S&P ने FY22 में भारत के सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर 9.5% पर अपरिवर्तित रखी; SBI रिसर्च ने FY22 में 9.5% से अधिक की वृद्धि का अनुमान लगाया

S&P keeps India GDP growth forecast unchanged at 9-5% in FY22S&P ग्लोबल रेटिंग्स ने वित्त वर्ष 2021-22 (FY22) के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के विकास के पूर्वानुमान को 9.5 प्रतिशत और FY23 के समाप्ति वर्ष के लिए 7.8 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा है।

  • भारत के FY24 के लिए सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि का अनुमान पहले के अनुमानित 5.7 प्रतिशत से संशोधित कर 6 प्रतिशत कर दिया गया है।
  • वित्त वर्ष 2021 में भारतीय अर्थव्यवस्था 3 प्रतिशत संकुचित हो गई थी क्योंकि महामारी से प्रेरित प्रतिबंधों ने व्यावसायिक गतिविधि को प्रभावित किया था।

-भारत की GDP वित्त वर्ष 2022 में 9.5% से अधिक बढ़ने की संभावना है – SBI रिसर्च, इकोरैप की रिपोर्ट

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की रिसर्च रिपोर्ट इकोरैप के अनुसार, भारत का सकल घरेलू उत्पाद (GDP) FY22 में 9.5 प्रतिशत से अधिक (भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के 9.5 प्रतिशत के अनुमान से अधिक) बढ़ने की संभावना है ।

  • वित्त वर्ष 2021 के वास्तविक सकल मूल्य वर्धित (GVA) में 5 प्रतिशत की वृद्धि हुई जो कि GDP वृद्धि से अधिक है।
  • GDP स्थिर (2011-12) कीमतों पर वित्त वर्ष 2021-22 की दूसरी तिमाही (Q2 FY22) में 35.73 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है, जो कि Q2 FY21 में 32.97 लाख करोड़ रुपये था, जो Q2 FY21 में 7.4 प्रतिशत संकुचन की तुलना में 8.4 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।

RBI और NSO की रिपोर्ट:

i.अक्टूबर की मौद्रिक नीति समीक्षा में, RBI ने FY22 में वास्तविक GDP वृद्धि को 9.5 प्रतिशत (FY22 के Q2 में 7.9 प्रतिशत; Q3 में 6.8 प्रतिशत; और Q4 में 6.1 प्रतिशत) पर बरकरार रखा था।

ii.राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) के आंकड़ों के अनुसार, भारत की GDP Q2 FY22 के दौरान 8.4% बढ़ी।

इकोरैप रिपोर्ट का मुख्य विश्लेषण:

i.FY21 के दौरान हानि: वित्त वर्ष 2021 की पहली छमाही (H1) में, भारत ने COVID​​​​-19 के कारण 11.4 लाख करोड़ (वर्ष-दर-वर्ष आधार) की वास्तविक GDP हानि का प्रदर्शन किया।

ii.अर्थव्यवस्था की बहाली: FY22 की पहली छमाही में अर्थव्यवस्था 8.2 लाख करोड़ के वास्तविक लाभ के साथ बहाल हो गई है। Q2 FY22 में, फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स (FMCG) क्षेत्र ने साल-दर-साल 11 प्रतिशत की उच्चतम वृद्धि दर्ज की, जबकि EBITDA (अर्निंग्स बिफोर इंटरेस्ट, टैक्सेज, डेप्रिसिएशन,एंड अमोरिटाइजेसन) और कर के बाद लाभ (PAT) में प्रत्येक में 4 प्रतिशत वृद्धि हुई।

हाल के संबंधित समाचार:

व्यापार और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (UNCTAD) ने अपनी व्यापार और विकास रिपोर्ट 2021 जारी की, जिसमें 2021 में भारत की GDP के 7.2 प्रतिशत बढ़ने की भविष्यवाणी की गई, जबकि वैश्विक विकास दर 5.3 प्रतिशत अनुमानित है।

S&P ग्लोबल रेटिंग्स के बारे में:

अध्यक्ष– जॉन बेरिसफोर्ड
मुख्यालय – न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका
जनक– S&P ग्लोबल





Exit mobile version