विश्व पुर्तगाली भाषा दिवस 2021- 5 मई

World Portuguese Language Day 2021विश्व पुर्तगाली भाषा दिवस हर साल 5 मई को पुर्तगाली भाषा और लुसोफोन संस्कृतियों का उत्सव मनाने के लिए दुनिया भर में मनाया जाता है।

5 मई 2020 को पहला विश्व पुर्तगाली भाषा दिवस मनाया गया।

पृष्ठभूमि:

i.संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) के 2019 में आयोजित महासम्मेलन के 40वें सत्र ने हर साल 5 मई को “विश्व पुर्तगाली भाषा दिवस” के रूप में मनाने को घोषित किया।

ii.2009 में 5 मई की तारीख को आधिकारिक तौर पर एक अंतर-सरकारी संगठन पुर्तगाली भाषी देशों के समुदाय (CPLP) द्वारा विश्व पुर्तगाली भाषा दिवस के रूप में स्थापित किया गया था।

पुर्तगाली भाषा के बारे में:

i.पुर्तगाली दुनिया की उन भाषाओं में से एक है, जिसेवैश्विक भाषाके रूप में मान्यता प्राप्त है, जो 5 महाद्वीपों पर आधिकारिक रूप से बोली जाती है।

ii.दुनिया भर में 10 मिलियन लोग पुर्तगाली भाषा बोलते हैं।

iii.यूनाइटेड नेशन का अनुमान है कि सदी के अंत तक, पुर्तगाली अफ्रीका में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक होगी।





Exit mobile version