Current Affairs APP

Current Affairs Hindi Quiz: 16 & 17 January 2022

हैलो दोस्तों, affairscloud.com में आपका स्वागत है। हम यहां आपके लिए 16 & 17 जनवरी 2022 के महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स को विभिन्न अख़बारों जैसे द हिंदू, द इकोनॉमिक टाइम्स, पीआईबी, टाइम्स ऑफ इंडिया, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, बिजनेस स्टैंडर्ड,जागरण से चुन करके एक अनूठे रूप में पेश करते हैं। हमारे Current Affairs से आपको बैंकिंग, बीमा, यूपीएससी, एसएससी, सीएलएटी, रेलवे और अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलेगी

Read Current Affairs in CareersCloud APP, Course Name –  Learn Current Affairs – Free Course – Click Here to Download the APP

Click here for Current Affairs 16 & 17 January 2022

  1. जनवरी 2022 में भारतीय वन सर्वेक्षण (FSI) द्वारा जारी “इंडिया स्टेट ऑफ फॉरेस्ट रिपोर्ट (ISFR) 2021” के संबंध में निम्नलिखित में से कौन से बिंदु सही हैं?
    A) 2019 की तुलना में भारत में वन और वृक्षों का आवरण 2 वर्षों में 2,261 वर्ग किमी बढ़ गया है।
    B) मध्य प्रदेश में वन क्षेत्र में सबसे अधिक वृद्धि देखी गई, जबकि कुल क्षेत्रफल के अनुसार वन क्षेत्र में आंध्र प्रदेश में सबसे अधिक वृद्धि हुई है।
    C) कुल भौगोलिक क्षेत्र के प्रतिशत के रूप में वन कवर के मामले में – मिजोरम सूची में सबसे ऊपर है जिसके बाद अरुणाचल प्रदेश है।

    1) केवल A
    2) केवल B
    3) केवल C
    4) केवल A और B
    5) केवल A और C
    उत्तर & स्पष्टीकरण
    उत्तर – 5) केवल A और C
    स्पष्टीकरण:
    i.भारत में वन और वृक्षों का आवरण 2019 की तुलना में 2 वर्षों में 2,261 वर्ग किमी बढ़ गया है।
    ii.आंध्र प्रदेश में वन क्षेत्र में सबसे अधिक वृद्धि देखी गई, जबकि कुल क्षेत्रफल के अनुसार वन क्षेत्र में, मध्य प्रदेश में सबसे अधिक वृद्धि हुई है।
    iii.कुल भौगोलिक क्षेत्र के प्रतिशत के रूप में वन कवर के मामले में मिजोरम सूची में सबसे ऊपर है जिसके बाद अरुणाचल प्रदेश है।

  2. ‘वैश्विक जोखिम रिपोर्ट 2022’ के 17वें संस्करण के संबंध में निम्नलिखित में से कौन से बिंदु सही हैं?
    A) विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा वैश्विक जोखिम रिपोर्ट 2022 का 17वां संस्करण जारी किया गया।
    B) विकासशील अर्थव्यवस्थाएं 2024 तक अपनी पूर्व-महामारी के अपेक्षित GDP विकास दर से 3.5% कम हो जाएंगी।
    C) युवा मोहभंग, डिजिटल असमानता, अंतरराज्यीय संबंधों का विखराव, बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में ऋण संकट और प्रौद्योगिकी शासन की विफलता भारत के लिए शीर्ष 5 जोखिम हैं।

    1) केवल A
    2) केवल B
    3) केवल C
    4) केवल A और B
    5) केवल A और C
    उत्तर & स्पष्टीकरण
    उत्तर – 3) केवल C
    स्पष्टीकरण:
    वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) ने मार्श मैक्लेनन, SK ग्रुप और ज्यूरिख इंश्योरेंस ग्रुप के साथ साझेदारी में तैयार 17वीं ‘वैश्विक जोखिम रिपोर्ट 2022’ की रिपोर्ट जारी की।
    i.विकासशील अर्थव्यवस्थाएं (चीन को छोड़कर) 2024 तक अपनी पूर्व-महामारी अपेक्षित GDP वृद्धि से 5.5% कम हो जाएंगी, जबकि उन्नत अर्थव्यवस्थाओं ने इसे 0.9% से अधिक कर दिया होगा – जो वैश्विक आय अंतर को विस्तार कर देगा। 2024 तक वैश्विक अर्थव्यवस्था के 2.3% कम होने की उम्मीद थी।
    ii.युवाओं का मोहभंग, डिजिटल असमानता, अंतरराज्यीय संबंधों का टूटना, बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में ऋण संकट और प्रौद्योगिकी शासन की विफलता भारत के लिए शीर्ष 5 जोखिम हैं।

