भाग-I: चल रहे टोक्यो 2020 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक का अवलोकन

Overview Of Ongoing Tokyo 2020, India won two medals(1 Silver & 1 Bronze)ओलंपिक खेलों का 32वां संस्करण 23 जुलाई 2021 से 8 अगस्त 2021 तक टोक्यो, जापान में हो रहा है।

  • टोक्यो ओलंपिक का विशिष्ट आदर्श वाक्य यूनाइटेड बाय इमोशनहै।
  • जापानी सम्राट नारुहितो ने आधिकारिक तौर पर टोक्यो 2020 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक को खोलने की घोषणा की थी, जबकि जापानी महिला टेनिस खिलाड़ियों ने ओलंपिक मशाल को जलाया।
  • उद्घाटन समारोह टोक्यो के नवनिर्मित नेशनल स्टेडियम में हुआ था।

भारत का प्रदर्शन

भारत ने 3 अगस्त 2021 तक 2 पदक – 1 रजत, 1 कांस्य जीते हैं।

पदक

भारोत्तोलन में मीराबाई चानू ने जीता रजत पदक

मीराबाई सैकोम चानू (मणिपुर) ने 49 किग्रा भारोत्तोलन वर्ग में कुल 202 किग्रा भार उठाकर रजत पदक जीता। वह ओलंपिक में रजत जीतने वाली पहली भारतीय भारोत्तोलक बनीं।

  • स्वर्ण पदक चीन के HouZhihui (210 किलोग्राम की संयुक्त लिफ्ट) ने जीता और कांस्य पदक इंडोनेशिया के विंडी केंटिका आइसा ने जीता।
  • सिडनी 2000 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में कर्णम मल्लेश्वरी के कांस्य (69 किग्रा वर्ग) के बाद मीराबाई चानू का रजत पदक भारत के लिए केवल दूसरा भारोत्तोलन पदक है।

बैडमिंटन में P.V. सिंधु ने जीता कांस्य पदक

P.V. सिंधु (तेलंगाना) ने कांस्य पदक मैच में चीन की He Bingjiao को हराकर महिला बैडमिंटन में कांस्य पदक जीता। वह 2 ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला और कुल मिलाकर दूसरी भारतीय बनीं।

  • P.V. सिंधु सेमीफाइनल मैच में चीनी Taipei’s Tai Tzu Ying द्वारा हारी।
  • P.V. सिंधु ने 2016 रियो ओलंपिक में रजत पदक जीता था।
  • पहलवान सुशील कुमार 2 ओलंपिक पदक (2008 बीजिंग ओलंपिक में कांस्य और 2012 लंदन ओलंपिक में रजत) जीतने वाले पहले और एकमात्र भारतीय हैं।
  • साइना नेहवाल ओलंपिक में बैडमिंटन पदक जीतने वाली पहली भारतीय थीं, जब उन्होंने 2008 में बीजिंग में कांस्य पदक जीता था।

तथ्य – सुसी सुसांती (इंडोनेशिया), बैंग सू-ह्यून (दक्षिण कोरिया) और झांग निंग (चीन) के बाद लगातार ओलंपिक में पदक जीतने वाली चौथी महिला एकल की खिलाड़ी P.V. सिंधु हैं।

भारतीयों की अन्य महत्वपूर्ण उपलब्धि

i.टेनिससुमित नागल (हरियाणा) ने अपने शुरुआती दौर के मैच में डेनिस इस्तोमिन (उज्बेकिस्तान) को हराया। इसके साथ, वह ओलंपिक में एकल खिलाड़ी का मैच जीतने वाले 1996 के बाद (कुल मिलाकर तीन) पहले भारतीय बन गए।

  • अन्य 2 भारतीय जीशान अली (सियोल 1988 ओलंपिक) और लिएंडर पेस (1996 अटलांटा ओलंपिक में कांस्य पदक) हैं।

ii.हॉकी – वंदना कटारिया (उत्तराखंड) ओलंपिक में हैट्रिक बनाने वाली पहली भारतीय महिला बनीं, उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच के दौरान तीन गोल किए।

iii.डिस्कस थ्रो – कमलप्रीत कौर (पंजाब) महिला डिस्कस थ्रो इवेंट में छठे स्थान पर रहीं।

iv.तलवारबाजी – CA भवानी देवी (तमिलनाडु) जो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली फेंसर बनीं, वह एक ओलंपिक मैच जीतने वाली पहली भारतीय तलवारबाज खिलाड़ी भी बनीं।

