राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने पंजाब, तमिलनाडु, नागालैंड और उत्तराखंड के राज्यपालों की नियुक्ति की

President Ram Nath Kovind appoints new Governors in four statesभारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने 4 राज्यों – पंजाब, तमिलनाडु, नागालैंड और उत्तराखंड के लिए नए राज्यपाल नियुक्त किए हैं।

निम्नलिखित नियुक्तियां उनके संबंधित कार्यालयों में पद ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होंगी।

नियुक्तियों का विवरण:

पंजाब:

तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित, जो पंजाब के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं, उनको पंजाब का नियमित राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

बनवारीलाल पुरोहित के बारे में:

बनवारीलाल पुरोहित ने नागपुर से संसद सदस्य के रूप में (3 बार), भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के सदस्य के रूप में दो बार और एक बार भाजपा के सदस्य के रूप में कार्य किया है।

उन्होंने पहले असम और तमिलनाडु के राज्यपाल के रूप में कार्य किया है।

तमिलनाडु:

नागालैंड के राज्यपाल रवींद्र नारायण रवि (RN रवि) को तमिलनाडु का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

RN रवि के बारे में:

RN रवि केरल कैडर के 1979 बैच के IPS अधिकारी हैं।

उन्होंने प्रधान मंत्री कार्यालय (PMO) में संयुक्त खुफिया समिति के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है।

नागालैंड:

असम के राज्यपाल प्रोफेसर जगदीश मुखी को नियमित व्यवस्था होने तक अपने कर्तव्यों के अलावा नागालैंड के राज्यपाल के कार्यों के निर्वहन के लिए अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

प्रो जगदीश मुखी के बारे में:

उन्होंने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (2016-2017) के उपराज्यपाल के रूप में कार्य किया है।

उन्होंने दिल्ली सरकार में वित्त, योजना, उत्पाद एवं कराधान और उच्च शिक्षा मंत्री के रूप में भी काम किया है।

उत्तराखंड:

लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह, पूर्व थल सेनाध्यक्ष को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

गुरमीत सिंह बेबी रानी मौर्य की जगह लेंगे, जिन्होंने उत्तराखंड के राज्यपाल के पद से इस्तीफा दे दिया है।

लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह के बारे में:

लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह फरवरी 2016 में लगभग 40 साल की सेवा पूरी करने के बाद भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए।

उन्होंने सेना के उप प्रमुख, सहायक जनरल और रणनीतिक XV कोर्प के कोर्प कमांडर के रूप में कार्य किया है, जो कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) के उपर पहरा देता है।

हाल के संबंधित समाचार:

अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रिगेडियर (डॉ.) B. D. मिश्रा (सेवानिवृत्त) को मिजोरम के राज्यपाल के रूप में अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद को भी मणिपुर के राज्यपाल के रूप में अतिरिक्त प्रभार दिए गए हैं।





Exit mobile version