हेनले & पार्टनर्स द्वारा 2024 वर्ल्डस वैल्थीएस्ट सिटीज रिपोर्ट: न्यूयॉर्क शीर्ष पर

World’s Wealthiest Cities Report 2024 released by Henley & Partners; New York tops

इंटरनेशनल वैल्थ माइग्रेशन स्पेशलिस्ट्स हेनले & पार्टनर्स, द्वारा प्रकाशित 2024 वर्ल्डस वैल्थीएस्ट सिटीज रिपोर्ट के अनुसार,न्यूयॉर्क सिटी, न्यूयॉर्क संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) ने वैल्थीएस्ट सिटी इन द वर्ल्ड के रूप में अपना खिताब बरकरार रखा है।

  • न्यूयॉर्क सिटी में 349,500 मिलियनेयर्स, 744 सेंटी-मिलियनेयर्स, 60 बिलियनेयर्स रहते हैं और निवासियों की कुल संपत्ति 3 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक है।
  • कैलिफ़ोर्निया का द बे एरिया (USA) दूसरे रैंक पर है, उसके बाद टोक्यो (जापान) ; सिंगापुर (सिंगापुर) और लंदन (यूनाइटेड किंगडम-UK) क्रमशः तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर हैं।

नोट: वर्ल्डस वैल्थीएस्ट सिटीज रिपोर्ट एक ग्लोबल डेटा इंटेलिजेंस फर्म न्यू वर्ल्ड वेल्थ के सहयोग से हेनले & पार्टनर्स द्वारा प्रकाशित वार्षिक रिपोर्ट है।

5 वैल्थीएस्ट सिटीज अराउंड द वर्ल्ड:

रैंक  सिटी देश मिलियनेयर्स सेंटी-मिलियनेयर्स बिलियनेयर्स 
1. न्यूयॉर्क सिटी USA 349,500 744 60
2. द बे एरिया USA 305,700 675 68
3. टोक्यो जापान 298,300 267 14
4. सिंगापुर सिंगापुर 244,800 336 30
5. लंडन UK 227,000 370 35

दिल्ली और मुंबई शीर्ष 50 में शामिल:

i.मुंबई (महाराष्ट्र) (24वें) और दिल्ली (37वें) एकमात्र भारतीय सिटीज थे जिन्हें 2024 वर्ल्डस वैल्थीएस्ट सिटीज रिपोर्ट के शीर्ष 50 में शामिल किया गया था।

  • मुंबई में 58,800 मिलियनेयर्स, 236 सेंटी मिलियनेयर्स और 29 बिलियनेयर्स रहते हैं जबकि दिल्ली में 30,700 मिलियनेयर्स, 123 सेंटी मिलियनेयर्स और 16 बिलियनेयर्स रहते हैं।

ii.पिछले दशक (2013-2023) में, मुंबई और दिल्ली की मिलियनेयर्स आबादी में क्रमशः 82% और 95% की वृद्धि हुई है।

मुख्य विचार:

i.शीर्ष 50 में 11 सिटीज के साथ, USA वर्ल्डस रिचेस्ट कंट्री बनकर उभरा है।

ii.एशियाई देशों में, चीन 2024 की सूची में हावी है। हांगकांग (विशेष प्रशासनिक क्षेत्र-SAR) और ताइपे के साथ मुख्य भूमि चीन के 5 सिटी शीर्ष 50 में शामिल हैं।

  • चीन की राजधानी बीजिंग ने पहली बार सूची के शीर्ष 10 में जगह बनाई। यह 10वें रैंक पर है और पिछले 10 वर्षों में मिलियनेयर्स की संख्या में 90% की वृद्धि देखी गई है।

iii.लंदन कई वर्षों तक वैल्थीएस्ट सिटीज रहा, 5वें स्थान पर खिसक गया। पिछले 10 वर्षों में मिलियनेयर्स आबादी के मामले में 10% की गिरावट देखी गई।

iv.रिपोर्ट में बताया गया है कि बेंगलुरु (कर्नाटक, भारत), स्कॉट्सडेल (एरिज़ोना, USA) और हो ची मिन्ह सिटी (वियतनाम) जैसे सिटीज अगले दशक में अपनी संपत्ति में उल्लेखनीय वृद्धि देख सकते हैं।

  • इन 3 सिटीज ने पिछले 10 वर्षों में अपनी निवासी मिलियनेयर्स आबादी में 100% से अधिक की असाधारण वृद्धि दर दर्ज की है

v.दुबई पिछले 10 वर्षों में अपनी मिलियनेयर्स आबादी में 78% की वृद्धि के साथ मध्य-पूर्व क्षेत्र में वैल्थीएस्ट सिटीज के रूप में उभरा है। यह सूची में 21वें रैंक पर है।

एशिया-प्रशांत क्षेत्र में वैल्थीएस्ट सिटीज की संख्या में वृद्धि:

i.रिपोर्ट में बताया गया है कि शीर्ष 10 वैल्थीएस्ट सिटीज में से 5 अब एशिया-प्रशांत (APAC) क्षेत्र में हैं।

ii.टोक्यो (तीसरे), सिंगापुर (चौथे) और बीजिंग (दसवें) जैसे सिटीज में उनकी संपत्ति एकाग्रता में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई।

iii.सिंगापुर जिसे व्यापक रूप से पृथ्वी पर मोस्ट बिज़नेस-फ्रेंडली सिटी माना जाता है, एक दशक में मिलियनेयर्स में 64% की वृद्धि के साथ रैंकिंग में दो स्थान ऊपर चढ़ गया है।

  • माइग्रेंट्स मिलियनेयर्स के लिए सिंगापुर भी दुनिया के शीर्ष स्थलों में से एक है। 2023 में लगभग 3400 हाई नेट-वर्थ इंडिविजुअल (HNWI) सिंगापुर चले गए।

iv.रिपोर्ट के अनुसार, 10 सबसे तेजी से बढ़ते मिलियनेयर्स सिटीज में से 7 APAC में स्थित हैं। चीन (5) में सबसे तेजी से बढ़ते मिलियनेयर्स सिटीज की संख्या सबसे अधिक है, इसके बाद भारत (2) है।

v.शेन्ज़ेन (चीन) मिलियनेयर्स की संख्या के मामले में सबसे तेजी से बढ़ने वाला सिटी बनकर उभरा है और पिछले 10 वर्षों में इसमें 140% की वृद्धि देखी गई है।

  • अन्य सबसे तेजी से बढ़ते सिटी: हांग्जो, चीन (+125%), गुआंगज़ौ, चीन (+110%), दिल्ली, भारत (+95%), बीजिंग, चीन (+90%), शंघाई, चीन (+84%) और मुंबई, भारत (+82%) हैं।

हेनले & पार्टनर्स के बारे में:

मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO)– डॉ. जुएर्ग स्टीफ़न
मुख्यालय– लंदन, UK





Exit mobile version