विश्व किस्वाहिली भाषा दिवस 2023 – 7 जुलाई

World Swahili Language Day - July 7 2023

एकता की भाषा के रूप में किस्वाहिली भाषा की भूमिका को पहचानने के लिए संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) का विश्व किस्वाहिली भाषा दिवस प्रतिवर्ष 7 जुलाई को दुनिया भर में मनाया जाता है।

  • यह दिन सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा देने, जागरूकता पैदा करने और सभ्यताओं के बीच संवाद को प्रोत्साहित करने में किस्वाहिली की भूमिका पर प्रकाश डालता है।
  • 7 जुलाई 2023 विश्व किस्वाहिली भाषा दिवस का दूसरा स्मरणोत्सव है।

विश्व किस्वाहिली भाषा दिवस की 2023  का विषय  “अनलीशिंग किस्वाहिलीज पोटेंशियल इन द डिजिटल एरा” है, जो डिजिटल परिदृश्य में किस्वाहिली द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालती है।

महत्व:

यह दिन सतत विकास के लिए UN 2030 एजेंडा के साथ-साथ अफ्रीकी संघ एजेंडा 2063 को प्राप्त करने के लिए किस्वाहिली की क्षमता को बढ़ावा देने के लिए एक मंच प्रदान करता है।

  • किस्वाहिली, जिसे स्वाहिली के नाम से भी जाना जाता है, अफ्रीकी परिवार की सबसे व्यापक रूप से इस्तेमाल की जाने वाली भाषाओं में से एक है और उप-सहारा अफ्रीका में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है।
  • यह UN में वैश्विक संचार निदेशालय के अंतर्गत एकमात्र अफ्रीकी भाषा है।

पृष्ठभूमि:

i.नवंबर 2021 में, UNESCO ने सामान्य सम्मेलन के अपने 41वें सत्र में संकल्प  41 C/61 को अपनाया, हर साल 7 जुलाई को विश्व किस्वाहिली भाषा दिवस के रूप में घोषित किया।

ii.पहला विश्व किस्वाहिली भाषा दिवस 7 जुलाई 2022 को मनाया गया।

नोट: किस्वाहिली UN द्वारा मान्यता प्राप्त पहली अफ्रीकी भाषा है।

7 जुलाई क्यों?

7 जुलाई 1954 को, संयुक्त गणराज्य तंजानिया के पहले राष्ट्रपति स्वर्गीय म्वालिमु जूलियस कंबारेज न्येरे के तहत तांगानिका अफ्रीकी राष्ट्रीय संघ (TANU) ने स्वतंत्रता संग्राम के लिए एक एकीकृत भाषा के रूप में किस्वाहिली को अपनाया।

किस्वाहिली के बारे में:

i.किस्वाहिली 200 मिलियन से अधिक बोलने वालों के साथ दुनिया की 10 सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है।

ii.यह भाषा पूर्वी, मध्य और दक्षिणी अफ्रीका के साथ-साथ मध्य पूर्व के कई देशों में सामान्य भाषा में से एक है।

iii.यह अफ़्रीकी संघ (AU), दक्षिणी अफ़्रीकी विकास समुदाय (SADC) और पूर्वी अफ़्रीकी समुदाय (EAC) की आधिकारिक भाषाओं में से एक है।

iv.यह विशेष रूप से अफ्रीकी महाद्वीपीय मुक्त व्यापार समझौते (ACFTA) के कार्यान्वयन में क्षेत्रीय एकीकरण को सुविधाजनक बनाने में एक अनिवार्य उपकरण है।

v.UN ने 1950 में UN रेडियो की किस्वाहिली भाषा इकाई की स्थापना की।

2023 कार्यक्रम:

i.7 जुलाई 2023 को, UNESCO और संयुक्त गणराज्य तंजानिया के स्थायी मिशन द्वारा 2023 थीम “अनलीशिंग किस्वाहिलीज पोटेंशियल इन द डिजिटल एरा” पर आधारित संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र में दक्षिणी अफ्रीकी विकास समुदाय (SADC) और पूर्वी अफ्रीकी समुदाय (EAC) के राज्य सदस्यों के सहयोग सेएक कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

ii. इस कार्यक्रम ने इस बात पर ध्यान आकर्षित किया कि किस्वाहिली कैसे एक पुल के रूप में कार्य कर सकता है, विविध समुदायों को जोड़ सकता है और डिजिटल दुनिया में समावेशी भागीदारी की सुविधा प्रदान कर सकता है।

भारत से किस्विली की स्थापना:

i.मई 1943 से, आकाशवाणी का बाहरी सेवा प्रभाग, जिसे पहले ऑल इंडिया रेडियो (AIR) के नाम से जाना जाता था, भारत का राष्ट्रीय सार्वजनिक रेडियो प्रसारक दुनिया भर में अफ्रीकी समुदाय तक पहुंचने के लिए दैनिक किस्वाहिली (स्वाहिली) भाषा सेवा प्रसारित कर रहा है। 

संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) के बारे में:

स्थापना– 16 नवंबर 1945
महानिदेशक– सुश्री ऑड्रे अज़ोले
मुख्यालय– पेरिस, फ्रांस





Exit mobile version