Current Affairs APP

Current Affairs Quiz in Hindi – July 17 2017

हैलो दोस्तों, affairscloud.com में ऑनलाइन Current Affairs 2017 प्रश्नोत्तरी में आपका स्वागत है। यहां हम वर्तमान मामलों में महत्वपूर्ण घटना पर क्विज बना रहे हैं, जो सभी बैंक परीक्षाओं और अन्य प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए सामान्य है।Current Affairs Quiz से आपको प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

Current Affairs Today 17 July 2017 हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

  1. प्रतिष्ठित साइंस एक्सप्रेस प्रदर्शनी ट्रेन जो 17 फ़रवरी, 2017 से राष्ट्रव्यापी दौरे पर है। अपने नौवें चरण में 17 जुलाई 2017 को सिंधुदुर्ग में पहुंची। सिंधुदुर्ग किस राज्य में है ?
    1. आंध्र प्रदेश
    2. महाराष्ट्र
    3. कर्नाटक
    4. तेलंगाना
    5. पश्चिम बंगाल
    उत्तर &स्पष्टीकरण
    उत्तर – 2. महाराष्ट्र
    स्पष्टीकरण:रेल मंत्री ने साइंस एक्‍सप्रेस के सिंधुदुर्ग चरण का उद्घाटन किया
    प्रतिष्ठित साइंस एक्सप्रेस प्रदर्शनी ट्रेन जो 17 फ़रवरी, 2017 से राष्ट्रव्यापी दौरे पर है। अपने नौवें चरण में 17 जुलाई 2017 को महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में पहुंची।
    i. ट्रेन के इस चरण का ‘साइंस एक्सप्रेस क्‍लाइमेट एक्‍शन स्‍पेशल (एसईसीएएस)’ के रूप में उल्‍लेख किया गया हैजिसमें जलवायु परिवर्तन की वैश्विक चुनौतियों पर प्रकाश डाला गया है।
    ii.यह प्रदर्शनी ट्रेन 18 जुलाई को रोहा रेलवे स्टेशन पर सार्वजनिक रूप से देखने के लिए उपलब्ध होगी।

  2. किस राज्य में “कल्चर ऑन क्रूज़” नामक एक साप्ताहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था ?
    1. जम्मू और कश्मीर
    2. राजस्थान
    3. मध्य प्रदेश
    4. केरल
    5. गोवा
    उत्तर &स्पष्टीकरण
    उत्तर – 1. जम्मू और कश्मीर
    स्पष्टीकरण:जम्मू कश्मीर में “कल्चर ऑन क्रूज़” नामक एक साप्ताहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ
    जम्मू और कश्मीर एकेडमी ऑफ आर्ट,कल्चर और लैंग्वेजेस ने पर्यटन विभाग के सहयोग से डल झील पर “कल्चर ऑन क्रूज़” (अंग्रेज़ी :Culture On Cruise )नामक एक साप्ताहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
    * Cruise का हिंदी में मतलब समुद्र-पर्यटन होता है .नाम है ये महोत्सव का इसलिए अंग्रेज़ी में ही याद रखना होगा .
    i.इसका उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों से कलाकारों को एक साथ लाना है ।
    ii.कश्मीर के विभागीय आयुक्त बेसर अहमद खान ने घोषणा की कि झेलम नदी में जनता के लिए जल परिवहन एक महीने की अवधि के लिए नि: शुल्क होगा।इस मुफ्त सेवा का समय 10 बजे से 4 बजे तक है।

