Current Affairs APP

अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस 2023 – 21 मार्च

सभी प्रकार के वनों के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए संयुक्त राष्ट्र (UN) का अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस प्रतिवर्ष 21 मार्च को दुनिया भर में मनाया जाता है।

  • यह दिन प्रतिवर्ष यूनाइटेड नेशंस फोरम ऑन फॉरेस्ट्स और UN के फ़ूड एंड एग्रीकल्चरऑर्गेनाईजेशन (FAO) द्वारा सरकारों, कॉलाबोरेटीव पार्टनरशिप्स ऑन फॉरेस्ट्स (CPF) और क्षेत्र में अन्य संगठनों के सहयोग से आयोजित किया जाता है।

अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस 2023 21 मार्च 2023 को “फॉरेस्ट्स एंड हेल्थ” विषय के तहत मनाया गया।

  • प्रत्येक अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस का  विषय CPF द्वारा चुना जाता है। 

अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस 2023 का उद्देश्य इस बात पर प्रकाश डालना है कि कैसे वन हमारी हवा और पानी को साफ करने से लेकर हमें आवश्यक भोजन, ईंधन, दवाएं और आय प्रदान करने तक स्वास्थ्य के सभी पहलुओं को बनाए रखते हैं।

पृष्ठभूमि:

i.संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने 21 दिसंबर 2012 को प्रस्ताव A/RES/67/200 को अपनाया और प्रत्येक वर्ष 21 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस के रूप में घोषित किया।
ii.21 मार्च 2013 को पहला अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस मनाया गया।

प्रमुख बिंदु:

i.27 अफ्रीकी देशों में 43000 परिवारों के एक सर्वेक्षण के अनुसार, वन के संपर्क में आने वाले बच्चों में वन  के संपर्क में न आने वाले बच्चों की तुलना में कम से कम 25% अधिक आहार विविधता थी।

ii.औषधीय प्रयोजनों के लिए उपयोग की जाने वाली पौधों की प्रजातियों की कुल संख्या 50,000 तक हो सकती है।

iii.कई अध्ययनों से पता चला है कि वन वातावरण में समय बिताने से रक्तचाप, नाड़ी की दर और कोर्टिसोल का स्तर कम होता है।

iv.सालाना वैश्विक स्तर पर वनों की कटाई के लिए आइसलैंड के आकार का एक वन खो रहा है, और 35 मिलियन हेक्टेयर वन को कीड़ों द्वारा नुकसान पहुंचाया जाता है।

स्वस्थ लोगों के लिए स्वस्थ वन:

i.दुनिया और मानव जाति की रक्षा करने के सर्वोत्तम तरीकों में से एक सतत तरीके से वनों का संरक्षण और उपयोग करना है।

ii.स्वस्थ ग्रह के सभी पहलुओं, आजीविका और पोषण से लेकर जैव विविधता और पर्यावरण के लिए स्वस्थ वन आवश्यक हैं, लेकिन वे खतरे में हैं।

कार्यक्रम 2023:

i.FAO द्वारा  रोम, इटली में हाई-लेवल FAO इवेंट और UN द्वारा UN मुख्यालय न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) में, डिपार्टमेंट ऑफ़ इकनोमिक एंड सोशल अफेयर्स (DESA) सेलिब्रेशन ऑफ़ द ऑब्सेरवन्स,  दोनों 21 मार्च को आयोजित किए गए थे।

ii.FAO ने अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस के विषय में पर्याप्त योगदान देने वाले शहरों को पहचानने के लिए इस कार्यक्रम में ट्री सिटीज ऑफ वर्ल्ड अवार्ड का उद्घाटन भी किया।

iii.21 मार्च 2023 को, इटली के ट्यूरिन शहर को कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी शहरों की ओर से ट्री सिटीज़ ऑफ़ वर्ल्ड अवार्ड मिला।

  • इटली के ट्यूरिन को शहरी वातावरण में हरित स्थानों के निर्माण के लिए मान्यता दी गई थी।

iv.यह अवार्ड FAO की उप महानिदेशक मारिया हेलेना सेमेदो द्वारा इटली के ट्यूरिन के मेयर स्टेफानो लो रूसो को प्रदान किया गया।

फ़ूड एंड एग्रीकल्चरऑर्गेनाईजेशन (FAO) के बारे में:

महानिदेशक– क्यू डोंग्यू
मुख्यालय– रोम, इटली
स्थापना- 1945
सदस्य राज्य- 194 सदस्य राज्य

संयुक्त राष्ट्र (UN) के बारे में:

महासचिव–
एंटोनियो गुटेरेस
मुख्यालय– न्यूयॉर्क, USA
स्थापना- 1945





Exit mobile version