एशियन युथ चैस चैंपियनशिप 2023: भारत की कियाना परिहार (U-8 गर्ल्स) और हर्ष सुरेश (U-16 ओपन) ने स्वर्ण पदक जीते

25th Asian Youth Chess Championships 2023

भारतीय चैस खिलाड़ी कियाना परिहार(U -8 गर्ल्स) और हर्ष सुरेश (U -16 ओपन) ने 12 से 22 दिसंबर, 2023 तक संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अबू धाबी के अल आइन शहर में आयोजित एशियन युथ चैस चैंपियनशिप 2023 में स्वर्ण पदक (स्टैंडर्ड – श्रेणी) जीते|

i.एशियन यूथ चैस चैंपियनशिप 2023 के 25वें संस्करण में स्टैंडर्ड, रैपिड और ब्लिट्ज चैंपियनशिप सहित तीन प्रतियोगिताएं शामिल थीं।

एशियन युथ चैस चैंपियनशिप के भारतीय विजेता (स्टैंडर्ड):

i.भारत ने 2023 एशियन युथ चैस चैंपियनशिप (स्टैंडर्ड) में 7 पदक (2 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य) जीते।

ii.AS शारवानिका (U-8 गर्ल्स), आरित कपिल (U-8 ओपन), और G तेजस्विनी (U-18 गर्ल्स) ने अपने-अपने मुकाबलों में रजत पदक जीते, जबकि आद्या रंगनाथ (U-10 गर्ल्स) ने कांस्य पदक जीता।

एशियन युथ चैस चैंपियनशिप 2023 के लिए पदक तालिका (स्टैंडर्ड):

Federation Internationale des Echecs (FIDE) ध्वज के तहत खेलने वाले खिलाड़ी 9 पदक (4 स्वर्ण, 4 रजत और 1 कांस्य) के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर रहे। जबकि भारत ने 7 पदकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया|

रैपिड चैंपियनशिप में भारतीय विजेता:

i.एशियन यूथ रैपिड चैस चैंपियनशिप में, भारत ने 9 पदक (4 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य) हासिल किए और पदक तालिका में प्रथम स्थान पर रहा।

ii.भारतीय स्वर्ण पदक विजेता भाग्यश्री पाटिल (U-18 गर्ल्स), सपर्या घोष (U-14 गर्ल्स), A.S. शारवानिका (U-8 गर्ल्स), और मुहम्मद शायान नौशाद इब्राहिम (U-8 ओपन) हैं।

ब्लिट्ज़ चैंपियनशिप में भारतीय विजेता:

एशियन ब्लिट्ज़ चैस चैंपियनशिप में, भारत तीन स्वर्ण पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जो V.C. निवेदिता (U-12 गर्ल्स), प्रतीति बोरदोलोई (U-10 गर्ल्स), और A.S. शर्वानिका अपनी-अपनी श्रेणियों में जीते थे।

एशियन युथ चैस चैंपियनशिप के बारे में:

i.संबंधित श्रेणियों के लिए समय:

  • स्टैंडर्ड: पहली चाल से शुरू करके, प्रति चाल 30 सेकंड की वृद्धि के साथ पूरे खेल के लिए 90 मिनट।
  • रैपिड: 15 मिनट + 10 सेकंड और 7 राउंड।
  • ब्लिट्ज़: 3 मिनट + 2 सेकंड, और 9 राउंड।

ii.आयोजक: अल आइन चैस क्लब ने एशियन चैस फेडरेशन(ACF) के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया।

गुकेश ने 2023 चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स खिताब जीता

ग्रैंडमास्टर (GM) गुकेश डोमराजू (भारत) ने उद्घाटन चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स 2023 का खिताब जीता, जो 15 से 21 दिसंबर 2023 तक चेन्नई (तमिलनाडु) में आयोजित किया गया था।

i.भारतीय चैस खिलाड़ी GM अर्जुन एरिगैसी और GM पेंटाला हरिकृष्णा ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।

ii.चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स 2711 की औसत रेटिंग के साथ भारत में सबसे मजबूत स्टैंडर्ड सुपर टूर्नामेंट में से एक है।

शीर्ष 3 के लिए ट्रॉफी के साथ पुरस्कार राशि:

प्रथम स्थान: 15 लाख रुपये (18,000 अमेरिकी डॉलर)

दूसरा स्थान: 10 लाख रुपये ( 12,000 अमेरिकी डॉलर)

तीसरा स्थान: 8 लाख रुपये ( 9,600 अमेरिकी डॉलर)

आयोजक: 2023 चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स तमिलनाडु सरकार और तमिलनाडु के खेल विकास प्राधिकरण (SDAT) द्वारा प्रायोजित और समर्थित है और MGD1, NODWIN गेमिंग और चेसबेस इंडिया द्वारा आयोजित किया गया है।

हाल के संबंधित समाचार:

i.भारतीय ग्रैंडमास्टर (GM) विदित संतोष गुजराती और GM वैशाली रमेशबाबू ने ओपन में Federation Internationale des Echecs (FIDE) ग्रैंड स्विस 2023 और विमेंस ग्रैंड स्विस 2023 का खिताब जीता।

ii.नॉर्वेजियन ग्रैंडमास्टर (GM) और वर्ल्ड नंबर 1 खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने FIDE चैस वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल्स में भारत के GM रमेशबाबू प्रगनानंद को हराकर अपना पहला इंटरनेशनेल चैस फेडरेशन(FIDE) वर्ल्ड कप खिताब जीता।

एशियन चैस फेडरेशन (ACF) के बारे में:

अध्यक्ष– शेख सुल्तान बिन खलीफा अल नेहयान
मुख्यालय – अल आइन, अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात (UAE)





Exit mobile version