  3. भारत और श्रीलंका ने श्रीलंका के किस जिले में एक गांव का विकास करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?
    1. जाफना जिला
    2. मन्नार जिला
    3. बदल्ला जिला
    4. अनुराधापुरा जिला
    5. अमपारा जिला
    उत्तर &स्पष्टीकरण
    उत्तर – 4. अनुराधापुरा जिला
    स्पष्टीकरण:भारत और श्रीलंका ने अनुराधापुरा जिले के गांव को विकसित करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये
    भारत और श्रीलंका ने अनुराधापुरा जिले के एक गांव को 30 करोड़ रुपये की लागत से 153 परिवारों के लाभ के लिए विकसित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
    प्रमुख बिंदु :
    i.एक प्रसिद्ध बौद्ध भिक्षु ‘सोबिथा थेरो’ के नाम पर बने गांव में 153 नए घरों का निर्माण, एक बहुउद्देशीय समुदाय भवन, आंतरिक जल आपूर्ति प्रणाली और भिक्षुओं के क्वार्टरों और पुस्तकालयों के पुनर्निर्माण की परिकल्पना की गई है।
    ii. यह परियोजना श्रीलंका की सरकार के आर्थिक विकास के लिए ग्रामीण गांवों के पुनर्वास की नीति के अनुरूप है।

  4. ट्रैवल + लेजर (टी + एल) पत्रिका द्वारा एक सर्वेक्षण में किस एयरलाइंस को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ एयरलाइन के रूप में दर्जा दिया गया है ?
    1. कैथे पैसिफ़िक
    2. कतर एयरवेज
    3. अमीरात
    4. जापान एयरलाइंस
    5. सिंगापुर एयरलाइंस
    उत्तर &स्पष्टीकरण
    उत्तर – 5. सिंगापुर एयरलाइंस
    स्पष्टीकरण:सिंगापुर एयरलाइंस दुनिया की सर्वश्रेष्ठ एयरलाइन :ट्रैवल + लेजर (टी + एल) पत्रिका
    ट्रैवल + लेजर (टी + एल) पत्रिका द्वारा एक सर्वेक्षण में सिंगापुर एयरलाइंस को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ एयरलाइन के रूप में दर्जा दिया गया है।
    * क्या आपको याद है ? हाल ही में कतर एयरवेज को SKYTRAX 2017 वर्ल्ड एयरलाइन पुरस्कार में विश्व की सर्वश्रेष्ठ एयरलाइन घोषित किया गया था . इसलिए जब भी ऐसा कोई प्रशन आये ,ध्यान रखे की किसके द्वारा पूछा गया है.

  5. किस कंपनी ने भारत की पहली जैव-सीएनजी (बायो-मीथेन) बस का विकास किया है जिसका हाल ही में जैव ऊर्जा कार्यक्रम, ‘उर्जा उत्सव’ में अनावरण किया गया था?
    1. टाटा मोटर्स
    2. महिंद्रा ऐंड महिंद्रा
    3. अशोक लेलैंड
    4. स्वराज मज़्दा
    5. हिंदुस्तान मोटर्स
    उत्तर &स्पष्टीकरण
    उत्तर – 1. टाटा मोटर्स
    स्पष्टीकरण:टाटा मोटर्स ने बनाई देश की पहली बायो मीथेन बस, कचरे से पैदा हुए गैस से दौड़ेगी
    वाहन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी टाटा मोटर्स ने देश की पहली बायो सीएनजी (बायो मीथेन) बस उतारी है।
    i. कंपनी ने कहा है कि बायो मीथेन इंजन (5.7 SGI & 3.8 SGI) हल्की और मध्यम बसों में उपलब्ध होगा।
    ii. कंपनी ने तीन मॉडल प्रदर्शित किए हैं।
    iii. इनमें प्रमुख मॉडल टाटा LPO 1613 शामिल है जो 5.7 SGI BS-IV IOBD-II का अनुपालन करने वाली बस होगी।
    iv. टाटा LPO 1613 पुणे नगर परिवहन निगम में पहले से परिचालन में है। इसे कार्यक्रम में इसे बायो मीथेन ईंधन के साथ प्रदर्शित किया गया।

