Current Affairs APP

Current Affairs Quiz in Hindi – August 2 2017

हैलो दोस्तों, affairscloud.com में ऑनलाइन Current Affairs 2017 प्रश्नोत्तरी में आपका स्वागत है। यहां हम वर्तमान मामलों में महत्वपूर्ण घटना पर क्विज बना रहे हैं, जो सभी बैंक परीक्षाओं और अन्य प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए सामान्य है।Current Affairs Quiz से आपको प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

Current Affairs Today 2 August 2017 हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

  1. इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा भारत के लिए डेटा संरक्षण फ्रेमवर्क पर गठित विशेषज्ञ समूह के अध्‍यक्ष कौन हैं ?
    1. रजत मून
    2. बी एन श्रीकृष्ण
    3. अजय भूषण
    4. अरुणा नटराजन
    5. राम वेदश्री
    उत्तर &स्पष्टीकरण
    उत्तर -2. बी एन श्रीकृष्ण
    स्पष्टीकरण:न्‍यायमूर्ति बी.एन. श्रीकृष्‍ण भारत के लिए डेटा संरक्षण फ्रेमवर्क पर गठित विशेषज्ञ समूह के अध्‍यक्ष
    डेटा संरक्षण के विशेष महत्‍व को ध्‍यान में रखने के साथ-साथ देश के नागरिकों के व्‍यक्तिगत डेटा को सुरक्षित एवं संरक्षित रखने के लिए भारत सरकार के इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने 31 जुलाई, 2017 को भारत के उच्‍चतम न्‍यायालय के पूर्व न्‍यायमूर्ति बी.एन. श्रीकृष्‍ण की अध्‍यक्षता में विशेषज्ञों की एक समिति गठित की है। यह एक 10 सदस्यीय समिति है.

  2. भारत ने किस देश में सजा काट रहे लोगों के स्‍थानांतरण से सम्‍बन्धित एक समझौते पर 1 अगस्त 2017 को हस्‍ताक्षर किये हैं ?
    1. सोमालिया
    2. नाइजीरिया
    3. श्रीलंका
    4. बांग्लादेश
    5. वियतनाम
    उत्तर &स्पष्टीकरण
    उत्तर – 1. सोमालिया
    स्पष्टीकरण:इससे सोमालिया में जेल की सजा काट रहे भारतीयों को अपनी सजा के बचे हुए समय में परिवारों के पास रहने का मौका मिल जाएगा और उनका पुनर्वास भी संभव हो सकेगा।
    ♦ राजधानी: मोगादिशू
    ♦ मुद्रा: सोमाली शिलिंग (एसओएस)

  3. किस संस्था से भारत को 1960 सिंधु जल संधि (आईडब्ल्यूटी) के तहत जम्मू-कश्मीर में किशनगंगा और रतला पनबिजली परियोजनाओं के निर्माण के लिए अनुमति मिली है ?
    1. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष
    2. एशियाई विकास बैंक
    3. संयुक्त राष्ट्र
    4. विश्व बैंक
    5. नाटो
    उत्तर &स्पष्टीकरण
    उत्तर – 4. विश्व बैंक
    स्पष्टीकरण:भारत को किशनगंगा, रातले परियोजनाओं के निर्माण के लिए विश्व बैंक की अनुमति मिली
    जम्मू-कश्मीर में किशनगंगा और रतला पनबिजली परियोजनाओं के निर्माण की राह में बाधा खड़ी करने की पाकिस्तान की कोशिशों को तगड़ा झटका लगा है।दोनों संयंत्रों के तकनीकी डिजाइन संधि के प्रतिकूल है या नहीं इस बात को लेकर दोनों देश असहमत हैं।
    i. विश्व बैंक ने उसकी आपत्तियों को दरकिनार करते हुए, 1960 सिंधु जल संधि (आईडब्ल्यूटी) के तहत भारत को इनके निर्माण की इजाजत दे दी है।

  4. ब्रिक्स देशों के व्यापार मंत्रियों की सातवीं बैठक 1-2 अगस्त ,2017 को कहाँ आयोजित हुई ?
    1. मॉस्को, रूस
    2. मुंबई, भारत
    3. केप टाउन, दक्षिण अफ्रीका
    4. रियो डी जनेरियो, ब्राजील
    5. शंघाई, चीन
    उत्तर &स्पष्टीकरण
    उत्तर – 5. शंघाई, चीन
    स्पष्टीकरण:ब्रिक्स व्यापार मंत्रियों की बैठक शंघाई में आयोजित
    ब्रिक्स देशों के व्यापार मंत्रियों की सातवीं बैठक शंघाई ,चीन में 1-2 अगस्त ,2017 को हुई।
    i.भारत के तरफ से बैठक में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण के नेतृत्व में 6 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल शामिल हुआ।
    ii. बैठक की अध्यक्षता चीन के वाणिज्य मंत्री ज़ोंग शन ने की।

