Current Affairs APP

राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस 2024 – 12 फरवरी

राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस या राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद स्थापना दिवस प्रतिवर्ष 12 फरवरी को भारत भर में राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद (NPC) के स्थापना दिवस को चिह्नित करने और उत्पादकता, दक्षता और नवाचार के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।

  • राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस राष्ट्रीय उत्पादकता सप्ताह के भाग के रूप में मनाया जाता है, जो प्रतिवर्ष 12 से 18 फरवरी तक मनाया जाता है।

राष्ट्रीय उत्पादकता सप्ताह 2024 का विषय ‘आर्टिफीसियल  इंटेलिजेंस  (AI)- प्रोडक्टिविटी  इंजन  फॉर  इकनोमिक  ग्रोथ‘ है।

  • यह विषय भारत की आर्थिक उन्नति और दक्षता को आगे बढ़ाने में AI की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करता है।

पृष्ठभूमि:
i.राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद की स्थापना 12 फरवरी, 1958 को हुई थी।

ii.यह उद्योग व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT), वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय (MoCI) के तहत सोसायटी पंजीकरण अधिनियम XXI, 1860 के तहत पंजीकृत किया गया था।

महत्व:

i.राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस का उद्देश्य उत्पादकता, नवाचार और दक्षता के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

ii.राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस और सप्ताह का उद्देश्य भारतीय अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्रों में गुणवत्ता, दक्षता और प्रतिस्पर्धात्मकता में सुधार के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है ताकि भारत एक वैश्विक नेता बन सके।

भारतीय राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद (NPC):

i.NPC टोक्यो (जापान) स्थित एशियाई उत्पादकता संगठन (APO), एक अंतर-सरकारी निकाय का एक घटक है; भारत APO का संस्थापक सदस्य है।

ii.NPC की स्थापना उत्पादकता के क्षेत्र में अनुसंधान करने के लिए भारत को अत्याधुनिक सेवाएं प्रदान करने के लिए की गई थी।

iii.NPC औद्योगिक इंजीनियरिंग, कृषि-व्यवसाय, आर्थिक सेवाओं, गुणवत्ता प्रबंधन, मानव संसाधन प्रबंधन, सूचना प्रौद्योगिकी, प्रौद्योगिकी प्रबंधन, ऊर्जा प्रबंधन, पर्यावरण प्रबंधन और अन्य जैसे क्षेत्रों में सरकारी, सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के संगठनों को परामर्श और प्रशिक्षण सेवाएं प्रदान करता है।

NPC के कुछ उद्देश्य:

i.सरकार, व्यवसाय और समाज के बीच उत्पादकता चेतना और संस्कृति को बढ़ावा देना।

ii.उत्पादकता आंदोलन को मजबूत करने के लिए सहयोगात्मक नेटवर्किंग के लिए संस्था निर्माण और मंच विकसित करने में उत्प्रेरक के रूप में कार्य करना।

iii.विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों, योजनाओं और हस्तक्षेपों के लिए एक स्वतंत्र निरीक्षण निकाय के रूप में कार्य करना।

भारतीय राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद (NPC) के बारे में:
अध्यक्ष – पीयूष गोयल (केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री)
मुख्यालय– नई दिल्ली, दिल्ली
स्थापना – 1958





Exit mobile version