Current Affairs APP

सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2022 – 31 अक्टूबर से 6 नवंबर

सतर्कता जागरूकता सप्ताह पूरे भारत में उस सप्ताह के दौरान मनाया जाता है जिसमें सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती आती है (जिस सप्ताह 31 अक्टूबर पड़ता है)। केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) द्वारा भ्रष्टाचार की रोकथाम में भाग लेने और भ्रष्टाचार से उत्पन्न खतरों के बारे में जन जागरूकता बढ़ाने के लिए सभी हितधारकों को एक साथ लाने के लिए सप्ताह मनाया जाता है।

सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2022 को 31 अक्टूबर से 6 नवंबर 2022 तक चिह्नित किया गया है।

  • 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2021 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2021 मनाया गया।

सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2022 का विषय “कर्रप्शन फ्री इंडिया फॉर ए डेवलप्ड नेशन” (भ्रष्टाचार मुक्त भारत – विकास भारत) है।

सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2022 का पालन:

i.सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा

  • वार्षिक रूप से सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन आयोग द्वारा सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा के प्रशासन के साथ शुरू होता है।
  • सुरेश N पटेल, केंद्रीय सतर्कता आयुक्त, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, सतर्कता आयुक्त और अरविंद कुमार, सतर्कता आयुक्त ने सतरकता भवन, नई दिल्ली, दिल्ली में शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह की रिकॉर्डिंग प्रसार भारती ने की।

ii.3 महीने का अभियान:

CVC ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2022 के अग्रदूत के रूप में सभी मंत्रालयों/विभागों/संगठनों के लिए निवारक सतर्कता पहल पर 3 महीने का अभियान (16 अगस्त 2022 से 15 नवंबर 2022) शुरू किया है।

अभियान के 6 फोकस क्षेत्र थे

  • प्रॉपर्टी मैनेजमेंट 
  • मैनेजमेंट ऑफ़ एसेट्स 
  • रेकॉर्ड मैनेजमेंट 
  • टेक्नोलॉजिकल इनिशिएटिव कम्प्रिसिंग 2 पैरामीटर्स 
    • वेबसाइट रखरखाव और अद्यतन
    • ग्राहकों के लिए सेवा वितरण के लिए नए क्षेत्रों की पहचान ऑनलाइन पोर्टल पर लाना और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म बनाने के लिए कदम उठाना।
  • जहां भी आवश्यक हो दिशा-निर्देशों/परिपत्रों/नियमावली का अद्यतनीकरण
  • डिस्पोजल ऑफ़ कम्प्लेंट्स 

iii.सप्ताह के पालन के एक भाग के रूप में आयोग 3 नवंबर 2022 को विज्ञान भवन में एक समारोह आयोजित करेगा। 

केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) के बारे में:

CVC भारत सरकार के तहत सभी सतर्कता गतिविधियों की निगरानी के लिए किसी भी कार्यकारी प्राधिकरण के नियंत्रण से मुक्त एक शीर्ष सतर्कता संस्थान है।

केंद्रीय सतर्कता आयुक्त- सुरेश N पटेल
मुख्यालय- नई दिल्ली, दिल्ली





Exit mobile version