Current Affairs APP

Current Affairs Hindi Quiz: 10 November 2021

हैलो दोस्तों, affairscloud.com में आपका स्वागत है। हम यहां आपके लिए 10 नवंबर 2021 के महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स को विभिन्न अख़बारों जैसे द हिंदू, द इकोनॉमिक टाइम्स, पीआईबी, टाइम्स ऑफ इंडिया, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, बिजनेस स्टैंडर्ड,जागरण से चुन करके एक अनूठे रूप में पेश करते हैं। हमारे Current Affairs से आपको बैंकिंग, बीमा, यूपीएससी, एसएससी, सीएलएटी, रेलवे और अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलेगी

Read Current Affairs in CareersCloud APP, Course Name –  Learn Current Affairs – Free Course – Click Here to Download the APP

Click here for Current Affairs 10 November 2021

  1. नवंबर 2021 में UNESCO नेटवर्क ऑफ क्रिएटिव सिटीज (UCCN) के संबंध में कौन से बिंदु सही हैं?
    A) भारत के श्रीनगर को UNESCO नेटवर्क ऑफ क्रिएटिव सिटीज (UCCN) में शामिल किया गया था।
    B) श्रीनगर को क्रिएटिव सिटी ऑफ म्यूजिक एंड फिल्म श्रेणी के अंतर्गत नामित किया गया है।
    C) यह मान्यता प्राप्त करने वाला यह छठा भारतीय शहर है और यह 2021 में UCCN के अंतर्गत चुने गए 49 शहरों में से एक है।

    1) सभी A, B और C
    2) केवल A
    3) केवल B
    4) केवल C
    5) केवल A और C
    उत्तर & स्पष्टीकरण
    उत्तर – 5) केवल A और C
    स्पष्टीकरण:
    भारत के श्रीनगर को UNESCO नेटवर्क ऑफ क्रिएटिव सिटीज (UCCN) में शामिल किया गया था, जो 2021 में सूची के अंतर्गत चुने जाने वाले 49 वैश्विक शहरों में से एक है।
    श्रीनगर UCCN नामित शहर बनने वाला छठा भारतीय शहर है।
    श्रीनगर को शिल्प और लोक कला श्रेणी के अंतर्गत चुना गया है।

  2. 2016 के खनिज रियायत नियमों में संशोधन के लिए किस मंत्रालय ने खनिज रियायत (चौथा संशोधन) नियम, 2021 अधिसूचित किया?
    1) नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय
    2) कोयला मंत्रालय
    3) खनन मंत्रालय
    4) विद्युत मंत्रालय
    5) पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय
    उत्तर & स्पष्टीकरण
    उत्तर – 3) खनन मंत्रालय
    स्पष्टीकरण:
    खनन मंत्रालय ने MCR, 2016 में संशोधन करने के लिए खनिज (परमाणु और हाइड्रो कार्बन ऊर्जा खनिज के अलावा) रियायत (चौथा संशोधन) नियम, 2021 को अधिसूचित किया है।
    रॉयल्टी और जुर्माने के विलंबित भुगतान के लिए ब्याज दर 24 प्रतिशत से आधा कर 12 प्रतिशत कर दी गई।

  3. किस राज्य सरकार ने नदी परिवहन को बढ़ावा देने के लिए 770 करोड़ रुपये के ऋण के लिए विश्व बैंक के साथ (नवंबर 2021 में) एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए?
    1) पश्चिम बंगाल
    2) गुजरात
    3) ओडिशा
    4) असम
    5) तेलंगाना
    उत्तर & स्पष्टीकरण
    उत्तर – 4) असम
    स्पष्टीकरण:
    राज्य के नदी परिवहन को बढ़ावा देने में 770 करोड़ रुपये के ऋण के लिए असम के अंतर्देशीय जल परिवहन (IWT) विभाग और विश्व बैंक के बीच एक MoU पर हस्ताक्षर किए गए।
    असम के बारे में:
    राज्यपाल– जगदीश मुखी
    मुख्यमंत्री- हिमंत बिस्वा सरमा

  4. नवंबर 2021 में, बंधन बैंक ने जुबीन गर्ग को किस राज्य के लिए अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया?
    1) गुजरात
    2) असम
    3) पश्चिम बंगाल
    4) बिहार
    5) महाराष्ट्र
    उत्तर & स्पष्टीकरण
    उत्तर – 2) असम
    स्पष्टीकरण:
    बंधन बैंक ने एक प्रसिद्ध गायक, अभिनेता और संगीतकार जुबीन गर्ग को असम में अपने बैंक के लिए ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है।
    बंधन बैंक के बारे में:
    यह 2015 में यूनिवर्सल बैंकिंग लाइसेंस प्राप्त करने वाली भारत की पहली माइक्रोफाइनेंस कंपनी बन गई।
    मुख्यालय– कोलकाता, पश्चिम बंगाल
    प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO)– चंद्र शेखर घोष

