Current Affairs APP

विश्व चिंतन दिवस 2023 – 22 फरवरी

विश्व चिंतन दिवस (WTD) हर साल 22 फरवरी को दुनिया भर में 152 सदस्य संगठनों में गर्ल स्काउट्स और गर्ल गाइड्स द्वारा मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य 150 से अधिक देशों में 10 मिलियन गर्ल स्काउट्स और गाइड्स के लिए भाईचारा, एकजुटता और महिला सशक्तिकरण का सम्मान करने के लिए धन एकत्र करना है।

  • वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ गर्ल गाइड्स एंड गर्ल स्काउट्स (WAGGGS) द्वारा प्रतिवर्ष इस दिवस को मनाया और आयोजित किया जाता है।

विश्व चिंतन दिवस 2023 22 फरवरी 2023 को “आवर वर्ल्ड, आवर पीसफुल फ्यूचर:द एनवायरनमेंट , पीस एंड सिक्योरिटी” विषय के तहत मनाया जाता है।

विश्व चिंतन दिवस विषय 2022-2024:

2022-2024 तक विश्व चिंतन दिवस का  विषय ‘आवर वर्ल्ड, आवर फ्यूचर‘ होगा ।

  • 2022– आवर वर्ल्ड, आवर इक्वल फ्यूचर: द एनवायरनमेंट एंड जेंडर इक्वलिटी  
  • 2023–आवर वर्ल्ड, आवर पीसफुल फ्यूचर: द एनवायरनमेंट, पीस एंड सिक्योरिटी 
  • 2024–आवर वर्ल्ड, आवर थ्रीविंग फ्यूचर: द एनवायरनमेंट एंड ग्लोबल पावर्टी 

नोट: WTD 2022 ने पर्यावरण के प्रति जागरूक नेता बनने के लिए गर्ल गाइड्स और गर्ल्स स्काउट्स के लिए 3 साल की यात्रा शुरू की।

पृष्ठभूमि:

i.1926 में, दुनिया भर से गर्ल गाइड्स और गर्ल स्काउट्स के प्रतिनिधियों ने चौथे विश्व सम्मेलन के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) में मुलाकात की और दुनिया भर में गर्ल गाइड्स और गर्ल स्काउट्स के लिए एक विशेष दिन के रूप में हर साल 22 फरवरी को चिंतन दिवस घोषित किया।

ii.1999 में, डबलिन, आयरलैंड में 30वें विश्व सम्मेलन में, दुनिया भर के प्रतिनिधियों ने इस दिन का नाम  चिंतन दिवस से बदलकर विश्व चिंतन दिवस करने का फैसला किया।

22 फरवरी ही क्यों?

22 फरवरी का दिन बॉय स्काउट मूवमेंट के संस्थापक और प्रथम मुख्य स्काउट लॉर्ड रॉबर्ट बैडेन पॉवेल और वर्ल्ड चीफ गाइड ओलेव बैडेन पॉवेल की जयंती है।

विश्व चिंतन दिवस फंड:

i.WTD फंड 1932 में स्थापित किया गया था और इसका उपयोग दुनिया भर में गरीबों और जरूरतमंदों की मदद और समर्थन के लिए किया जाएगा।

ii.विश्व चिंतन दिवस फंड सदस्य संगठनों और लड़कियों को अपने समुदाय और अपनी दुनिया को बदलने के लिए जीवन बदलने वाले अवसर प्रदान करता है।

अतिरिक्त जानकारी:

19 फरवरी 2023 को, लोकल गर्ल गाइडिंग एसोसिएशन ने “आवर वर्ल्ड, आवर पीसफुल फ्यूचर: द एनवायरनमेंट एंड पीस” विषय के तहत सैकड़ों बिम बिम्स, ब्राउनी गाइड्स, गर्ल गाइड्स, रेंजर गाइड्स, यंग लीडर्स और गाइडर्स के साथ विश्व चिंतन  दिवस समारोह की मेजबानी की। 

वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ़ गर्ल गाइड्स एंड गर्ल स्काउट्स (WAGGGS) के बारे में:

WAGGGS का गठन 1928 में हंगरी में 5वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में हुआ था। यह लड़कियों और युवा महिलाओं को समर्पित दुनिया का सबसे बड़ा स्वैच्छिक आंदोलन है।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी– अन्ना सहगल
मुख्यालय– लंदन, यूनाइटेड किंगडम





Exit mobile version