आयुष्मान भारत योजना के तहत HWC की स्थापना में कर्नाटक को पहला स्थान मिला

Karnataka tops in setting up health & wellness centresवर्ष 2020-21 के लिए आयुष्मान भारत परियोजना के तहत हेल्थ & वैलनेस सेंटर(HWC) की स्थापना में कर्नाटक को नंबर वन राज्य के रूप में स्थान दिया गया है, यह कर्नाटक के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग द्वारा कहा गया था।

  • ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए HWC की स्थापना की गई है।

आयुष्मान भारत परियोजना के तहत कर्नाटक की कार्रवाई

i.राज्य ने केंद्र सरकार द्वारा इसके लिए निर्धारित कई लक्ष्यों को पार कर लिया है।

राज्य के लिए केंद्र सरकार का लक्ष्य कर्नाटक की उपलब्धियां
2,263 HWC उप-केंद्रों की स्थापना कर्नाटक ने 3,300 केंद्रों को अपग्रेड किया है

(लक्ष्य से 146% अधिक)

2, 096 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का HWC में उन्नयन 2,168 का उन्नयन किया गया है (लक्ष्य से 103% अधिक)
294 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का उन्नयन इसने 364 PHC को अपग्रेड किया है (लक्ष्य से 124% अधिक)
कुल 4,653 HWC स्थापित किए जाने हैं 5, 832 कर्नाटक द्वारा स्थापित (लक्ष्य से 125% अधिक)

ii.आयुष्मान भारत – आरोग्य कर्नाटक योजना के तहत सभी को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करने के उद्देश्य से, सभी प्राइमरी हेल्थ केयर सेंटर्स (PHC) को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत अपग्रेड किया जा रहा है।

iii.कर्नाटक ने 11,595 केंद्रों को HWC के रूप में अपग्रेड करने का लक्ष्य रखा है।

आयुष्मान भारत

  • आयुष्मान भारत को 2018 में HWC और प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) के दो मुख्य स्तंभों के साथ लॉन्च किया गया था।
  • केंद्र सरकार ने दिसंबर 2022 तक 1.5 लाख कार्यात्मक AB-HWC का लक्ष्य रखा है।

हाल के संबंधित समाचार:

15 अप्रैल, 2021, केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि सरकार ने 2018 से पूरे भारत में लगभग 75,532 आयुष्मान भारत-स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र (AB-HWC) का संचालन किया है।

कर्नाटक के बारे में

राज्यपाल वजुभाई वाला
मुख्यमंत्री BS येदियुरप्पा
राजधानी – बैंगलोर





Exit mobile version