  3. निम्नलिखित में से किस कंपनी ने हाल ही में (जनवरी 2022 में) इंडिया INX के साथ GIFT सिटी में पहला बिटकॉइन और एथेरियम फ्यूचर्स एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) लॉन्च करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए?
    1) टोरस क्लिंग ब्लॉकचेन
    2) क्लिंग ट्रेडिंग इंडिया
    3) एंजेल वन लिमिटेड
    4) 1 और 2 दोनों
    5) 2 और 3 दोनों
    उत्तर & स्पष्टीकरण
    उत्तर – 4) 1 और 2 दोनों
    स्पष्टीकरण:
    टोरस क्लिंग ब्लॉकचैन IFSC और क्लिंग ट्रेडिंग इंडिया ने भारत में पहला बिटकॉइन और एथेरियम फ्यूचर्स एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) लॉन्च करने के लिए इंडिया INX के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
    i.ये फंड संयुक्त राज्य अमेरिका (US) के बाहर भारत का पहला क्रिप्टो समर्थित भावी सौदा बन जाएगा।
    ii.समझौते के अंतर्गत, टोरस क्लिंग ब्लॉकचैन IFSC ने मेटावर्स US-सूचीबद्ध लार्ज-कैप डिस्काउंट सर्टिफिकेट भी लॉन्च किया।
    iii.ETF फ्यूचर्स को अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (IFSCA) के सैंडबॉक्स निर्माण के अंतर्गत लॉन्च किया जाएगा।

  4. हाल ही में (जनवरी 2022 में) किस बैंक ने ग्राहकों को 3-इन-1 बचत खाते की पेशकश करने के लिए मारवाड़ी फाइनेंशियल सर्विसेज के साथ भागीदारी की?
    1) इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक
    2) NSDL पेमेंट्स बैंक
    3) जियो पेमेंट्स बैंक
    4) फिनो पेमेंट्स बैंक
    5) एयरटेल पेमेंट्स बैंक
    उत्तर & स्पष्टीकरण
    उत्तर – 2) NSDL पेमेंट्स बैंक
    स्पष्टीकरण:
    मारवाड़ी फाइनेंशियल सर्विसेज ने अपने ग्राहक अनुभव को बढ़ावा देने के लिए बचत, डीमैट (डीमैटरियलाइज्ड अकाउंट) और ट्रेडिंग खातों की सुविधाओं के साथ 3-इन-1 बचत बैंक खातों की पेशकश करने के लिए NSDL पेमेंट्स बैंक के साथ हाथ मिलाया है।
    i.यह साझेदारी NSDL पेमेंट्स बैंक को मारवाड़ी के ग्राहकों तक पहुंचने और अपने ग्राहक आधार का विस्तार करने की भी अनुमति देगी।

  5. निम्नलिखित में से किस देश ने हाल ही में (जनवरी 2022 में) भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौता (FTA) वार्ता शुरू की?
    1) श्रीलंका
    2) यूनाइटेड किंगडम
    3) चीन
    4) इंडोनेशिया
    5) संयुक्त राज्य अमेरिका
    उत्तर & स्पष्टीकरण
    उत्तर – 2) यूनाइटेड किंगडम
    स्पष्टीकरण:
    यूनाइटेड किंगडम (UK) की सरकार ने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौता (FTA) वार्ता शुरू की। इस वार्ता को ब्रिटिश व्यवसायों को भारतीय अर्थव्यवस्था की “कतार में सबसे आगे” रखने के लिए एक “सुनहरा अवसर” के रूप में वर्णित किया गया था।
    i.बातचीत के अंतर्गत, ब्रिटेन बाधाओं को दूर करने और ब्रिटिश निर्मित कारों और स्कॉच व्हिस्की के निर्यात पर टैरिफ में कटौती करने के लिए एक समझौता चाहता है। पहले दौर की वार्ता 17 जनवरी 2022 को शुरू होने पर सहमत हुई थी।
    ii.यह 2035 तक प्रति वर्ष 28 बिलियन GBP तक द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देता है और पूरे UK में 3 बिलियन GBP तक मजदूरी बढ़ाता है।

  6. उस अभिनेत्री का नाम बताइए जिसे हाल ही में (जनवरी 2022 में) बजरंगी भाईजान में अपने प्रदर्शन के लिए 12वां भारत रत्न डॉ अंबेडकर पुरस्कार 2022 मिला।
    1) अहसास चन्ना
    2) हर्षाली मल्होत्रा
    3) जायरा वसीम
    4) मेहर विजो
    5) नैशा खन्ना
    उत्तर & स्पष्टीकरण
    उत्तर – 2) हर्शाली मल्होत्रा
    स्पष्टीकरण:
    हिंदी अभिनेत्री हर्षाली मल्होत्रा को सलमान खान अभिनीत 2015 की फिल्म बजरंगी भाईजान में पाकिस्तान की एक मूक लड़की मुन्नी के रूप में उनके प्रदर्शन के लिए 12वें भारत रत्न डॉ अंबेडकर पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया है।
    i.आगामी 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर डॉ बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की स्मृति में आयोजित 12वें भारत रत्न डॉ अंबेडकर पुरस्कार 2022 समारोह के दौरान उन्हें महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से पुरस्कार मिलेगा।
    ii.केडिया सिक्योरिटीज के प्रबंध निदेशक डॉ विजय केडिया को भी भारत रत्न डॉ अम्बेडकर पुरस्कार 2022 प्राप्त हुआ।

