लोक सेवा प्रसारण दिवस 2023- 12 नवंबर

1947 में दिल्ली में तत्कालीन ऑल इंडिया रेडियो (AIR) (अब आकाशवाणी) के स्टूडियो में महात्मा गांधी की पहली और एकमात्र यात्रा की याद में पूरे भारत में 12 नवंबर को सार्वजनिक सेवा प्रसारण दिवस या जन प्रसारण दिवस मनाया जाता है।

 पृष्ठभूमि:

i.17 नवंबर 1947 को, महात्मा गांधी ने विभाजन के बाद हरियाणा के कुरूक्षेत्र में डेरा डाले शरणार्थियों (पाकिस्तान से) को संबोधित करने के लिए ब्रॉडकास्टिंग हाउस, नई दिल्ली, दिल्ली में AIR  स्टूडियो का दौरा किया।

ii.AIR में महात्मा गांधी की इस यात्रा के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में, 12 नवंबर 1997 को AIR परिसर में एक समारोह आयोजित किया गया था।

iii.बाद में 2001 में, दिन, “12 नवंबर“, को सार्वजनिक सेवा प्रसारण दिवस घोषित किया गया।

  • इस समारोह की संकल्पना जन प्रसार के संयोजक सुहास बोर्कर द्वारा की गई थी।

ऑल इंडिया रेडियो (AIR):

i.ऑल इंडिया रेडियो (AIR) भारत का एक सार्वजनिक सेवा प्रसारक और प्रसार भारती का रेडियो वर्टिकल है।

ii.AIR की होम सर्विस में आज पूरे भारत में स्थित 479 स्टेशन शामिल हैं, जो देश के लगभग 92% क्षेत्र और कुल आबादी के 99.19% तक पहुँचते हैं।

  • आकाशवाणी ने 23 भाषाओं और 179 बोलियों में प्रोग्रामिंग की शुरुआत की

प्रमुख बिंदु:

i.हर साल, महात्मा गांधी के सम्मान और श्रद्धांजलि के प्रतीक के रूप में 12 नवंबर को उनके भाषण का एक अंश बजाया जाता है।

ii.इस अवसर को चिह्नित करने के लिए नई दिल्ली, दिल्ली में आकाशवाणी भवन के परिसर में एक समारोह आयोजित किया गया था।

ऑल इंडिया रेडियो (AIR) के बारे में:

आकाशवाणी मैसूर (कर्नाटक), एक निजी रेडियो स्टेशन, सितंबर 1935 में स्थापित किया गया था। 8 जून, 1936 को, भारतीय राज्य प्रसारण सेवा AIR में बदल गई।

महानिदेशक – डॉ. वसुधा गुप्ता
मुख्यालय– नई दिल्ली, दिल्ली





Exit mobile version