Current Affairs APP

Current Affairs Hindi Quiz: 15 March 2022

हैलो दोस्तों, affairscloud.com में आपका स्वागत है। हम यहां आपके लिए 15 मार्च 2022 के महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स को विभिन्न अख़बारों जैसे द हिंदू, द इकोनॉमिक टाइम्स, पीआईबी, टाइम्स ऑफ इंडिया, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, बिजनेस स्टैंडर्ड,जागरण से चुन करके एक अनूठे रूप में पेश करते हैं। हमारे Current Affairs से आपको बैंकिंग, बीमा, यूपीएससी, एसएससी, सीएलएटी, रेलवे और अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलेगी

Read Current Affairs in CareersCloud APP, Course Name –  Learn Current Affairs – Free Course – Click Here to Download the APP

Click here for Current Affairs 15 मार्च 2022

  1. मार्च 2022 में, आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय हरदीप सिंह पुरी ने ‘इंडिया वाटर पिच-पायलट-स्केल स्टार्ट-अप चैलेंज’ को निम्नलिखित में से किस योजना के अंतर्गत लॉन्च किया?
    1) स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण
    2) स्वजल योजना
    3) अटल मिशन फॉर रिजुवनेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन (AMRUT) 2.0
    4) जल जीवन मिशन
    5) राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन
    उत्तर & स्पष्टीकरण
    उत्तर – 3) अटल मिशन फॉर रिजुवनेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन (AMRUT) 2.0
    स्पष्टीकरण:
    केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इंडिया वाटर पिच-पायलट-स्केल स्टार्ट-अप कॉन्क्लेव में अटल मिशन फॉर रिजुवनेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन (AMRUT) 2.0 के अंतर्गत शहरी जल क्षेत्र में चुनौतियों का समाधान करने के लिए MyGov प्लेटफॉर्म पर ‘इंडिया वाटर पिच-पायलट-स्केल स्टार्ट-अप चैलेंज’ लॉन्च किया है। यह नई दिल्ली, दिल्ली में आयोजित किया गया था।
    i. कैबिनेट ने ‘प्रौद्योगिकी भागीदार’ के रूप में स्टार्टअप्स को शामिल करने के लिए AMRUT 2.0 के अंतर्गत एक प्रौद्योगिकी उप-मिशन को मंजूरी दी है। यह आशाजनक पहल भारत में शहरी जल समस्याओं को हल करने में मदद करेगी।

  2. मार्च 2022 में, ________ “2050 तक शून्य कार्बन उत्सर्जन” का लक्ष्य निर्धारित करने वाला दक्षिण एशिया का पहला शहर बन गया।
    1) मुंबई, भारत
    2) कुआलालंपुर, मलेशिया
    3) बैंकाक, थाईलैंड
    4) जकार्ता, इंडोनेशिया
    5) हनोई, वियतनाम
    उत्तर & स्पष्टीकरण
    उत्तर – 1) मुंबई, भारत
    स्पष्टीकरण:
    मुंबई, महाराष्ट्र (भारत) ने ‘2050 तक कार्बन उत्सर्जन को शून्य’ करने के लिए अपने विस्तृत ढांचे की घोषणा की और ऐसा लक्ष्य निर्धारित करने वाला दक्षिण एशिया का पहला शहर बन गया।
    i. मुंबई का लक्ष्य 2070 तक शुद्ध शून्य उत्सर्जन तक पहुंचने के भारत के लक्ष्य से 20 साल आगे है।
    ii. लक्ष्य में 2030 तक ग्रीनहाउस गैस (GHG) उत्सर्जन में 30 प्रतिशत की कमी और 2040 तक 44 प्रतिशत की कमी भी शामिल है।

  3. अहिंसा विश्व भारती (AVB) संगठन किस शहर में “भारत का पहला विश्व शांति केंद्र” स्थापित करेगा?
    1) नई दिल्ली, दिल्ली
    2) इंदौर, मध्य प्रदेश
    3) मुंबई, महाराष्ट्र
    4) कोलकाता, पश्चिम बंगाल
    5) गुरुग्राम, हरियाणा
    उत्तर & स्पष्टीकरण
    उत्तर – 5) गुरुग्राम, हरियाणा
    स्पष्टीकरण:
    अहिंसा विश्व भारती (AVB) संगठन गुरुग्राम, हरियाणा में भारत का पहला विश्व शांति केंद्र स्थापित करेगा। केंद्र दुनिया में शांति और सद्भाव की स्थापना के लिए काम करेगा।
    i.विश्व शांति केंद्र (WPC) के निर्माण के लिए हरियाणा सरकार द्वारा संगठन को भूमि आवंटित की गई थी। करीब 25000 वर्ग फुट का निर्माण कार्य दो साल में पूरा किया जाएगा।

