हसरत & जॉर्जियोस के साथ भारत के अंतिम पंघाल को UWW राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर 2023 के रूप में नामित किया गया

Kougioumtsidis, Antim, Jafarov named 2023 UWW Rising Star of the Year

भारत की अंतिम पंघाल, जॉर्जियोस कौगियोउम्त्सिडिस (ग्रीस), और हसरत जाफ़रोव (अज़रबैजान) को क्रमशः वीमेंस रेसलिंग, फ्रीस्टाइल और ग्रीको-रोमन में यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) राइजिंग स्टार ऑफ  ईयर 2023 के रूप में नामित किया गया है।

  • इस्ज़मेल मुस्ज़ुकाजेव (हंगरी), बोस तोसुन (तुर्किये), और गेब्रियल रोसिलो (क्यूबा) को क्रमशः फ्रीस्टाइल, वीमेंस रेसलिंग और ग्रीको-रोमन में UWW ब्रेकआउट  पर्फॉर्मन्सेस ऑफ  ईयर 2023 के लिए नामित किया गया है।

UWW अवार्ड 2023 के विजेता:

अवार्ड खिलाड़ी  श्रेणी
राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर 2023 अंतिम पंघाल (भारत) वीमेंस रेसलिंग
जॉर्जियोस कौगियोउम्त्सिडिस (ग्रीस) फ्रीस्टाइल
हसरत जाफ़रोव (अज़रबैजान) ग्रीको-रोमन
 ब्रेकआउट  पर्फॉर्मन्सेस ऑफ द ईयर 2023 इस्ज़मेल मुस्ज़ुकाजेव (हंगरी) फ्रीस्टाइल
बोस तोसुन (तुर्की) वीमेंस रेसलिंग
गेब्रियल रोसिलो (क्यूबा) ग्रीको-रोमन

अंतिम पंघाल:

i.हरियाणा की 19 वर्षीय अंतिम पंघाल अपने असाधारण प्रदर्शन के लिए UWW वीमेंस राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर 2023 बन गईं, जिसमें 53 kg वर्ग में उनके दो वीमेंस वर्ल्ड अंडर -20 चैम्पियनशिप खिताब (2022 और 2023) शामिल हैं।

ii.उन्होंने सितंबर 2023 में बेलग्रेड (सर्बिया) में अपने पहले सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक भी जीता।

iii.अंतिम ने अक्टूबर 2023 में हांग्जो (चीन) में आयोजित एशियन गेम्स 2022 में वीमेंस 53 kg वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया।

  • अंतिम ने वीमेंस 53 kg वर्ग में भारत के लिए पेरिस 2024 ओलंपिक कोटा भी हासिल किया।

ब्रेकआउट  पर्फॉर्मन्सेस ऑफ  ईयर:

i.इस्ज़मेल मुस्ज़ुकाजेव (हंगरी) को 2023 वर्ल्ड चैंपियनशिप में उनके प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया जहां उन्होंने 65 kg फ्रीस्टाइल वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।

ii.बोस तोसुन (तुर्की) 68 kg वर्ग में 2023 वर्ल्ड चैंपियनशिप में अपने स्वर्ण पदक के लिए वीमेंस ब्रेकआउट  पर्फॉर्मन्सेस ऑफ द ईयर  बन गईं।

iii.गेब्रियल रोसिलो (क्यूबा) 97 kg वर्ग में 2023 वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक के लिए ग्रीको-रोमन ब्रेकआउट परफॉर्मेंस ऑफ द ईयर बने।

नोट:

अगस्त 2023 में, UWW ने संगठन में चुनाव न होने के कारण भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) की सदस्यता अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दी। इस प्रकार, तब से भारतीय खिलाड़ी UWW ध्वज के तहत ‘तटस्थ एथलीटों’ के रूप में अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों में भाग ले रहे हैं।

यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) के बारे में:

यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) कुश्ती के खेल के लिए अंतरराष्ट्रीय शासी निकाय है।

अध्यक्ष – नेनाद लालोविक
मुख्यालय– कोर्सियर-सुर-वेवे, स्विट्जरलैंड
स्थापना – 1905





Exit mobile version