Current Affairs APP

ऑर्डनेंस फैक्ट्री डे 2023 – 18 मार्च

1801 में कोलकाता, पश्चिम बंगाल के पास कोसीपोर में पहली ऑर्डनेंस फैक्ट्री की नींव को चिह्नित करने और भारत की रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने में इंडियन ऑर्डनेंस फैक्ट्रीज  (IOF) के योगदान का सम्मान करने के लिए 18 मार्च को ऑर्डनेंस फैक्ट्री बोर्ड (OFB) द्वारा पूरे भारत में ऑर्डनेंस फैक्ट्री डे मनाया जाता है।

यह दिन रक्षा मंत्रालय (MoD) के तहत इंडियन ऑर्डनेंस फैक्ट्रीज  (IOF) द्वारा मनाया जाता है।

  • ऑर्डनेंस फैक्ट्री डे 2023 18 मार्च 2023 को मनाया गया।

यह दिन भारतीय ध्वज फहराकर, राष्ट्रगान गाकर और फिर भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा उपयोग की जाने वाली विभिन्न तोपों और अन्य वस्तुओं को जनता के सामने प्रदर्शित करके मनाया जाता है।

इंडियन ऑर्डनेंस फैक्ट्रीज :

i.भारत में ब्रिटिश शासन का इंडियन ऑर्डनेंस फैक्ट्रीज  के विकास और इतिहास पर सीधा प्रभाव पड़ा।

ii.भारत में सेना ऑर्डनेंस पहली बार 1775 में बनाया गया था जब ब्रिटिश सरकार ने फोर्ट विलियम, कोलकाता, पश्चिम बंगाल में एक बोर्ड ऑफ़ ऑर्डनेंस की स्थापना की थी।

iii.1787 में ईशापुर में एक गनपाउडर फैक्ट्री बनाई गई थी, और इसका उत्पादन 1791 में शुरू हुआ (जिस स्थान पर 1904 में राइफल फैक्ट्री की स्थापना हुई थी)।

iv.1801 में कोसीपुर, कोलकाता, पश्चिम बंगाल (वर्तमान में, गन एंड शेल फैक्ट्री, कोसीपुर) में एक गन कैरिज एजेंसी की स्थापना की गई थी और वहां उत्पादन 18 मार्च, 1802 को शुरू हुआ था।

IOF के विकास में कुछ मुख्य घटनाएं:

i.1906 में, इंडियन ऑर्डनेंस फैक्ट्रीज  का प्रशासन ‘IG ऑफ़ ऑर्डनेंस फैक्ट्री’ के रूप में एक अलग प्रभार के तहत आया।

ii.IOF को 1948 में रक्षा मंत्रालय के सीधे नियंत्रण में रखा गया था और 1979 में ऑर्डनेंस बोर्ड अस्तित्व में आया।

iii.2021 में, ऑर्डनेंस फैक्ट्री बोर्ड भंग हो गया और 7 रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (DPSU) में परिवर्तित हो गया।

मुख्य विचार:

i.वर्तमान में, इंडियन ऑर्डनेंस फैक्ट्रीज  के नेटवर्क में 41 फैक्ट्रीज, 9 ट्रेनिंग इंस्टीटूट्स, 3 रीजनल मार्केटिंग सेंटर्स और 4 रीजनल कंट्रोलर्स ऑफ़ सेफ्टी शामिल हैं।

  • 41 फैक्ट्रीज को OFB के 5 परिचालन प्रभागों में विभाजित किया गया है।

ii.OFB एक रक्षा उत्पादन कंपनी है जो भूमि, समुद्र और वायु प्रणालियों के क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के उत्पादों का उत्पादन करती है।

  • OFB को सेना, वायु सेना और नौसेना के साथ-साथ रक्षा की चौथी शाखा माना जाता है।

नोट: ऑर्डनेंस फैक्ट्री के रूप में जाना जाने वाला सरकार का एक प्रभाग सैन्य हथियारों के विकास, परीक्षण, उत्पादन, रसद और विपणन के लिए जिम्मेदार है।

रक्षा मंत्रालय (MoD) के बारे में:

केंद्रीय मंत्री- राजनाथ सिंह (निर्वाचन क्षेत्र- लखनऊ, उत्तर प्रदेश)
राज्य मंत्री (MoS)- अजय भट्ट (निर्वाचन क्षेत्र- नैनीताल-उधमसिंह नगर, उत्तराखंड)

ऑर्डनेंस फैक्ट्री बोर्ड (OFB) के बारे में:

डायरेक्टर जनरल ऑर्डनेंस – संजीव किशोर
मुख्यालय– कोलकाता, पश्चिम बंगाल
स्थापना- 1979





Exit mobile version