वर्ल्ड डिफेंस शो 2024 रियाद, सऊदी अरब में आयोजित किया गया 

Minister of Defense inaugurates World Defense Show 2024 in Riyadh from February 4-8

वर्ल्ड डिफेंस शो (WDS 2024) का दूसरा संस्करण 4 से 8 फरवरी 2024 तक रियाद इंटरनेशनल कन्वेंशन & एक्सहिबिशन सेंटर, रियाद, सऊदी अरब में आयोजित किया गया था।

  • WDS 2024 का आयोजन सऊदी अरब में सैन्य इंडस्ट्री के नियामक, सक्षम, लाइसेंसकर्ता, जनरल अथॉरिटी फॉर मिलिट्री इंडस्ट्रीज (GAMI) द्वारा किया गया था।
  • WDS 2024 की थीम “इक्विप्ड फॉर टुमारो” है।

उद्घाटन:

i.किंग सलमान बिन अब्दुलअज़ीज़ अल सऊद के संरक्षण में, और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुलअज़ीज़ अल सऊद की ओर से, सऊदी अरब के प्रधान मंत्री, प्रिंस खालिद बिन सलमान बिन अब्दुलअज़ीज़, मिनिस्टर ऑफ डिफेंस और GAMI के निदेशक मंडल के उपाध्यक्ष ने WDS 2024 का उद्घाटन किया।

ii.यह आयोजन डिफेंस इंडस्ट्री के लिए वैश्विक केंद्र बनने के लिए सऊदी अरब की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

वर्ल्ड डिफेंस शो 2024:

i.डिफेंस शो डिफेंस एंड सिक्योरिटी इंडस्ट्री सेक्टर के विशेषज्ञों, निर्माताओं और निर्णय निर्माताओं के लिए एक वैश्विक मंच है।

ii.यह एक विश्व स्तरीय कार्यक्रम की मेजबानी के लिए सऊदी अरब के नेतृत्व के समर्पण को रेखांकित करता है जो विश्व स्तर पर शीर्ष डिफेंस एंड सिक्योरिटी एक्सहिबिशन्स में से एक है।

iii.यह सभी क्षेत्रों में एक्सहिबिशन्स के आयोजन के लिए एक वैश्विक केंद्र बनने की सऊदी अरब की महत्वाकांक्षा की भी पुष्टि करता है।

अवलोकन:

i.75 से अधिक देशों, सरकारी संस्थाओं और लोकल स्थानीय/इंटरनेशनल डिफेंस कंपनीज के 773 से अधिक प्रदर्शकों ने कार्यक्रम की वैश्विक प्रमुखता का प्रदर्शन किया।

ii.प्रदर्शन क्षेत्र में हवाई प्रदर्शन, स्थिर विमान प्रदर्शनी और जमीनी उपकरण का प्रदर्शन किया गया।

सऊदी विजन 2030 कार्रवाई में:

i.शाही समर्थन विज़न 2030 के 50% डिफेंस एक्सपेंडिचर को स्थानीयकृत करने के लक्ष्य के प्रति सऊदी अरब की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

  • 2022 के अंत तक स्थानीयकरण दर 4% से बढ़कर 13.6% हो गई है।

ii.सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में डिफेंस इंडस्ट्री सेक्टर का योगदान 2030 तक लगभग SAR 93.75 बिलियन तक पहुंचने की उम्मीद है।

वर्ल्ड डिफेंस शो (WDS) के बारे में:

i.WDS की स्थापना सऊदी अरब के GAMI द्वारा की गई थी और इसे द्विवार्षिक (प्रत्येक 2 वर्ष) आयोजित किया जाना तय है।

ii.यह प्रदर्शित करके इंडस्ट्री के भविष्य को गति देगा:

  • दुनिया भर से नवीनतम तकनीकी विकास; और
  • सभी प्रमुख डोमेन – वायु, भूमि, समुद्र, अंतरिक्ष और सिक्योरिटी सिस्टम्स में डिफेंस  इंटरऑपरेबिलिटी का प्रदर्शन करना।

iii.पहला WDS 6 से 9 मार्च 2022 तक रियाद, सऊदी अरब में रियाद एक्सहिबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया था।

नोट: WDS का तीसरा संस्करण 8 से 12 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा।

MIL ने सऊदी अरब सरकार के साथ 225 मिलियन अमेरिकी डॉलर के गोला बारूद अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

पुणे (महाराष्ट्र) स्थित म्यूनिशंस इंडिया लिमिटेड (MIL), मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस (MoD) के तहत डिफेंस पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग (PSU) ने सऊदी अरब को तोपखाने गोला-बारूद की आपूर्ति के लिए 225 मिलियन अमरीकी डालर के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।

  • अनुबंध को MIL की भागीदार नादरा कंपनी के माध्यम से सुगम बनाया गया था, और इसे रियाद, सऊदी अरब में WDS 2024 के दौरान औपचारिक रूप दिया गया था।

प्रमुख लोग: इस आदेश पर अजय भट्ट, राज्य मंत्री (MoS), MoD; MIL के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (CMD) रविकांत; और GAMI के गवर्नर अहमद अब्दुलअज़ीज़ अल-ओहाली की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए।

ध्यान देने योग्य बात: यह सौदा MIL के निर्यात आदेशों में एक महत्वपूर्ण वृद्धि का प्रतीक है, जिसमें मध्य पूर्वी देशों को गोला-बारूद की आपूर्ति के लिए पहले से ही लगभग 400 करोड़ रुपये शामिल हैं।