  6. निम्नलिखित में से किसने नेपाल के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली है?
    1. जीवन लाल भंडारी
    2. गोपाल प्रसाद पराजुली
    3. मंदार कोइराला
    4. राजनाथ देउबा
    5. बिरेंद्र गरति
    उत्तर &स्पष्टीकरण
    उत्तर – 2. गोपाल प्रसाद पराजुली
    स्पष्टीकरण:न्यायमूर्ति गोपाल प्रसाद पराजुली नेपाल के नए मुख्य न्यायाधीश होंगे
    न्यायमूर्ति गोपाल प्रसाद पराजुली नेपाल के नए मुख्य न्यायाधीश होंगे.
    i.संसदीय सुनवाई विशेष समिति (पीएचएससी) ने सर्वसम्मति से सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद के लिए न्यायमूर्ति पराजुली का नाम अनुमोदित किया.
    ii.पीएसएससी द्वारा अनुमोदन के बाद राष्ट्रपति अब उन्हें मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करेंगे. वह 28 अप्रैल 2018 तक न्यायपालिका का नेतृत्व करेंगे.
    iii.न्यायमूर्ति पराजुली सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश हैं और उन्होंने मुख्य न्यायाधीश सुशीला करकी की सेवानिवृत्ति के बाद पद ग्रहण किया है.
    क्या आपको याद है ? सुशीला करकी नेपाल की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश हैं जो 8 जून 2017 को सेवानिवृत्त हो गयी हैं .यह नाम भी महत्पूर्ण है.

  7. 17 जुलाई, 2017 को, निम्नलिखित में से किन्होंने लोकसभा के सदस्यों के रूप में शपथ ली?
    1. फारूक अब्दुल्ला और पीके कुन्हालिकुट्टी
    2. फारूक अब्दुल्ला और एल के कादरी
    3. एल के कादरी और पीके कुन्हालिकुट्टी
    4. माजिद शेख और पी के कुन्हालिकुट्टी
    5. फारूक अब्दुल्ला और मजीद शेख
    उत्तर &स्पष्टीकरण
    उत्तर – 1. फारूक अब्दुल्ला और पीके कुन्हालिकुट्टी
    स्पष्टीकरण:अब्दुल्ला और कुन्हालिकुट्टी ने ली लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ
    नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता व जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के नेता पी. के. कुन्हालिकुट्टी ने 17 जुलाई 2017 को लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ ली।

  8. किस विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने अत्‍यधिक लचीला और मजबूत कृत्रिम रेशम विकसित किया जो लगभग पूरी तरह से पानी से बना है और इसे पर्यावरण के अनुकूल वस्त्रों और सेंसर बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है ?
    1. बीजिंग विश्वविद्यालय
    2. सिडनी विश्वविद्यालय
    3. स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय
    4. कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय
    5. सिडनी विश्वविद्यालय
    उत्तर &स्पष्टीकरण
    उत्तर – 4. कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय
    स्पष्टीकरण:अत्‍यधिक लचीले और मजबूत कृत्रिम रेशम को विकसित किया गया
    कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने अत्‍यधिक लचीला और मजबूत कृत्रिम रेशम विकसित किया जो लगभग पूरी तरह से पानी से बना है और इसे पर्यावरण के अनुकूल वस्त्रों और सेंसर बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
    प्रमुख बिंदु:
    i.यह रेशम “हाइड्रोजेल” नामक पदार्थ से बना है ,जो लगभग 98% पानी है।
    ii.शेष 2% हाइड्रोजेल सिलिका और सेल्यूलोज से बने होते हैं।
    iii.बेहद पतले धागे व्यास में मीटर के कुछ लाखवां हिस्से हैं।
    iv.हाइड्रोजेल को लगभग 30 सेकेंड्स तक खींचने के बाद, पानी का वाष्पीकरण हो जाता है और एक मजबूत धागा मिलता है .