  7. जनवरी 2022 में, भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) को राष्ट्रमंडल खेलों 2022 के लिए भारत के शेफ डी मिशन के रूप में __________ को नियुक्त किया गया था और _______ को एशियाई खेलों 2022 के लिए भारत के शेफ डी मिशन के रूप में।
    1) राकेश आनंद; संदीप प्रधान
    2) भूपेंद्र सिंह बाजवा; राकेश आनंद
    3) राकेश आनंद; भूपेंद्र सिंह बाजवा
    4) भूपेंद्र सिंह बाजवा; संदीप प्रधान
    5) राकेश आनंद; राज्यवर्धन सिंह राठौर।
    उत्तर & स्पष्टीकरण
    उत्तर – 3) राकेश आनंद; भूपेंद्र सिंह बाजवा
    स्पष्टीकरण:
    भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने राष्ट्रमंडल खेलों 2022 (CWG 2022) के लिए भारत के शेफ डी मिशन के रूप में राकेश आनंद की नियुक्ति की घोषणा की और भूपेंद्र सिंह बाजवा को एशियाई खेलों 2022 के लिए भारत के शेफ डी मिशन के रूप में नियुक्त किया गया।
    i.CWG 2022 खेलों का आयोजन 28 जुलाई से 8 अगस्त, 2022 तक यूनाइटेड किंगडम (UK) के बर्मिंघम में किया जाएगा और एशियाई खेलों 2022 का आयोजन 10 से 25 सितंबर, 2022 तक चीन के हांग्जो में किया जाएगा।
    ii.राकेश आनंद IOA के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं; भूपेंद्र सिंह बाजवा वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष हैं।

  8. हाल ही में (जनवरी 2022 में) किस देश ने केप कैनावेरल, संयुक्त राज्य अमेरिका से अपना पहला समुद्री डोमेन जागरूकता उपग्रह (MDASat) नक्षत्र लॉन्च किया?
    1) दक्षिण कोरिया
    2) दक्षिण अफ्रीका
    3) ऑस्ट्रेलिया
    4) भारत
    5) चीन
    उत्तर & स्पष्टीकरण
    उत्तर – 2) दक्षिण अफ्रीका
    स्पष्टीकरण:
    दक्षिण अफ्रीका ने स्पेसएक्स ट्रांसपोर्टर-3 मिशन के हिस्से के रूप में संयुक्त राज्य अमेरिका (US) में केप कैनावेरल से स्वदेशी रूप से विकसित पहला समुद्री डोमेन जागरूकता उपग्रह (MDASat ) नक्षत्र लॉन्च किया।
    i.समुद्री डोमेन जागरूकता उपग्रह (MDASat ) नक्षत्र (या उपग्रह समूह) में तीन नैनो उपग्रह होते हैं और इसे देश के विज्ञान और नवाचार विभाग (DSI) द्वारा वित्त पोषित किया गया है।
    ii.पूर्ण MDASat उपग्रह समूह में नौ घनाकार उपग्रह हैं।

  9. तोशिकी कैफू का हाल ही में जनवरी 2022 में निधन हो गया। वह किस देश के पूर्व प्रधान मंत्री (PM) हैं?
    1) जापान
    2) चीन
    3) दक्षिण कोरिया
    4) ऑस्ट्रेलिया
    5) बांग्लादेश
    उत्तर & स्पष्टीकरण
    उत्तर – 1) जापान
    स्पष्टीकरण:
    जापान के पूर्व प्रधान मंत्री तोशिकी कैफू का 91 वर्ष की आयु में जापान में निधन हो गया। उन्होंने 1989 से 1991 तक PM के रूप में कार्य किया।
    i.उन्हें 1991 में फारस की खाड़ी में समुद्री आत्मरक्षा बल भेजने के लिए जाना जाता है।

  10. छठा सशस्त्र बल पूर्वसैनिक दिवस ___________ को पूरे भारत में मनाया गया है।
    1) 16 जनवरी 2022
    2) 14 जनवरी 2022
    3) 12 जनवरी 2022
    4) 15 जनवरी 2022
    5) 13 जनवरी 2022
    उत्तर & स्पष्टीकरण
    उत्तर – 2) 14 जनवरी 2022
    स्पष्टीकरण:
    राष्ट्र की सेवा में हमारे दिग्गजों के बलिदान को पहचानने के लिए 14 जनवरी 2022 को छठा सशस्त्र बल पूर्वसैनिक दिवस मनाया गया।
    i.2017 में शुरू होने पर इसे आर्मिस्टिस डे कहा गया था।
    ii.यह दिन भारतीय सशस्त्र बलों के पहले भारतीय कमांडर-इन-चीफ(C-in-C) फील्ड मार्शल कोडंडेरा मडप्पा करियप्पा OBE द्वारा प्रदान की गई सेवाओं का सम्मान करता है।





Exit mobile version