  4. हाल ही में (मार्च 2022 में) किस संगठन ने SEBI के दिशानिर्देशों के अंतर्गत घरेलू बुलियन स्पॉट एक्सचेंज शुरू करने के लिए इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिटेड (IBJA) के साथ भागीदारी की?
    1) बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज
    2) गोल्ड स्टॉक एक्सचेंज
    3) इंडिया इंटरनेशनल एक्सचेंज
    4) नेशनल स्टॉक एक्सचेंज
    5) सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज
    उत्तर & स्पष्टीकरण
    उत्तर – 4) नेशनल स्टॉक एक्सचेंज
    स्पष्टीकरण:
    नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (NSE) और इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिटेड (IBJA) ने SEBI (सिक्योरिटीज़ एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ़ इंडिया) के दिशानिर्देशों के अनुरूप डोमेस्टिक बुलियन स्पॉट एक्सचेंज लॉन्च करने के लिए हाथ मिलाया है।
    i. यह पहली बार होगा जब SEBI के तत्वावधान में एक घरेलू बुलियन स्पॉट एक्सचेंज स्थापित किया जा रहा है।
    ii. यह उद्योग के खिलाड़ियों को पारदर्शिता सुनिश्चित करके स्पॉट मार्केट सर्राफा लेनदेन करने की पेशकश करेगा, और उद्योग के B2B (बिजनेस टू बिजनेस सेगमेंट) को भी पूरा करेगा।
    नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (NSE) के बारे में:
    स्थापना– 1992
    प्रबंध निदेशक और CEO– विक्रम लिमये
    मुख्यालय– मुंबई, महाराष्ट्र

  5. 2 साल के लिए फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त होने वाले पहले सिंगापुरी कौन बने?
    1) N रवि राजन
    2) नंदन नीलेकणि
    3) T राजा कुमार
    4) अजय भूषण पांडेय
    5) जेम्स ससून
    उत्तर & स्पष्टीकरण
    उत्तर – 3) T राजा कुमार
    स्पष्टीकरण:
    फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने सिंगापुर के T राजा कुमार को अध्यक्ष नियुक्त किया। उन्हें 2 साल की अवधि के लिए नियुक्त किया गया था, जो 1 जुलाई 2022 से शुरू होकर 2024 तक है। उन्होंने जर्मनी के डॉ मार्कस प्लेयर का स्थान लिया। यह पहली बार है जब सिंगापुर FATF के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाल रहा है।
    i. उनकी नियुक्ति के संबंध में निर्णय 1 से 4 मार्च, 2022 तक आयोजित FATF पूर्ण बैठक के दौरान लिया गया था।
    ii. T राजा कुमार एक सिंगापुरी प्रशासक हैं जो गृह मंत्रालय (MHA) में एक वरिष्ठ सलाहकार (अंतर्राष्ट्रीय) के रूप में कार्य करते हैं।

  6. तपन सिंघल को 1 अप्रैल 2022 से बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (MD और CEO) के रूप में _________ वर्ष का विस्तार मिलता है।
    1) 6 साल
    2) 3 साल
    3) 2 साल
    4) 5 साल
    5) 7 साल
    उत्तर & स्पष्टीकरण
    उत्तर – 4) 5 साल
    स्पष्टीकरण:
    बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (MD और CEO) तपन सिंघल को 1 अप्रैल 2022 से अपने कार्यकाल में 5 साल का विस्तार मिला है।
    i. तपन सिंघल बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस में लगातार 2 कार्यकाल का विस्तार प्राप्त करने वाले पहले MD और CEO हैं।
    ii.वह 2012 से 10 वर्षों से बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस के MD और CEO के रूप में कार्यरत हैं।

  7. निम्नलिखित में से किस क्रिकेटर को हाल ही में (मार्च 2022 में) My11Circle के लिए गेम्स24×7 द्वारा ब्रांड एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया गया था?
    1) शुभमन गिल
    2) ऋतुराज गायकवाड़
    3) देवदत्त पडिक्कल
    4) 1 और 2 दोनों
    5) 2 और 3 दोनों
    उत्तर & स्पष्टीकरण
    उत्तर – 4) 1 और 2 दोनों
    स्पष्टीकरण:
    गेम्स24×7 (गेम्स24×7 प्राइवेट लिमिटेड), भारत की प्रमुख डिजिटल स्किल गेम्स कंपनी, ने भारतीय क्रिकेटरों शुभमन गिल और ऋतुराज गायकवाड़ को अपने My11Circle फैंटेसी गेमिंग प्लेटफॉर्म के लिए अपना नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।
    My11Circle:
    i. My11Circle एक ऐसा मंच है जो देश भर के लोगों को उनके पसंदीदा खेल के साथ गहराई से जुड़ने के लिए पहुंच प्रदान करता है।
    ii. My11Circle नई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) टीम लखनऊ सुपर जायंट्स का आधिकारिक शीर्षक प्रायोजक भी है।