  9. किस भारतीय संस्थान के वैज्ञानिकों ने भारत को घेरे हुए समुद्र में पानी के नीचे लाखों टन कीमती धातुओं और खनिजों खोज निकाला है ?
    1. जिऑलजिकल सर्वे ऑफ इंडिया
    2. ओसियन टेक्नोलॉजी इंस्टिट्यूट
    3. समुद्र एवं खनिज बोर्ड
    4. धातु रिसर्च बोर्ड
    5. खरिज सर्वे ऑफ़ इंडिया
    उत्तर &स्पष्टीकरण
    उत्तर -1. जिऑलजिकल सर्वे ऑफ इंडिया
    स्पष्टीकरण:भारतीय वैज्ञानिकों ने समुद्र में की लाखों टन कीमती धातुओं और खनिजों की खोज
    जिऑलजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के वैज्ञानिकों ने भारत को घेरे हुए समुद्र में पानी के नीचे लाखों टन कीमती धातुओं और खनिजों खोज निकाला है।
    i.समुद्री संसाधनों की विशाल उपस्थिति को पहली बार मंगलुरु, चेन्नई, मन्नार बेसिन, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप से लगभग 2014 की शुरुआत में पहचाना गया था.
    ii.तीन अत्याधुनिक जहाज समुद्र रत्नाकर, समुद्र कौस्तुभ और समुद्र सौदीकामा को इस खोज में लगाया गया है।
    iii.3 साल की खोज और अनुसंधान के बाद जीएसआई ने भारत के अक्सक्लूज़िव इकनॉमिक ज़ोन 181,025 वर्ग किमी का हाई रेज़ोल्यूशन सीबेड मोरफोलॉजिकल डेटा तैयार किया है और 10 हजार मिलियन टन लाइम मड के होने की बात कही है।

  10. निम्नलिखित में से किसने पुरुषों की एकल श्रेणी में विंबलडन चैंपियनशिप 2017 जीती है?
    1. एंडी मरे
    2. रोजर फेडरर
    3. स्टेन वावरिंका
    4. राफेल नडाल
    5. नोवाक जोकोविच
    उत्तर &स्पष्टीकरण
    उत्तर – 2. रोजर फेडरर
    स्पष्टीकरण:विंबलडन 2017 – विजेता:
    श्रेणी                       विजेता
    पुरुष एकल               रोजर फेडरर (स्विटज़रलैंड)
    महिला एकल              गर्बाइन मुगुर्ज़ा (स्पेन)
    पुरुषों की डबल्स          लुकाज़ कुबोत (पोलैंड) और मारसेलो मेलो (ब्राजील)
    महिलाओं की डबल्स       एकातेरिना मकारोवा (रूस) और एलेना वेसनिना (रूस)
    मिश्रित युगल                जेमी मुरे (यूके) और मार्टिना हिंगिस (स्विटज़रलैंड)

  11. निम्नलिखित में से किसने पांचवीं बार फार्मूला 1 ब्रिटिश ग्रांप्री जीती है ?
    1. डैनियल रीकार्डोडो
    2. लुईस हैमिल्टन
    3. निको रोसबर्ग
    4. सेबस्टियन वेट्टेल
    5. वल्टेरी विक्टर बोतास
    उत्तर &स्पष्टीकरण
    उत्तर – 2. लुईस हैमिल्टन
    स्पष्टीकरण:ब्रिटिश ग्रांप्री: हैमिल्टन ने अपनी घरेलू ग्रांप्री में रिकार्ड की बराबरी करने वाली पांचवीं जीत दर्ज की
    मर्सीडीज के लुइस हैमिल्टन ने फॉर्मूला वन ग्रां प्री जीतकर लगातार चौथी बार ब्रिटिश ग्रांप्री अपने नाम की.
    i.इस जीत के साथ हैमिल्टन ने अपने और ड्राइवर चैंपियनशिप में शीर्ष पर चल रहे सेबेस्टियन वेटेल के बीच के अंतर को सिर्फ एक अंक का कर दिया है.
    ii.हैमिल्टन ने अपनी घरेलू ग्रांप्री में रिकार्ड की बराबरी करने वाली पांचवीं जीत दर्ज की जो उनके करियर की 57वीं जीत है. मर्सीडीज के हैमिल्टन के साथी वालटेरी बोटास दूसरे स्थान पर रहे.