  5. किस बॉलीवुड अभिनेता को (नवंबर 2021 में) एमवे इंडिया के लिए ब्रांड एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया गया था?
    1) शाहरुख खान
    2) अक्षय कुमार
    3) सलमान खान
    4) अमिताभ बच्चन
    5) आमिर खान
    उत्तर & स्पष्टीकरण
    उत्तर – 4) अमिताभ बच्चन
    स्पष्टीकरण:
    एमवे इंडिया ने बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। वह एमवे ब्रांड और एमवे के सभी न्यूट्रीलाइट उत्पादों का प्रचार करेंगे।
    दक्षिण दिल्ली नगर निगम (SDMC) ने पंजाबी गायक जसबीर जस्सी को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया
    एमवे इंडिया के बारे में:
    CEO- अंशु बुधराजा
    मुख्यालय- गुरुग्राम, हरियाणा

  6. उस भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी का नाम बताइए जिसे हाल ही में (नवंबर 2021 में) My11 Circle के ब्रांड एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया गया है।
    1) सौरव गांगुली
    2) अजिंक्य रहाणे
    3) VVS लक्ष्मण
    4) मोहम्मद सिराज
    5) ऋषभ पंत
    उत्तर & स्पष्टीकरण
    उत्तर – 4) मोहम्मद सिराज
    स्पष्टीकरण:
    गेम्स24×7 फैंटेसी क्रिकेट प्लेटफॉर्म ‘My11 Circle’ ने भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद सिराज को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया। मोहम्मद सिराज भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं, और IPL में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के लिए भी खेलते हैं।
    भारतीय क्रिकेटर, ऋषभ पंत को हरक्यूलिस के ब्रांड एंबेसडर के रूप में चुना गया है, जो भारत के TI (ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स) लिमिटेड के स्वामित्व वाला एक साइकिल ब्रांड है।

  7. किस UT सरकार ने निर्माण श्रमिकों के लिए ‘श्रमिक मित्र’ योजना शुरू की?
    1) दिल्ली
    2) पुडुचेरी
    3) लद्दाख
    4) चंडीगढ़
    5) लक्षद्वीप
    उत्तर & स्पष्टीकरण
    उत्तर – 1) दिल्ली
    स्पष्टीकरण:
    दिल्ली सरकार ने निर्माण श्रमिकों के लिए ‘श्रमिक मित्र’ योजना शुरू की। योजना के अंतर्गत, 800 ‘श्रमिक मित्र’ निर्माण श्रमिकों तक पहुंचेंगे, और सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाएंगे।

  8. विवादित मुंबई-कर्नाटक क्षेत्र का नाम बदलकर (नवंबर 2021 में) ‘_________’ कर दिया गया है।
    1) कावेरी कर्नाटक
    2) भटकल कर्नाटक
    3) रामदुर्ग कर्नाटक
    4) गोकक कर्नाटक
    5) कित्तूर कर्नाटक
    उत्तर & स्पष्टीकरण
    उत्तर – 5) कित्तूर कर्नाटक
    स्पष्टीकरण:
    कर्नाटक के CM ने 7 जिलों से मिलकर विवादित मुंबई-कर्नाटक क्षेत्र का नाम बदलकर ‘कित्तूर कर्नाटक’ करने की घोषणा की।

  9. भारत के प्रथम शतरंज ग्रैंडमास्टर कौन हैं?
    1) पेंटाला हरिकृष्णा
    2) विश्वनाथन आनंद
    3) B अधिबन
    4) कृष्णन शशिकिरण
    5) संतोष गुजराती विदित
    उत्तर & स्पष्टीकरण
    उत्तर – 2) विश्वनाथन आनंद
    स्पष्टीकरण:
    तमिलनाडु के पूर्व विश्व शतरंज चैंपियन विश्वनाथन आनंद 1988 में भारत के पहले ग्रैंडमास्टर बने।

  10. भारत के किस शहर को “रैली का शहर” कहा जाता है?
    1) जयपुर
    2) पुणे
    3) दिल्ली
    4) चेन्नई
    5) चंडीगढ़
    उत्तर & स्पष्टीकरण
    उत्तर – 3) दिल्ली
    स्पष्टीकरण:
    दिल्ली के बारे में:
    दिल्ली को ‘रैली के शहर’ के नाम से जाना जाता है।
    महोत्सव– कुतुब महोत्सव, फूलवालों की सैर
    स्टेडियम- यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स





Exit mobile version