  5. वर्तमान रेपो दर क्या है ?
    1.   6.00%
    2.   6.25%
    3.   6.50%
    4.   6.75%
    5.   7.00%
    उत्तर &स्पष्टीकरण
    उत्तर – 6.00%
    स्पष्टीकरण:
    रिपो दर                     6.00%    इससे पहले यह 6.25% था      25 आधार अंकों से कम।
    रिवर्स रेपो दर               5.75%   इससे पहले यह 6.00% था       25 आधार अंक कम
    सीमांत स्थायी सुविधा दर   6.25%    इससे पहले यह 6.50% था      25 आधार अंकों से कम।
    बैंक दर                      6.25%   इससे पहले यह 6.50% था      25 आधार अंकों से कम।
    सीआरआर                  4.00%   अपरिवर्तित – 9 फरवरी 2013 से
    एसएलआर                  20.00%  अपरिवर्तित – 7 जून 2017 से

  6. सेबी ने बाजार में उचित व्यवहार के लिए एक समिति का गठन किया है जो बाजार की निगरानी और एल्गो ट्रेडिंग के नियमों को मजबूत करने के उपाय सुझाएगी।निम्नलिखित में से कौन इस समिति का प्रमुख है?
    1. वायरल आचार्य
    2. दीपक पारेख
    3. अमिताभ कांत
    4. टी के विश्वनाथन
    5. एल जे पन्निकर
    उत्तर &स्पष्टीकरण
    उत्तर – 4. टी के विश्वनाथन
    स्पष्टीकरण:सेबी ने बाजार में उचित व्यवहार के लिए समिति बनाई
    भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) ने बाजार में उचित व्यवहार के लिए एक समिति का गठन किया है जो बाजार की निगरानी और एल्गो ट्रेडिंग के नियमों को मजबूत करने के उपाय सुझाएगी।
    i. समिति का चेयरमैन पूर्व विधि सचिव टी के विश्वनाथन को बनाया गया है। समिति भेदिया कानून प्रतिबंध, धोखाधड़ी और अनुचित व्यापार व्यवहार निषेध नियमनों में सुधार के उपाय भी सुझाएगी।

  7. किस खिलाड़ी को ईस्ट बंगाल फुटबॉल क्लब द्वारा अपने स्थापना दिवस पर ‘भारत गौरव’ से सम्मानित किया गया है ?
    1. धनराज पिल्ले
    2. वीरेंद्र सहवाग
    3. पी टी उषा
    4. मैरी कॉम
    5. युवराज सिंह
    उत्तर &स्पष्टीकरण
    उत्तर – 1. धनराज पिल्ले
    स्पष्टीकरण:धनराज पिल्लै को ईस्ट बंगाल फुटबॉल क्लब द्वारा भारत गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया
    पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान धनराज पिल्लै को 1 अगस्त 2017 को ईस्ट बंगाल फुटबॉल क्लब द्वारा अपने स्थापना दिवस पर‘भारत गौरव’ से सम्मानित किया गया।
    i. भारत गौरव ईस्ट बंगाल फुटबॉल क्लब का सर्वोच्च पुरस्कार है.
    ii.गुरविंदर सिंह को वर्ष के फुटबॉलर का पुरस्कार मिला जबकि बोडडुपल्ली अमित को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर के रूप में सम्मानित किया गया।
    iii.भारत के पूर्व फुटबाल खिलाड़ी सुभाष भौमिक और पूर्व राष्ट्रीय फुटबाल टीम के कोच सैयद न्यामुद्दीन को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

  8. मार्केट रेग्युलेटर सेबी ने किसको बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का नया चेयरमैन बनाए जाने को मंजूरी दी दे है ?
    1. प्रतीक भटनागर
    2. धीरेंद्र स्वरुप
    3. जयंत जैन
    4. प्रदीप सिन्हा
    5. नवीन देवड़ा
    उत्तर &स्पष्टीकरण
    उत्तर -2. धीरेंद्र स्वरुप
    स्पष्टीकरण:धीरेंद्र स्वरूप को बीएसई के नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया
    मार्केट रेग्युलेटर सेबी ने धीरेंद्र स्वरूप को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का नया चेयरमैन बनाए जाने को मंजूरी दी दे है.स्वरूप अभी तक बीएसई में पब्लिक इंटरेस्ट डायरेक्टर थे, जो अब सुधाकर राव की जगह लेंगे।