ट्राई-सर्विस वीमेन ऑफिसर्स ने WDS 2024 में भारतीय सशस्त्र बलों का प्रतिनिधित्व किया

स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ (भारतीय वायु सेना), कर्नल पोनुंग डोमिंग (भारतीय सेना), और लेफ्टिनेंट कमांडर अन्नू प्रकाश (भारतीय नौसेना) ने सभी क्षेत्रों में नारी शक्ति का लाभ उठाने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करने के लिए WDS 2024 में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

  • विशेष रूप से इंटरनेशनल वीमेन इन डिफेंस -थीम वाले कार्यक्रमों में ट्राई-सर्विस वीमेन का प्रतिनिधित्व WDS 2024 के विभिन्न सेमिनारों में सशस्त्र बलों का प्रतिनिधित्व करने वाले भारतीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा था।

प्रमुख बिंदु:

i.स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ, एक फाइटर पायलट, ने ‘इंटरनेशनल वीमेन इन डिफेंस – इन्वेस्टिंग इन एन इंक्लूसिव फ्यूचर’ शीर्षक वाले सेमिनार में पैनलिस्ट के रूप में मुख्य भूमिका निभाई।

ii.इसकी मेजबानी संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) में सऊदी अरब की राजदूत राजकुमारी रीमा बिन्त बंदर अल-सऊद ने की थी।

  • भावना कंठ गणतंत्र दिवस परेड (2021) में हिस्सा लेने वाली पहली वीमेन फाइटर पायलट हैं। उन्होंने गणतंत्र दिवस 2024 फ्लाईपास्ट में भी भाग लिया।

iii.कर्नल पोनुंग डोमिंग उत्तरी क्षेत्र में 15,000 फीट से ऊपर स्थित दुनिया की सबसे ऊंची सीमा कार्य बल की कमान संभालने वाली पहली महिला अधिकारी हैं।

MoS फॉर डिफेंस अजय भट्ट ने WDS 2024 के लिए रियाद का दौरा किया

अजय भट्ट, MoS, MoD ने WDS 2024 में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने के लिए रियाद का दौरा किया। उन्होंने भारत और सऊदी अरब के बीच द्विपक्षीय डिफेंस कोऑपरेशन के क्षेत्रों पर चर्चा करने के लिए विभिन्न मंत्रियों के साथ बैठकें भी कीं।

उनके दौरे की मुख्य बातें:

i.उन्होंने जनरल अथॉरिटी फॉर डिफेंस डेवलपमेंट (GADD) का दौरा किया और इसके गवर्नर डॉ फलेह बिन-अब्दुल्ला अल-सुलेमान से मुलाकात की।

ii.उन्होंने किंग अब्दुलअज़ीज़ सिटी फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी (KACST) का भी दौरा किया और इसके अध्यक्ष डॉ. मुनीर M. एल्डेसौकी से मुलाकात की।

iii.उन्होंने रियाद में सऊदी अरेबियन मिलिट्री इंडस्ट्री एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी (SAMI-AEC) मुख्यालय का दौरा किया और डिफेंस संबंधों को मजबूत करने और भविष्य के सहयोग पर चर्चा की।

iv.उन्होंने दिरियाह में संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) के विश्व धरोहर स्थल अल-तुरैफ़ का भी दौरा किया।

WDS 2024 में BrahMos मंडप: डिफेंस डिप्लोमेसी में भारत की बढ़ती ताकत

MoD के MoS अजय भट्ट के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल में सऊदी अरब में भारत के राजदूत डॉ सुहेल एजाज खान और डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस प्रोडक्शन के अतिरिक्त सचिव अनुराग बाजपेयी ने रियाद, सऊदी अरब में WDS 2024 में BrahMos मंडप को बढ़ावा दिया।

BrahMos मंडप ने दोहरे उद्देश्य को पूरा किया:

  • पूरे मध्य पूर्व में डिफेंस कोऑपरेशन बढ़ाने के लिए भारत की तैयारियों को रेखांकित करना; और
  • अपनी एडवांस्ड डिफेंस कैपेबिलिटीज एंड स्ट्रेटेजिक डिप्लोमेसी का प्रदर्शन करना।

मेजबान: भारतीय प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी BrahMos में विपणन, संवर्धन और निर्यात निदेशक डॉ. संजीव कुमार जोशी और प्रवीण पाठक ने की।

नोट: BrahMos क्रूज़ मिसाइल आधुनिक युद्ध में शिखर के रूप में खड़ी है, जो अद्वितीय गति, सटीकता और अनुकूलन क्षमता प्रदान करती है।

BrahMos:

BrahMos एयरोस्पेस भारत के डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट आर्गेनाईजेशन (DRDO) और रूस के NPO मशीनोस्ट्रोयेनिया (NPOM) के बीच एक संयुक्त उद्यम (JV) है।

  • इसका उद्देश्य समुद्री, हवाई और भूमि-आधारित प्लेटफार्मों के लिए दुनिया की एकमात्र सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल सिस्टम BrahMos को डिजाइन, विकसित, निर्माण और विपणन करना है।

हाल के संबंधित समाचार:

कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (MSDE) के तहत राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) ने सऊदी अरब सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।
सऊदी अरब के बारे में:
राजधानी– रियाद
प्रधान मंत्री– HRH प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुलअज़ीज़ अल सऊद
मुद्रा– सऊदी रियाल

 





Exit mobile version