  12. भारत ने किर्गिज़स्तान के बिस्केक में हाल में संपन्न एशियाई कैडेट जूडो चैंपियनशिप में कितने पदक जीते हैं ?
    1. तीन पदक
    2. चार पदक
    3. पांच पदक
    4. छह पदक
    5. सात पदक
    उत्तर &स्पष्टीकरण
    उत्तर – 1. तीन पदक
    स्पष्टीकरण:भारत ने एशियाई कैडेट जूडो चैंपियनशिप में एक स्वर्ण पदक सहित कुल 3 पदक जीते
    भारत ने किर्गिज़स्तान के बिस्केक में हाल में संपन्न एशियाई कैडेट जूडो चैंपियनशिप में एक स्वर्ण पदक सहित कुल 3 पदक जीते।
    पदक
    1.स्वर्ण पदक- थंगजाम तबाबी देवी
    2.कांस्य पदक- सिमरन
    3. कांस्य पदक- परमजीत

  13. निम्नलिखित में से कौन राष्ट्रीय मास्टर्स स्नूकर खिताब जीता है?
    1. एच. मनुदेव
    2. आलोक कुमार
    3. आदित्य जोशी
    4. जैनिन पटेल
    5. श्रीकांत नायडू
    उत्तर &स्पष्टीकरण
    उत्तर – 1. एच. मनुदेव
    स्पष्टीकरण:मनुदेव ने राष्ट्रीय मास्टर्स स्नूकर खिताब जीता
    आई एच मनुदेव ने चेन्नई में पहला राष्ट्रीय मास्टर्स स्नूकर टूर्नामेंट का खिताब जीता.
    i.पूर्व राष्ट्रीय पुरुष चैंपियन आलोक कुमार, इस आयोजन में अच्छे फार्म में थे, लेकिन कर्नाटक के मनुदेव ने उन्हें कड़ी टक्कर दी और ख़िताब अपने नाम किया.

  14. पहली बार कारगिल इंटरनेशनल मैराथन ‘कार्यक्रम में भाग लेने के लिए दुनिया भर से 800 से अधिक धावक शामिल हुए . इस मैराथन को क्या नाम दिया गया था ?
    स्टेन वावरिंका
    1.‘रन फॉर जवांस ’
    2.‘रन फॉर कंट्री ’
    3.‘रन फॉर बॉर्डर ’
    4.‘रन फॉर सरहद ’
    5.‘रन फॉर सोल्डिएर्स ’
    उत्तर &स्पष्टीकरण
    उत्तर – 4.‘रन फॉर सरहद ’
    स्पष्टीकरण:कारगिल में ‘रन फॉर सरहद’ अंतर्राष्ट्रीय मैराथन
    पहली बार कारगिल इंटरनेशनल मैराथन ‘रन फॉर सरहद’ (Run for sarhad)कार्यक्रम में भाग लेने के लिए दुनिया भर से 800 से अधिक धावक शामिल हुए जो 17 जुलाई 2017 को समाप्त हुई है .
    i.हजारों लोग इस खूबसूरत वादियों में दौड़ते नजर आये ।
    ii.कारगिल में पहली बार आयोजित हुयी अंतर्राष्ट्रीय मैराथन 2017 में देश-विदेश के हजारों धावकों ने हिस्सा लिया ।
    iii.आयोजकों के मुताबिक मैराथन का उद्देश्य कारगिल और द्रास क्षेत्र में पर्यटन को बढावा देना है।
    iv.सभी उम्र के लोगों ने 160, 120, 60, 40, 20 और 10 किलोमीटर दौड़ में भाग लिया।
    v.मुंशी हबीबुल्लाह स्कूल के ‘दिव्यंग’ छात्रों ने भी मैराथन में भाग लिया
    vi.भारत के पहले ब्लेड रनर मेजर डीपी सिंह ने भी मैराथन में भाग लिया ।
    vii. 60 किमी के विजेता ज़हीर अब्सस हैं उन्होंने 6 घंटे से भी कम समय में दौड़ पूरी की .
    viii.मेरठ के एक युवा अंतरराष्ट्रीय धावक सरफराज रहमान ने 120 किमी दौड़ जीती .