  9. किसे एफबीआई के नए डायरेक्टर के रूप में नियुक्त किया गया है ?
    1. विन्सेन्ट कॉलिन्स
    2. क्रिस्टोफर रे
    3. जेम्स आर्मिटेज
    4. जेकब पावेल
    5. एलन हॉपकिंस
    उत्तर &स्पष्टीकरण
    उत्तर – 2. क्रिस्टोफर रे
    स्पष्टीकरण:क्रिस्टोफर रे बने एफबीआई के नए डायरेक्टर, अमेरिकी सीनेट ने लगाई मुहर
    क्रिस्टोफर रे एफबीआई के नए डायरेक्टर बन गए हैं। अमरीकी सीनेट ने इस बात की पुष्टि की उन्हें एफबीआई डायरेक्टर के पद पर चुन लिया गया है। i.क्रिस्टोफर रे, जेम्स कोमी की जगह लेंगे।
    ii. जेम्स कोमी को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 3 महीने पहले एफबीआई डायरेक्टर के पद से बर्खास्त कर दिया था।

  10. अर्थशास्त्री और पत्रकार संजय बारू को किस संसथान ने अपने नया महासचिव नियुक्त करने की घोषणा की है?
    1. भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई)
    2. भारत के एसोसिएटेड चेंबर ऑफ कॉमर्स
    3. सॉफ्टवेयर और सर्विसेज नेशनल एसोसिएशन
    4. फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की)
    5. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन
    उत्तर &स्पष्टीकरण
    उत्तर – 4. फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की)
    स्पष्टीकरण:संजय बारू होंगे फिक्की के नए महासचिव
    उद्योग चैंबर फिक्की ने अर्थशास्त्री और पत्रकार संजय बारू को अपना नया महासचिव नियुक्त करने की घोषणा की है।
    i. वे 1 सितंबर 2017 से अपना पदभार संभालेंगे।
    ii. वे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार भी रह चुके हैं।
    iii.वे दीदार सिंह की जगह लेंगे क्योंकि उनका पांच साल का कार्यकाल पूरा हो गया है .

  11. पीटर ओ’नील को किस देश के प्रधान मंत्री के रूप में पुनः नियुक्त किया गया है ?
    1. पापुआ न्यू गिनी
    2. पोलैंड
    3. फिजी
    4. वानुअतु
    5. जॉर्जिया
    उत्तर &स्पष्टीकरण
    उत्तर – 1. पापुआ न्यू गिनी
    स्पष्टीकरण:पीटर ओ’नील बने पापुआ न्यू गिनी के प्रधान मंत्री
    पीटर ओ’नील (Peter O’Neill )को पापुआ न्यू गिनी के प्रधान मंत्री के रूप में पुनः नियुक्त किया गया है.
    वह पीपुल्स नेशनल कांग्रेस के नेता हैं और इलीबू-पांगिया के निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

  12. फेसबुक ने किस कृत्रिम बुद्धि (एआई) स्टार्टअप का अधिग्रहण करने की घोषणा की है ?
    1. सोबो
    2. ओज़्लो
    3. रोबो
    4. नोवो
    5. कॉस्मो
    उत्तर &स्पष्टीकरण
    उत्तर – 2. ओज़्लो
    स्पष्टीकरण:फेसबुक ने ओज़्लो का अधिग्रहण किया
    मैसेंजर उपयोगकर्ताओं के लिए अधिक अच्छी सेवाएं देने के लिए, फेसबुक ने एक कृत्रिम बुद्धि (एआई) स्टार्टअप ओज़्लो का अधिग्रहण करने की घोषणा की है जो टाइपिंग -आधारित बातचीत को समझने में माहिर है।
    i.ओज़लो का दावा है कि इसके वर्चुअल सहायक उन सवालों के जवाब समझ सकते हैं और उन सवालों के जवाब प्रदान कर सकते हैं जिनमें “हाँ” या “नहीं” उत्तर देना सरल नहीं होता और पूरा विस्तृत उतर देना पड़ता है .
    ii.हालांकि, सौदा की वित्तीय रकम के बारे में अब तक कोई विवरण नहीं है।

  13. कृषि उत्पाद बेचने और कृषि उन्मुख भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए एक मंच प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार ने किस पोर्टल की शुरुआत की है?
    1. ई-फसल
    2. ई-अनाज
    3. ई-बाज़ार
    4. ई-राकाम
    5. ई-मंडी
    उत्तर &स्पष्टीकरण
    उत्तर – 4. ई-राकाम
    स्पष्टीकरण:कृषि उत्पादों के कारोबार के लिए ई-प्लेटफॉर्म लांच
    केंद्र सरकार ने ई-राकाम (राष्ट्रीय किसान एग्री मोर्चा) लांच किया,जो एक ई-प्लेटफार्म हैं, जहां कृषि उत्पादों का कारोबार किया जा सकेगा, ताकि किसानों को बेहतर र्टिन मिले और खरीदारों को बड़े बाजारों तक पहुंच हासिल हो।
    * e-Rashtriya Kisan Agri Mandi(e-RaKAM)
    i. केंद्रीय खाद्य मंत्री रामविलास पासवान और केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने इस पोर्टल को लांच किया।
    ii. ई-राकॉम पोर्ट इंटरनेट के माध्यम से छोटे गांव के किसानों को बड़े बाजार से जोड़ेगा।

