Current Affairs APP

आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस 2022 – 5 दिसंबर

संयुक्त राष्ट्र (UN) का आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस, जिसे आमतौर पर अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस (IVD) के रूप में जाना जाता है, स्वयंसेवकों और संगठनों के मूल्यों को साझा करने और समुदायों, गैर-सरकारी संगठनों (NGO), UN एजेंसियों, सरकारी अधिकारियों और निजी क्षेत्र के बीच उनके काम को बढ़ावा देने के प्रयासों का जश्न मनाने के लिए प्रतिवर्ष 5 दिसंबर को दुनिया भर में मनाया जाता है।

आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस 2022 की विषय ‘सॉलिडेरिटी थ्रू वॉलंटियरिंग’ है।

  • UN के अनुसार, विषय  ‘वॉलंटियरिंग इज़ वेयर कम्पैशन मीट्स सॉलिडेरिटी’ का प्रतिनिधित्व करती है।

पार्श्वभूमि:

i.संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने 1985 में संकल्प A/RES/40/212 को अपनाया और हर साल 5 दिसंबर को आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस के रूप में घोषित किया।

ii.पहला अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस 5 दिसंबर 1985 को मनाया गया था।

प्रमुख बिंदु:

i.दुनिया भर में 15 वर्ष और उससे अधिक उम्र के स्वयंसेवकों की मासिक संख्या 862.4 मिलियन है।

ii.अधिकांश स्वयंसेवी कार्य अभी भी अनौपचारिक रूप से व्यक्तियों के बीच किया जाता है, जिसमें वैश्विक आबादी का 14.3% हिस्सा लेता है, जबकि 6.5% कामकाजी उम्र के लोग विश्व स्तर पर किसी संगठन या संघ के माध्यम से औपचारिक स्वयंसेवा में भाग लेते हैं।

IVD 2022 कार्यक्रम:

i.वार्षिक रूप से, UN वालंटियर्स (UNV) कार्यक्रम IVD को मनाने के लिए कार्यक्रम आयोजित करता है।

  • IVD 2022 के लिए UNV का अभियान ‘टुगेदर, एक्ट नाउ वॉलंटियर फॉर ए बेटर टुमारो’ है।

ii.प्रतिवर्ष, UNV हजारों स्वयंसेवकों को एकजुट करता है, स्वयंसेवकों की मान्यता की वकालत करता है, और स्वयंसेवकों को विकास प्रोग्रामिंग में एकीकृत करने के लिए भागीदारों के साथ सहयोग करता है। 

नोट:

वर्तमान UNV रणनीतिक ढांचा वर्ष 2022-2025 तक फैला है और सतत विकास लक्ष्यों की दिशा में संगठन के प्रयासों को निर्देशित करता है।

स्टेट ऑफ द वर्ल्ड्स वालंटियरिज्म रिपोर्ट (SWVR) 2022:

i.द 2022 स्टेट ऑफ़ द वर्ल्ड्स वालंटियरिज़्म रिपोर्ट (SWVR): “बिल्डिंग इक्वल एंड इनक्लूसिव सोसाइटीज़”, UN वालंटियर्स (UNV) के प्रमुख प्रकाशन (SWVR) का चौथा संस्करण हर 3 साल में प्रकाशित होता है, स्वयंसेवकों और राज्य के बीच संबंधों पर नए साक्ष्य प्रस्तुत करता है। 

ii.UNV का पहला SWVR 2011 में वैश्विक कल्याण के लिए सार्वभौमिक मूल्यों पर ध्यान देने के साथ जारी किया गया था। दूसरी और तीसरी रिपोर्ट क्रमशः 2015 और 2018 में प्रकाशित हुई थीं।

iii.SWVR रिपोर्ट का उद्देश्य विश्व स्तर पर स्वयंसेवा की मान्यता, सुविधा, नेटवर्किंग और प्रचार को बढ़ाना है।

iv.SWVR की अनूठी विशेषताएं मजबूत सबूत, विविध आवाजें और नीतिगत प्रभाव हैं।

2022 SWVR की प्रमुख खोजें:

  • वालंटियरिज़्म सहयोगी निर्णय लेने की संस्कृति को बढ़ावा दे सकता है।
  • वालंटियरिज़्म असमान शक्ति संबंधों को बदल सकता है।
  • वालंटियरिज़्म नागरिक भागीदारी के लिए विविध मार्ग प्रदान करता है लेकिन असमान रहता है।
  • स्वयंसेवक पुल बनाते हैं।

संयुक्त राष्ट्र स्वयंसेवक (UNV) कार्यक्रम के बारे में:

कार्यकारी समन्वयक- टॉली कुर्बानोव (रूसी संघ)
मुख्यालय– बॉन, जर्मनी





Exit mobile version