  15. निम्नलिखित में से किसने आईएएएफ वर्ल्ड अंडर 18 चैंपियनशिप में भारत के लिए पहला रजत पदक जीता है?
    1. सुंदर राजन
    2. अक्षय निजावन
    3. दमनीत सिंह
    4. अंकुर गर्ग
    5. अभिषेक आचार्य
    उत्तर &स्पष्टीकरण
    उत्तर – 3. दमनीत सिंह
    स्पष्टीकरण:दमनीत ने विश्व अंडर 18 एथलेटिक्स में तार गोला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीता
    दमनीत सिंह ने लड़कों की तार गोला फेंक स्पर्धा में रजत पदक के साथ भारत को आईएएएफ विश्व अंडर 18 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के तीसरे दिन पहला पदक दिलाया।
    i.दमनीत सिंह ने अपने पहले ही प्रयास में पांच किग्रा के तार गोले को 74–20 मीटर की दूरी तक फेंका जो उनका निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है।
    ii.उक्रेन के माइखाइलो कोखान ने 82 –31 मीटर के प्रयास के साथ स्वर्ण पदक जीता। कांस्य पदक जर्मनी के राफेल विंकेलवोस के नाम रहा .

  16. मार्टिन लैंडो कौन थे , जिनका कुछ दिन पूर्व ही निधन हुआ है ?
    1. अमेरिकन बेसबॉल प्लेयर
    2. अमेरिकी इतिहासकार
    3. अमेरिकी अभिनेता
    4. अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री
    5. अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी
    उत्तर &स्पष्टीकरण
    उत्तर – 3. अमेरिकी अभिनेता
    स्पष्टीकरण:ऑस्कर विजेता और टीवी सीरिज ‘मिशन:इम्पॉसिबल’ से पहचाने बनाने वाले हॉलीवुड एक्टर मार्टिन लैंडो का निधन
    आॅस्कर विजेता अमरीकी अभिनेता मार्टिन लैंडो का 89 साल की उम्र में निधन हो गया।
    i. हॉलीवुड में 1960 के दशक में प्रसिद्ध ‘मिशन इम्पॉसिबल’ टीवी सीरीज़ में बेहतरीन अदाकारी के लिए फेमस मार्टिन लैंडो कई बीमारियों से जूझ रहे थे।
    ii.मार्टिन को हॉलीवुड फिल्म ‘इड वुड’ में बेहतरीन अभिनय के लिए ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।
    iii.वह मुख्य रूप से ‘नॉर्थ बाइ नॉर्थवेस्ट’, ‘क्राइम्स एंड मिंस्डीमीनर्स’ और ‘एड वुड’ जैसी फिल्मों में काम करने के लिए जाने जाते हैं।

  17. निम्नलिखित में से किसने ‘‘Future of Indian Universities: Comparative and International Perspectives’ ( हिंदी में – भारतीय विश्‍व विद्यालयों का भविष्‍य – तुलनात्‍मक व अंतर्राष्‍ट्रीय परिदृश्‍य) पुस्‍तक को संकलित किया है?
    1. प्रोफेसर सुधांशु जैन
    2. प्रोफेसर हर्षवर्धन पाटिल
    3. प्रोफेसर सी. राज कुमार
    4. प्रोफेसर रोमिला लोढा
    5. प्रोफेसर हरि प्रसाद
    उत्तर &स्पष्टीकरण
    उत्तर – 3. प्रोफेसर सी. राज कुमार
    स्पष्टीकरण:राष्‍ट्रपति ने ‘Future of Indian Universities (भारतीय विश्‍व विद्यालयों का भविष्‍य – तुलनात्‍मक व अंतर्राष्‍ट्रीय परिदृश्‍य पुस्‍तक की प्रथम प्रतिलिपि ग्रहण की )
    भारत के राष्ट्रपति श्री प्रणव मुखर्जी ने 17 जुलाई 2017 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में ‘‘Future of Indian Universities: Comparative and International Perspectives’ ( हिंदी में – भारतीय विश्‍व विद्यालयों का भविष्‍य – तुलनात्‍मक व अंतर्राष्‍ट्रीय परिदृश्‍य) पुस्‍तक की प्रथम प्रतिलिपि ग्रहण की.
    i.उन्होंने इस पुस्‍तक की प्रथम प्रतिलिपि नोबेल पुरस्‍कार विजेता प्रोफेसर अमतिया सेन से ग्रहण की ।
    ii.प्रोफेसर अमतिया ने इस पुस्‍तक का औपचारिक रूप से विमोचन भी किया ।
    iii.पुस्‍तक का संकलन जेजीयू विश्‍वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. सी. राजकुमार ने पुस्‍तक को संकलित किया है।
    iv. आक्‍सफोर्ड विश्‍वविद्यालय प्रैस ने इसे छापा है.