  14. किस फुटबॉल क्लब ने पुष्टि की कि उन्होंने मोरक्को अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अहमद जाहोउ को मोरक्को के क्लब एफयूएस राबाट से लोन पर एक साल का करार किया है ?
    1. केरल ब्लास्टर्स एफसी
    2. दिल्ली डायनमोस एफसी
    3. एफसी गोवा
    4. उत्तरएस्ट यूनाइटेड एफसी
    5. मुंबई सिटी एफसी
    उत्तर &स्पष्टीकरण
    उत्तर – 3. एफसी गोवा
    स्पष्टीकरण:एफसी गोवा ने मोरक्को अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अहमद जाहोउु से करार किया
    फुटबॉल क्लब (एफसी) गोवा ने पुष्टि की कि उन्होंने मोरक्को अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अहमद जाहोउ को मोरक्को के क्लब एफयूएस राबाट से लोन पर एक साल का करार किया है।
    i. यह मिडफील्डर अब सत्र के शुरू में टीम से जुड़ जाएगा।
    ii.वह एफसी गोवा के मुख्य कोच सर्गियो लोबेरा के साथ ट्रेनिंग करते थे और उनकी मार्गदर्शन में इस खिलाड़ी का प्रदर्शन काफी शानदार रहा था।

  15. संतोष मोहन देव कौन थे ,जिनका हाल ही में निधन हुआ है ?
    1. उपन्यास लेखक
    2. पूर्व केंद्रीय मंत्री
    3. हिंदी कवि
    4. इतिहासकार
    5. भौतिक विज्ञानी
    उत्तर &स्पष्टीकरण
    उत्तर – 2. पूर्व केंद्रीय मंत्री
    स्पष्टीकरण:कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष मोहन देव का निधन
    पूर्व केंद्रीय मंत्री व सात बार कांग्रेस सांसद रहे संतोष मोहन देव का 2 अगस्त 2017 को असम के सिल्चर के एक अस्पताल में निधन में हो गया.वह 83 साल के थे.
    i. कांग्रेस के सदस्य संतोष मोहन देव पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली संप्रग-एक सरकार में भारी उद्योग मंत्री थे.

  16. किस पुलित्जर पुरस्कार विजेता नाटककार और ऑस्कर नामांकित अभिनेता का 27 जुलाई 2017 को निधन हो गया है ?
    1. सैम शेपार्ड
    2. रिकी बर्नार्ड
    3. नोर्मन फोवलर
    4. क्रिस्टोफर एल्ड्रिन
    5. स्टीवन हेली
    उत्तर &स्पष्टीकरण
    उत्तर – 1. सैम शेपार्ड
    स्पष्टीकरण:नाटककार, अभिनेता सैम शेपर्ड का निधन
    हॉलीवुड नाटककार, निर्देशक और अभिनेता सैम शेपर्ड का 73 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। ।
    i.शेपर्ड को 1979 में ‘बरीड चाइल्ड’ नाटक के लिए पुलित्जर पुरस्कार जीतने के बाद प्रसिद्धिी मिली थी।
    ii. 1983 की फिल्म ‘द राइट स्टफ’ में सहायक अभिनेता की श्रेणी में उन्हें अकादमी पुरस्कार के लिए भी नामित किया गया था।
    iii. 44 नाटकों के लेखक होने के साथ-साथ शेपर्ड ने लघु कथाएं, निबंध और कई पुस्तकें भी लिखी हैं।

  17. डॉ. पुष्प मित्र भार्गव कौन थे ,जिनका कुछ दिनों पूर्व ही निधन हुआ है ?
    1. आण्विक जीवविज्ञानी
    2. हिंदी कवि
    3. खेल पत्रकार
    4. बॉलीवुड अभिनेता
    5. क्रिकेट टिप्पणीकार
    उत्तर &स्पष्टीकरण
    उत्तर – 1. आण्विक जीवविज्ञानी
    स्पष्टीकरण:प्रसिद्ध जीव वैज्ञानिक डॉ. पुष्प मित्र भार्गव का निधन
    देश के शीर्ष वैज्ञानिकों में शुमार और देश में आधुनिक जीव विज्ञान के पितामह डॉ. पुष्प मित्र भार्गव का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे।
    i.उन्होंने कोशिकीय एवं आण्विक जीव विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया .
    ii.उन्हें 1986 में पद्म भूषण सम्मान प्रदान किया गया लेकिन उन्होंने 2015 में यह सम्मान लौटा दिया। डॉ. भार्गव को फ्रांस के राष्ट्रपति ने 1998 में लीजन डी ऑनर से भी सम्मानित किया।





Exit mobile version