रूप में चुना गया है?
    1. ग्रीस
    2. पुर्तगाल
    3. फ़्रांस
    4. स्पेन
    5. इटली
    उत्तर &स्पष्टीकरण
    उत्तर – 3. फ़्रांस
    स्पष्टीकरण:फ्रांस के नए राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सबसे कम उम्र के फ्रेंच राष्ट्रपति
    फ्रांस के नए राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सबसे कम उम्र के फ्रेंच राष्ट्रपति हैं।
    i.फ्रांस को व्यापार और यूरोपीय नीतियों के तहत आगे बढ़ाने का वादों के आधार पर 39 वर्षीय इमैनुएल मैक्रों ने मरीन ली-पेन को मात देकर जीत हालिस की।

  12. निम्नलिखित में से कौन सा सबसे बड़ा प्रथम चीन निर्मित यात्री विमान है जिसने 5 मई, 2017 को अपनी पहली सफल परीक्षण उड़ान भरी ?
    1. सी 515
    2. सी 616
    3. सी 717
    4. सी 818
    5. सी 919
    उत्तर &स्पष्टीकरण
    उत्तर – 5. सी 919
    स्पष्टीकरण:चीन निर्मित यात्री विमान C919 की पहली उड़ान सफल रही
    चीन निर्मित प्रथम यात्री विमान सी-919 की पहली उड़ान 5 मई को पूर्वी चीन के शांगहाई शहर के फूथोंग हवाई अड्डे से सफलतापूर्वक भरी गई।
    i.योजनानुसार 90 मिनटों की उड़ान में चढ़ने, स्तर उड़ान, अलक्षित लैंडिंग और अंतिम लैंडिंग आदि मुद्दे किये गये । 168 सीटें प्राप्त सी 919 यात्री विमान अंतर्राष्ट्रीय मापदंड और अंतर्राष्ट्रीय बाजार उन्मूख विशाल विमान है ।

  13. किस देश में 109 साल में पहली बार तितली की एक नई प्रजाति पाई गई है?
    1. इज़राइल
    2. मिस्र
    3. नाइजीरिया
    4. केन्या
    5. सऊदी अरब
    उत्तर &स्पष्टीकरण
    उत्तर – 1. इज़राइल
    स्पष्टीकरण:इजरायल में 109 साल बाद मिली तितली की नई प्रजाति
    इजरायल में 109 साल में पहली बार तितली की एक नई प्रजाति पाई गई है।
    i.इन तितलियों को उत्तरी इजरायल के माउंट हर्मोन में उड़ते पाया गया।
    ii.इस तितली को एसेंट्रिया फरितिल्लरी Acentrias fritillary नाम दिया गया है।

  14. निम्नलिखित भारतीय निशानेबाजों में से किसने ग्रैंड प्रिक्स ऑफ़ लिबरेशन प्लेज़न 2017 में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीता है ?
    1. अपूर्वी चंदेल
    2. हीना सिद्धू
    3. अयोनिका पॉल
    4. शुभांगी सेन
    5. नयनतारा अरोड़ा
    उत्तर &स्पष्टीकरण
    उत्तर – 2. हीना सिद्धू
    स्पष्टीकरण:निशानेबाज़ी चैंपियनशिप:: हीना सिंधु ने कांस्य जीता, भारत को मिले सात मेडल
    महिला 10 मीटर एयर पिस्टल में हीना सिंधु ने कांस्य पदक जीता। भारत ने ग्रैंड प्रिक्स ऑफ़ लिबरेशन प्लेज़न 2017 शूटिंग चैम्पियनशिप को सात पदक के साथ समाप्त किया।
    i.चैंपियनशिप के अंतिम दिन हीना ने आठ महिलाओं के बीच फाइनल में 218.8 का स्कोर बनाया. यूनान की निशानेबाज अन्ना कोराकाकी ने इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता. उन्होंने 246.3 अंक बनाए.

  15. किस टीम ने 7 वीं जूनियर राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप (महिला) जीती है?
    1. हॉकी आंध्र प्रदेश
    2. असम हॉकी
    3. हॉकी मिजोरम
    4. हॉकी हिम
    5. मुंबई हॉकी
    उत्तर &स्पष्टीकरण
    उत्तर – 4. हॉकी हिम
    स्पष्टीकरण:हॉकी हिम अकादमी टीम ने जीती 7वीं सब जूनियर हॉकी चैंपियनशिप
    भोपाल में चल रही 7वीं सब जूनियर वूमेन नेशनल हॉकी बी-डिविजन प्रतियोगिता का समापन हुआ जिसमें हॉकी हिम अकादमी की गल्र्स टीम ने खिताब पर कब्जा जमाया। टीम ने शानदार खेल जारी रखते हुएए फाइनल में मिजोरम टीम को 5-0 से हराया।

  16. निम्नलिखित में से कौन, अगस्त 2017 में लंदन में होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाइ करने वाला दूसरा भारतीय बन गया है ?
    1. मयंक पवार
    2. अभिषेक तोमर
    3. विक्रम राजपूत
    4. देवेंद्र सिंह
    5. मनोज पांडा
    उत्तर &स्पष्टीकरण
    उत्तर – 4. देवेंद्र सिंह
    स्पष्टीकरण:देवेंद्र ने लंदन विश्व चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाइ, ऐसा करने वाले केवल दूसरे भारतीय
    भारत के देवेंदर सिंह ने पटियाला में हुयी भारतीय ग्रां प्रि एथलेटिक्स मीट में 84.57 मीटर भाला फेंककर लंदन में होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाइ किया है।
    i.सेना में हवलदार रैंक के देवेंदर ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 80.21 मीटर था।

  17. 8 मई 2017 को ‘वर्ल्ड रेड क्रॉस डे’ का 2017 का विषय क्या था?
    1.“Everywhere for Everyone”
    2.“Together for Humanity”
    3.“Youth on the Move”
    4.“Less Known Red Cross Stories”
    5.“Find the Volunteer inside You”
    उत्तर &स्पष्टीकरण
    उत्तर – 4.“Less Known Red Cross Stories”
    स्पष्टीकरण:विश्व रेड क्रॉस दिवस: 8 मई
    i. विश्व रेड क्रॉस दिवस हर साल 8 मई को रेड क्रॉस के संस्थापक और अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति (आईसीआरसी) के संस्थापक हेनरी डुनंट के जन्मदिवस की स्मृति में मनाया जाता है.
    ii. इसका इस वर्ष का थीम(विषय (2017) है “Less Known Red Cross Stories”.
    iii.हेनरी ड्यूना “नोबेल शांति पुरस्कार” के प्रथम प्राप्तकर्ता बने।





Exit mobile version