  18. “विश्व न्याय दिवस” हर वर्ष किस तारीख को मनाया जाता है?
    1.  16 जुलाई
    2.  17 जुलाई
    3.  18 जुलाई
    4.  19 जुलाई
    5.  20 जुलाई
    उत्तर &स्पष्टीकरण
    उत्तर – 17 जुलाई
    स्पष्टीकरण:विश्व न्याय दिवस : 17 जुलाई
    अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्याय की उभरती हुई प्रणाली को पहचानने के प्रयास के रूप में 17 जुलाईको पूरी दुनिया भर में विश्व न्याय दिवस मनाया जाता है।
    i.इसे 17 जुलाई को चुना गया था क्योंकि यह 1998 रोम संविधि की 19 वीं वर्षगांठ का प्रतीक है, जिसने संस्थापक संधि से अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) बनाया है।
    iii.अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) ने 2002 में द हेग, नेदरलैंड्स में अपना काम शुरू किया.

  19. निम्नलिखित में से किसने महिला एकल श्रेणी में विंबलडन चैंपियनशिप 2017 जीती है?
    1. गर्बाइन मुगुर्ज़ा
    2. वीनस विलियम्स
    3. सेरेना विलियम्स
    4. एंजेलिक कर्बर
    5. मार्टिना हिंगिस
    उत्तर &स्पष्टीकरण
    उत्तर – 1. गर्बाइन मुगुर्ज़ा
    स्पष्टीकरण:विंबलडन 2017 – विजेता:
    श्रेणी                       विजेता
    पुरुष एकल               रोजर फेडरर (स्विटज़रलैंड)
    महिला एकल              गर्बाइन मुगुर्ज़ा (स्पेन)
    पुरुषों की डबल्स          लुकाज़ कुबोत (पोलैंड) और मारसेलो मेलो (ब्राजील)
    महिलाओं की डबल्स       एकातेरिना मकारोवा (रूस) और एलेना वेसनिना (रूस)
    मिश्रित युगल                जेमी मुरे (यूके) और मार्टिना हिंगिस (स्विटज़रलैंड)

  20. विंबलडन चैम्पियनशिप टेनिस टूर्नामेंट 2017 कहाँ आयोजित किया गया था ?
    1. इंगलैंड
    2. सिंगापुर
    3. भारत
    4. चीन
    5. रूस
    उत्तर &स्पष्टीकरण
    उत्तर – 1. इंगलैंड
    स्पष्टीकरण:विंबलडन चैंपियनशिप 2017
    विंबलडन चैम्पियनशिप टेनिस टूर्नामेंट के 131 वें संस्करण 3 से 16 जुलाई 2017 तक, यूनाइटेड किंगडम के विंबलडन, लंदन, में आयोजित किये गए .
    i.इस टूर्नामेंट के इतिहास में 41 वर्षों बाद ऐसा मौका आया जब‍ किसी खिलाड़ी ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान बगैर कोई सेट गंवाए खिताब हासिल किया।
    ii.रोजर फेडरर विंबलडन के इतिहास केन रोजवॉल (1974) के बाद पुरुष सिंगल्स के फाइनल में पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं।





Exit mobile version