  8. हाल ही में (मार्च 2022 में) किस मंत्रालय ने भारत की देहाती नस्लें पुस्तक का विमोचन किया?
    1) गृह मंत्रालय
    2) कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय
    3) शिक्षा मंत्रालय
    4) मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय
    5) पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
    उत्तर & स्पष्टीकरण
    उत्तर – 4) मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय
    स्पष्टीकरण:
    केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने गुजरात के राजकोट जिले के उपलेटा में सहजीवन (पशुपालन केंद्र) द्वारा आयोजित सौराष्ट्र मालधारी सम्मेलन को संबोधित करते हुए ‘पैस्टोरल ब्रीड्स ऑफ़ इंडिया’ नामक पुस्तक का विमोचन किया।
    i. सम्मेलन का विषय: “सौराष्ट्र में पशुचारण को बढ़ावा देना- संरक्षण और उसका निर्वाह” (“Fostering Pastoralism in Saurashtra- Conservation and its Sustenance”) है।
    ii. पुस्तक को सहजीवन और “APEKSHA (अपेक्षा) PATRA” द्वारा संकलित किया गया था, जिसे सौराष्ट्र और कच्छ के मालधारी के एक समूह ने इस कार्यक्रम में साझा किया था।

  9. अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस के संबंध में निम्नलिखित में से कौन से बिंदु सही हैं?
    1) 14 मार्च 2022 को “मैथमेटिक्स फॉर ए बेटर वर्ल्ड” विषय के साथ अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस (IDM) दुनिया भर में मनाया गया।
    2) संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने वर्ष 2022 को सतत विकास के लिए बुनियादी विज्ञान के अंतर्राष्ट्रीय वर्ष के रूप में घोषित किया।
    3) 14 मार्च (3/14) को गणितीय स्थिरांक π (pi) को मनाने के लिए pi दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिसे ग्रीक अक्षर टाउ से भी जाना जाता है।
    4) 1 और 2 दोनों
    5) 2 और 3 दोनों
    उत्तर & स्पष्टीकरण
    उत्तर – 5) 2 और 3 दोनों
    स्पष्टीकरण:
    14 मार्च 2022 को “मैथमेटिक्स युनाइटस” की थीम के साथ अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस (IDM) दुनिया भर में मनाया गया।
    i. संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने वर्ष 2022 को सतत विकास के लिए बुनियादी विज्ञान के अंतर्राष्ट्रीय वर्ष के रूप में घोषित किया।
    ii. 14 मार्च (3/14) को गणितीय स्थिरांक π (pi) को मनाने के लिए pi दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिसे ग्रीक अक्षर टाउ से भी जाना जाता है।

  10. हाल ही में (मार्च 2022 में) किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश ने इलेक्ट्रिक ऑटो की खरीद और पंजीकरण के लिए “MY EV” पोर्टल लॉन्च किया?
    1) गुजरात
    2) कर्नाटक
    3) चंडीगढ़
    4) दिल्ली
    5) तमिलनाडु
    उत्तर & स्पष्टीकरण
    उत्तर – 4) दिल्ली
    स्पष्टीकरण:
    दिल्ली सरकार ने दिल्ली में इलेक्ट्रिक ऑटो की खरीद और पंजीकरण के लिए एक ऑनलाइन ‘My EV’ (माई इलेक्ट्रिक व्हीकल) पोर्टल लॉन्च किया। यह दिल्ली के परिवहन विभाग की वेबसाइट पर सभी उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है।
    i. दिल्ली इलेक्ट्रिक वाहन नीति के अंतर्गत, ऋण पर ई-ऑटो की खरीद पर 5% ब्याज दर सबवेंशन प्रदान किया जाएगा और इस तरह की सुविधा प्रदान करने वाला यह पहला राज्य बन गया।
    ii. वेब पोर्टल को दिल्ली सरकार और कन्वर्जेंस एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड (CESL) के सहयोग से विकसित किया गया था।





Exit mobile version