  • उन्होंने पहले दौर में ट्यूनीशिया की नादिया अज़ीज़ी को हराया, लेकिन दूसरे दौर में फ्रांस की मानोन ब्रुनेट से हार गईं।

विश्व रिकॉर्ड

i.दक्षिण अफ्रीका की तात्जाना स्कोनमेकर ने टोक्यो ओलंपिक में पहला व्यक्तिगत तैराकी विश्व रिकॉर्ड बनाया, जब उन्होंने महिलाओं के 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में 2 मिनट, 18.95 सेकंड का समय लिया।

  • सीलबड्रेसल (US) ने स्वर्ण पदक जीतने के लिए 100 मीटर बटरफ्लाई (तैराकी) में एक नया रिकॉर्ड बनाया।
  • कैथलीन लेडेकी (US) ने 800 मीटर फ्रीस्टाइल (ओलंपिक) में स्वर्ण पदक जीता।

ii.नॉर्वे के कार्स्टन वारहोम ने पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ में विश्व रिकॉर्ड तोड़ने और स्वर्ण जीतने के लिए 45.94 सेकंड का समय लिया।

iii.पुरुषों की 100 मीटर दौड़ – मार्सेल जैकब्स (इटली) ने पुरुषों की 100 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने के लिए 9.8 सेकंड का समय लिया। फ़्रेड केर्ले (अमेरिका) ने रजत, जबकि कनाडा के आंद्रे डी ग्रासे ने कांस्य पदक जीता।

  • जैकब्स 100 मीटर स्पर्धा जीतने वाले इतिहास के पहले इतालवी खिलाड़ी हैं। वह 1992 में ग्रेट ब्रिटेन के लिनफोर्ड क्रिस्टी के बाद पुरुषों की 100 मीटर में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले यूरोपीय व्यक्ति भी बने।

iv.पापुआ न्यू गिनी के लोआ डिकाटौआ 5 ओलंपिक में भाग लेने वाले पहले भारोत्तोलक बने। वह 2000 के सिडनी ओलंपिक में शुरू होने के बाद से ही भारोत्तोलन कार्यक्रम में भाग लेती रही हैं।

v.बरमूडा की फ्लोरा डफी ने ट्रायथलॉन इवेंट में स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही बरमूडा ओलंपिक गोल्ड जीतने वाला सबसे छोटा देश बन गया।

vi.ऑस्ट्रेलियाई तैराक एम्मा मैककॉन एक ओलंपिक में 7 पदक (4 स्वर्ण, 3 कांस्य) जीतने वाली तैराकी में पहली महिला और किसी खेल में दूसरी महिला बन गई हैं।

  • एक ओलंपिक में किसी खेल में 7 पदक जीतने वाली पहली महिला सोवियत जिमनास्ट मारिया गोरोखोवस्काया हैं, जिन्होंने 1952 के हेलसिंकी ओलंपिक खेलों में 2 स्वर्ण और 5 रजत का हासिल किया था।

vii.दक्षिण कोरियाई तीरंदाज ‘एन सैन’ 1904 के बाद से एक ही ओलंपिक में तीरंदाजी में 3 स्वर्ण जीतने वाली पहली महिला बनीं। उन्होंने मिश्रित टीमों, महिला टीमों और व्यक्तिगत स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीता है।

  • वह एक ग्रीष्मकालीन खेलों में 2 से अधिक पदक जीतने वाली पहली दक्षिण कोरियाई बनीं।

वन लाइनर्स

  • भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने प्रत्येक स्वर्ण पदक विजेता के लिए 75 लाख रुपये; रजत पदक के लिए 40 लाख रुपये; कांस्य पदक विजेताओं को 25 लाख रुपये के नकद पुरस्कार की सिफारिश की है।
  • IOA ने चल रहे टोक्यो खेलों में भारतीय दल के प्रायोजक के रूप में अडानी समूह को शामिल किया है।
  • IOA ने IPS अधिकारी B K सिन्हा को सुरक्षा के साथ-साथ भारत के दल के प्रेस अताशे वाली दोहरी भूमिका के रूप में नियुक्त किया है।
  • गिनी और उत्तर कोरिया टोक्यो ओलंपिक से बाहर हो गए हैं।
  • भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर ने आखिरी समय में ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया। वह ओलंपिक में भारत की शीर्ष महिला गोल्फर अदिति अशोक के साथ होंगी।

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) के बारे में:

अध्यक्ष – थॉमस बाख
मुख्यालय – लॉसेन, स्विट्ज़रलैंड





Exit mobile version