ISRO और MapmyIndia ने स्वदेशी मैपिंग पोर्टल और भू-स्थानिक सेवाओं के निर्माण में सहयोग किया

MapmyIndia ties up with ISRO to build an alternative to Google Maps11 फरवरी 2021 को, अंतरिक्ष विभाग(DoS) & CE इन्फो सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड (MapmyIndia के स्वामित्व वाले) ने एक समझौता ज्ञापन (MoU) में प्रवेश किया। समझौते के अनुसार, ISRO और MapmyIndia एक स्वदेशी, मानचित्रण पोर्टल और भू-स्थानिक सेवाओं का निर्माण करने के लिए भागीदार होंगे जो GoogleMaps और GoogleEarth सेवाओं का विकल्प बन सकते हैं।

देसी पोर्टल बनाने के लिए MapmyIndia के डिजिटल मैप्स और ISRO की सैटेलाइट इमेजरी और पृथ्वी अवलोकन डेटा का उपयोग किया जाएगा।

संस्थाएं ISRO के पृथ्वी अवलोकन डेटासेट जैसे ‘NavIC’, ‘VEDAS’ और ‘MOSDAC’ जियोफोर्टल्स का उपयोग करके एक समग्र भू-स्थानिक समाधान का निर्माण करेंगी।

i.DoS की ओर से, ISRO के वैज्ञानिक सचिव, R उमामहेश्वरन ओर कंपनी की ओर से, राकेश वर्मा, CE इन्फो सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक द्वारा समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

-यह सहयोग भारतीयों को विस्तृत, व्यापक, गोपनीयता केंद्रित, अति-स्थानीय, स्वदेशी मानचित्रण समाधान प्रदान करेगा।

-यह उपयोगकर्ताओं को मानचित्र-आधारित विश्लेषण और मौसम, प्रदूषण, कृषि उत्पादन, भूमि-उपयोग परिवर्तन, बाढ़ और भूस्खलन आपदाओं पर अंतर्दृष्टि भी दिखाएगा।

भारत के भू-पोर्टल:

IRNSS- इंडियन रीजनल नेविगेशन सॅटॅलाइट सिस्टम(IRNSS) जिसे NavIC (नेविगेशन विथ इंडियन कॉन्स्टेलशन) कहा जाता है, ISRO द्वारा विकसित भारत की स्वदेशी नेविगेशन प्रणाली है।

BHUVAN- राष्ट्रीय भू-पोर्टल, ISRO द्वारा विकसित और होस्ट किया गया जिसमें भू-स्थानिक डेटा, विश्लेषण के लिए सेवाएं और उपकरण शामिल हैं।

VEDAS- ‘विसुअलिसशन ऑफ़ अर्थ ऑब्जरवेशन डाटा एंड अर्चिवल सिस्टम’- एक डिजिटल जियोप्रोसेसिंग प्लेटफ़ॉर्म जो ऑप्टिकल, माइक्रोवेव, थर्मल और हाइपरस्पेक्ट्रल अर्थ ऑब्जर्विंग (EO) डेटा कवरिंग एप्स का उपयोग करता है, जो अकादमिक, अनुसंधान और समस्या समाधान के लिए हैं।  

MOSDAC- ‘मेट्रोलॉजिकल एंड ओशनोग्राफिक सॅटॅलाइट डाटा अर्चिवल सेंटर’ – ISRO के मौसम संबंधी मिशनों के लिए एक डेटा भंडार, यह मौसम संबंधी जानकारी, समुद्र विज्ञान और उष्णकटिबंधीय जल चक्र से संबंधित है।   

MapmyIndia:

i.यह एक नई दिल्ली स्थित भारतीय भू-स्थानिक प्रौद्योगिकी कंपनी है जो स्थान आधारित सॉफ्टवेयर सेवा और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित समाधान विकसित करती है।

ii.वर्तमान में MapmyIndia के नक्शे 7.5 लाख गांव, पूरे भारत के 63 लाख किलोमीटर सड़क नेटवर्क से जुड़े सड़क और भवन-स्तर पर 7500+ शहरों को कवर करते हैं।

iii.यह भारत भर में लगभग 3 करोड़ से अधिक स्थानों के लिए मानचित्र प्रदान करता है।

हाल के संबंधित समाचार:

8 जनवरी, 2021, अंतरिक्ष विभाग (DoS) के सचिव और ISRO के अध्यक्ष के सिवन ने 2021-30 दशक की योजना की रूपरेखा तैयार की है। इसने शॉर्ट-टर्म विजन और लॉन्ग-टर्म विज़न दोनों को सूचीबद्ध किया है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के बारे में:
अध्यक्ष- कैलासवदिवु (K) सिवन
मुख्यालय- बैंगलोर, कर्नाटक

MapmyIndia के बारे में:
MD, अध्यक्ष- राकेश वर्मा
मुख्यालय- नई दिल्ली





Exit mobile version